Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs BAN 1st T20I Highlights: टीम इंडिया का विजयी आगाज, पहले मैच में बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया

IND vs BAN 1st T20I Highlights: भारत और बांग्‍लादेश के बीच टी20 सीरीज की रविवार से शुरुआत हुई। पहला टी20 ग्‍वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश टीम 127 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 12 ओवर में टारगेट चेज कर लिया।

By Rajat Gupta Sun, 06 Oct 2024 10:00 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेस्‍ट सीरीज के बाद अब भारत और बांग्‍लादेश के बीच टी20 सीरीज का आगाज हुआआ। सीरीज का पहला टी20 ग्‍वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की ओर से मयंक यादव और नीतिश रेड्डी ने डेब्‍यू किया। 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश टीम 127 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या, मंयक यादव और वॉशिंगटन सुंंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। जवाब में भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया और 7 विकेट से मैच अपने नाम किया।  

6 Oct 202410:00:39 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: भारतीय टीम ने जीता मुकाबला

 भारतीय टीम ने पहले टी20 में बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हार्दिक पांड्या ने विजयी शॉट लगाया।

6 Oct 20249:35:21 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

 भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके भी लगाए।

6 Oct 20249:26:17 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

 भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर चुका है। तूफानी बल्‍लेबाजी कर रहे कप्‍तान सूर्यकुमार यादव कैच आउट हुए। उन्‍होंने 14 गेंदों पर 29 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 2 चौके और 3 छक्‍के निकले।

6 Oct 20249:08:36 PM
IND vs BAN 1st T20I: भारत ने गंवाया पहला विकेट

 लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा रन आउट हुए। शर्मा ने 16 रन बनाए। संजू और सूर्या क्रीज पर हैं।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 32/1

6 Oct 20248:44:42 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: भारत को मिला 128 रन

 बांग्लादेश 127 रन पर ढेर हो गई। भारत को जीत के लिए 128 रन बनाने हैं। अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। 

6 Oct 20248:35:07 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: बांग्लादेश का स्कोर- 117/9

 बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन मिराज 30 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं। 

6 Oct 20248:33:35 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: बांग्लादेश ने गंवाए 8 विकेट

 बांग्लादेश ने 8 विकेट गंवा दिए हैं। तस्कीन अहमद 12 रन बनाकर रन आउट हुए। 

6 Oct 20248:07:47 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: बांग्लादेश का गिरा छठा विकेट

 बांग्लादेश ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। कप्तान शांतो 27 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने फॉलो थ्रू में कैच लपका। बांग्लादेश की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है। 

12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 75/6

6 Oct 20247:52:57 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पवेलियन

 बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अभी तक मात्र 57 रन बने हैं और 9 ओवर समाप्त हुए हैं। शांत 23 रन बनाकर एक छोर पर संघर्ष कर रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने जाकिर अली को आउट कर दूसरी सफलता हासिल की। 

6 Oct 20247:42:44 PM
IND vs BAN 1st T20I: मयंक यादव को मिली पहली सफलता

 मयंक यादव ने दूसरे ओवर में बांग्लादेश के माहमदुल्लाह को आउट कर अपनी पहली इंटरनेशनल विकेट हासिल की। 

6 Oct 20247:38:16 PM
IND vs BAN 1st T20I Live: वरुण चक्रवर्ती को मिली सफलता

 तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए वरुण चक्रवर्ती को पहली विकेट मिली। तौहीद हृदय को 12 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया। 

6 Oct 20247:33:35 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: डेब्यू में मयंक का मेडन ओवर

 मयंक यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए कमाल की गेंदबाजी की। मयंक ने पहला ओवर मेडन किया। बांग्लादेश की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। 

6 Oct 20247:26:05 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: बांग्लादेश ने गंवाए दो विकेट

 बांग्लादेश की पारी के चार ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने दो विकेट जल्द गंवा दिए हैं। क्रीज पर शांतो और हृदय क्रीज पर मौजूद हैं। 

4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 24/2

6 Oct 20247:09:47 PM
IND vs BAN 1st T20I: लिटन दास लौटे पवेलियन

 बांग्लादेश ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। लिटन दास चार रन बनाकर कैच आउट हुए। रिंकू सिंह ने कैच लपका। 

6 Oct 20246:42:29 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

 अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

6 Oct 20246:42:11 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

 लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

6 Oct 20246:30:51 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: 2 प्‍लेयर्स ने किया डेब्‍यू

 भारत की ओर से तेज गेंदबाज मयंक यादव के अलावा नीतिश रेड्डी को डेब्‍यू कैप सौंपी गई है। मुरली कार्तिक ने मयंक को और पार्थिव पटेल ने नीतिश रेड्डी को डेब्‍यू कैप सौंपी।

6 Oct 20245:23:02 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: हेड टू हेड

 भारतीय टीम और बांग्‍लादेश के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड के आंकड़े देखें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। इस दौरान भारत ने 13 मैच जीते हैं। बांग्‍लादेश को 1 मैच में जीत मिली है।

हेड टू हेड

  • कुल मैच: 14
  • भारत ने जीते: 13
  • बांग्‍लादेश ने जीता: 1
6 Oct 20244:40:30 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: बांग्लादेश टीम

 लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, रकीबुल हसन, परवेज हुसैन इमोन।

6 Oct 20244:39:44 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: भारतीय टीम

 अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), तिलक वर्मा, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा।

6 Oct 20244:39:07 PM
IND vs BAN 1st T20I Live Score: लाइव ब्‍लॉग

 भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला टी20 ग्‍वालियर में खेला जाना है। इस मैच के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। दोनों ही टीमों की नजर इस मैच में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने पर है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us