Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AUS 4th Test Day 3 Report: शुभमन गिल के शतक से भारत का जोरदार पलटवार, कोहली ने जमाया अर्धशतक

IND vs AUS 4th Test Day 3 Highlights: शुभमन गिल (128) और विराट कोहली (59*) की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने अहमदाबाद में जारी चौथे व अंतिम टेस्‍ट के तीसरे दिन ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार पलटवार किया है।

By Abhishek NigamSun, 12 Mar 2023 09:18 AM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। शुभमन गिल (128) और विराट कोहली (59*) की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने अहमदाबाद में जारी चौथे व अंतिम टेस्‍ट के तीसरे दिन ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार पलटवार किया है। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन के जवाब में भारत ने शनिवार को स्‍टंप्‍स तक 99 ओवर में 3 विकेट खोकर 289 रन बनाए।

स्‍टंप्‍स के समय कोहली के साथ रवींद्र जडेजा (16*) क्रीज पर जमे रहे। भारतीय टीम अब ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर से 191 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट बचे हैं। चौथे दिन भारतीय टीम की कोशिश विशाल स्‍कोर बनाने की रहेगी।

शुभमन गिल का शानदार शतक

भारत ने शनिवार को अपनी पारी 36/0 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। कप्‍तान रोहित शर्मा (35) और गिल ने स्‍कोर को 74 रन तक पहुंचा दिया था। दोनों बल्‍लेबाज अच्‍छी लय में नजर आ रहे थे कि तभी मैथ्‍यू कुहनेमन की गेंद पर शर्मा ने शॉर्ट कवर्स में मार्नस लाबुशेन को आसान कैच थमा दिया।

यहां से गिल को चेतेश्‍वर पुजारा (42) का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की शतकीय साझेदारी की। युवा बल्‍लेबाज गिल ने इस दौरान अपने करियर का दूसरा टेस्‍ट शतक पूरा किया। गिल ने इस दौरान कई कीर्तिमान अपने नाम किए। पुजारा को चायकाल से पहले मर्फी ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके भारत को दूसरा झटका दिया।

कोहली ने जमाया अर्धशतक

यहां से गिल का साथ निभाने के लिए पूर्व कप्‍तान विराट कोहली (59*) क्रीज पर आए। गिल-कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। आखिरी सत्र में नाथन लियोन ने शुभमन गिल को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 235 गेंदों में 12 चौके और एक छक्‍के की मदद से 128 रन बनाए।

फिर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। इन दोनों बल्‍लेबाजों से रविवार को भारतीय टीम को विशाल साझेदारी की उम्‍मीद है। ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से नाथन लियोन, टॉड मर्फी और मैथ्‍यू कुहनेमन को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत - रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्‍मद शमी।

ऑस्‍ट्रेलिया - उस्‍मान ख्‍वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), पीटर हैंड्सकोंब, कैमरन ग्रीन, एलेक्‍स कैरी, नाथन लियोन, मिचेल स्‍टार्क, टॉड मर्फी और मैथ्‍यू कुहनेमन।

11 Mar 20235:49:26 PM
IND vs AUS live score: स्‍टंप्‍स की घोषणा

भारतीय टीम ने चौथे टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल अपने नाम किया। कोहली ने रवींद्र जडेजा के साथ भारतीय पारी को संभाला और भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया। भारतीय टीम चौथे दिन विशाल स्‍कोर बनाने के इरादे से मैदान संभालेगी। स्‍टंप्‍स के समय भारत का हाल।

99 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 289/3। विराट कोहली 59* और रवींद्र जडेजा 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर से 191 रन पीछे है, जबकि उसके सात विकेट बचे हैं। 

11 Mar 20234:35:49 PM
IND vs AUS live score: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक

 विराट कोहली ने नाथन लियोन द्वारा किए पारी के 93वें ओवर की चौथी गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 107 गेंदों में पांच चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने करियर का 29वां अर्धशतक जमाया। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने सातवां अर्धशतक जमाया।

93 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 269/3। विराट कोहली 51* और रवींद्र जडेजा 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी का स्‍कोर 480 रन।

11 Mar 20234:32:33 PM
IND vs AUS live score: विराट कोहली अर्धशतक के करीब

भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली सही समय पर फॉर्म में वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली मौजूदा सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जमाने के करीब पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा के साथ कोहली भारतीय पारी को भी संभालने में जुटे हुए हैं। दोनों के बीच अब तक 21 रन की साझेदारी हो चुकी है।

92 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 266/3। विराट कोहली 48* और रवींद्र जडेजा 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया पहली पारी 480 रन।  

11 Mar 20234:08:08 PM
IND vs AUS live score: कोहली-जडेजा पर बड़ी जिम्‍मेदारी

विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भारतीय पारी को संवारने में जुट गए हैं। कोहली से भारतीय टीम को बड़ी पारी की उम्‍मीद है ताकि टीम तगड़ा पलटवार कर सके। विराट कोहली ने नाथन लियोन की गेंद पर शानदार बाउंड्री जमाई।


87 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 258/3। विराट कोहली 42* और रवींद्र जडेजा 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

11 Mar 20233:41:40 PM
IND vs AUS live score: नाथन लियोन ने गिल को आउट किया

नाथन लियोन ने पारी के 79वें ओवर में भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया। लियोन ने ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। गिल ने इस पर रिव्‍यु लिया, लेकिन यह बर्बाद हो गया। शुभमन गिल ने 235 गेंदों में 12 चौके और एक छक्‍के की मदद से 128 रन बनाए। रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए।

79 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 245/3। विराट कोहली 32* और रवींद्र जडेजा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन।

11 Mar 20233:23:06 PM
IND vs AUS live score: गिल-कोहली ने संभाली पारी

 शुभमन गिल और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं। शुभमन गिल ने अपनी बल्‍लेबाजी से काफी प्रभावित किया है।

75 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 228/2। शुभमन गिल 124* और विराट कोहली 19* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन।

11 Mar 20232:51:44 PM
IND vs AUS live score: गिल-कोहली पारी संभालने में जुटे

 तीसरे दिन आखिरी सत्र का खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल और विराट कोहली भारतीय पारी को संभालने में जुटे हैं। भारतीय टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर चुकी है।

69 ओवर में भारत का स्‍कोर 203/2। शुभमन गिल 111* और विराट कोहली 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया पहली पारी 480 रन।

11 Mar 20232:16:28 PM
IND vs AUS live score: मर्फी ने पुजारा का किया शिकार

टी टाइम से एक ओवर पहले टॉड मर्फी ने भारतीय टीम को जोरदार झटका दिया। 62वें ओवर की आखिरी गेंद पर मर्फी ने पुजारा को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। मर्फी ने मिडिल स्‍टंप लाइन पर गेंद डाली, जो पुजारा के पैड पर जाकर लगी। भारतीय बल्‍लेबाज ने डीआरएस लिया, लेकिन रीप्‍ले में दिखा कि वो आउट हुए। भारत ने रिव्‍यु गंवा दिया। चेतेश्‍वर पुजारा ने 121 गेंदों में तीन चौके की मदद से 42 रन बनाए।

63 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 188/2। शुभमन गिल 103* और विराट कोहली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम अभी ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर से 292 रन पीछे है, जबकि उसके 8 विकेट बचे हैं। 

11 Mar 20232:04:56 PM
IND vs AUS live score: शुभमन गिल ने जड़ा शतक

 शुभमन गिल ने टॉड मर्फी द्वारा किए पारी के 62वें ओवर की दूसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमाकर अपने टेस्‍ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया। गिल ने 194 गेंदों में 10 चौके और एक छक्‍के की मदद से सैकड़ा पूरा किया। शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और वो टीम को बड़ा स्‍कोर दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। गिल ने पुजारा के साथ शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।

62 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 187/1। शुभमन गिल 102* और चेतेश्‍वर पुजारा 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।

11 Mar 20231:41:50 PM
IND vs AUS live score: शुभमन गिल शतक के करीब

शुभमन गिल और चेतेश्‍वर पुजारा के सामने ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल ने 80 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और उनसे टीम व फैंस को शतक की उम्‍मीदें हैं। वहीं चेतेश्‍वर पुजारा भी गिल का बखूबी साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 85 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्‍ट्रेलिया के गेंदबाज अहमदाबाद की पिच पर बेअसर नजर आ रहे हैं।

56 ओवर में भारत का स्‍कोर 159/1। शुभमन गिल 80* और चेतेश्‍वर पुजारा 36* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन। 

11 Mar 20231:25:01 PM
IND vs AUS: पुजारा-गिल ने किया ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों की नाक में दम

चेतेश्‍वर पुजारा और शुभमन गिल क्रीज पर अच्‍छी तरह जम चुके हैं। दोनों बल्‍लेबाजों ने ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों की नाक में दम करके रख दिया है। पुजारा और गिल के बीच अब तक दूसरे विकेट के‍ लिए 80 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं। भारत की तरफ से करारा पलटवार जारी है।

53 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 154/1। शुभमन गिल 77* और चेतेश्‍वर पुजारा 35* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया पहली पारी 480 रन। 

11 Mar 202312:24:10 PM
IND vs AUS live score: पुजारा-गिल का तगड़ा पलटवार

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। चेतेश्‍वर पुजारा और शुभमन गिल चट्टान की तरह ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने अड़ गए हैं। दोनों बल्‍लेबाजों के बीच अब तक 63 रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल और पुजारा ने कई आकर्षक शॉट्स खेले और भारतीय टीम व फैंस को इनसे बड़ी पारियों की उम्‍मीद है।

40 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 137/1। शुभमन गिल 71* और चेतेश्‍वर पुजारा 24* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन। 

11 Mar 202311:41:12 AM
IND vs AUS live score: लंच ब्रेक, पहला सेशन भारत के नाम

भारतीय टीम ने चौथे टेस्‍ट के तीसरे दिन का पहला सत्र अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल (65*) और चेतेश्‍वर पुजारा (22*) ने अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत की स्थिति मजबूत कर दी है। भारत ने एकमात्र विकेट रोहित शर्मा (35) के रूप में गंवाया, जिन्‍हें कुहनेमन ने मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया। भारत ने तीसरे दिन पहले सत्र में 93 रन बनाए और एक विकेट गंवाया।

37 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 129/1। शुभमन गिल 65* और चेतेश्‍वर पुजारा 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत अभी ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर से 351 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं। 

11 Mar 202311:27:14 AM
IND vs AUS live score: गिल-पुजारा की अर्धशतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और चेतेश्‍वर पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों बल्‍लेबाज डटकर ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों का मुकाबला कर रहे हैं। अच्‍छी बात यह है कि दोनों बल्‍लेबाज बिना जोखिम उठाए खेल रहे हैं। भारतीय टीम इस समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

36 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 126/1। शुभमन गिल 63* और चेतेश्‍वर पुजारा 21* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन। 

11 Mar 202311:00:31 AM
IND vs AUS live score: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

 शुभमन गिल ने मिचेल स्‍टार्क द्वारा किए पारी के 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की और अपना पांचवां अर्धशतक जमाया। गिल ने 90 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। पुजारा गिल का अच्‍छी तरह साथ निभा रहे हैं। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया है।

30 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 101/1। शुभमन गिल 51* और चेतेश्‍वर पुजारा 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

11 Mar 202310:40:33 AM
IND vs AUS live score: पुजारा-गिल पारी संभालने में जुटे

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शुभमन गिल और चेतेश्‍वर पुजारा भारतीय पारी संवारने में जुटे हैं।  ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गिल-पुजारा पलटवार करने की कोशिश कर रहे हैं।

25 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 82/1। शुभमन गिल 43* और चेतेश्‍वर पुजारा 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

11 Mar 202310:17:19 AM
IND vs AUS live score: कुहनेमन ने किया रोहित का शिकार

मैथ्‍यू कुहनेमन ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को शॉर्ट कवर्स में मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा खराब तरीके से आउट हुए। भारतीय कप्‍तान ने 58 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 35 रन बनाए।

21 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 74/1। शुभमन गिल 38* और चेतेश्‍वर पुजारा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

11 Mar 20239:45:52 AM
IND vs AUS live score: गिल ने जमाई शानदार बाउंड्री

शुभमन गिल ने मिचेल स्‍टार्क के ओवर में शानदार कवर ड्राइव जमाई। उन्‍होंने अपने आक्रामक तेवर दिखाते हुए एक बड़ा शॉट खेलना जरूर चाहा, लेकिन अंतिम समय पर शॉट में बदलाव किया और तीन रन दौड़कर लिए।

14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 54/0। कप्‍तान रोहित शर्मा 20* और शुभमन गिल 33* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

11 Mar 20239:33:10 AM
IND vs AUS live score: रोहित शर्मा ने बनाया तीसरे दिन का पहला रन

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चौथे व अंतिम टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। मिचेल स्‍टार्क ने दिन का पहला ओवर डाला। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर गिल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने।

11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 38/0। कप्‍तान रोहित शर्मा 18* और शुभमन गिल 19* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया पहली पारी 480 रन।

11 Mar 20239:07:23 AM
IND vs AUS live score: भारत का स्‍कोर

भारतीय टीम ने दूसरे दिन स्‍टंप्‍स तक 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। कप्‍तान रोहित शर्मा 17* और शुभमन गिल 18* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम इस समय ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर से 444 रन पीछे है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि भारतीय टीम आज किस रणनीति के साथ मैदान संभालेगी। फैंस को रोहित-गिल से शतकीय पारी की उम्‍मीद है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us