IND vs AUS 3rd Test Live score: पहले दिन का खेल खत्म, बारिश ने बर्बाद किया समय; हो सके सिर्फ 13.2 ओवर
IND vs AUS Live Updates: पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त ले ली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में सीरीज में बराबरी कर ली। तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि जो इसे जीतेगा वो आगे हो जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज से ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू हो गया है लेकिन पहला दिन बारिश के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो गया। पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवरों का खेल ही सका और इसके बाद बारिश आ गई। फिर दोबारा खेलने लायक स्थिति नहीं बन सकी। रुक-रुककर हो रही बारिश ने इतना समय बर्बाद किया कि अंपायरों ने पहला दिन खत्म करने का एलान कर दिया। अब कल खेल शुरू होगा और हर दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे।
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का अंत बिना किसी नुकसान के 28 रनों के साथ किया है।
रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को बाहर जाना पड़ा है। रवींद्र जडेजा और आकाशदीप की टीम में एंट्री हुई है।
ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया था। मेजबान टीम ने एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है और स्कॉट बोलैंड को टीम से बाहर जाना होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोस हेजलवुड
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। इस दिन सिर्फ 13.2 ओवरों का खेल ही सका। इससे बाद बारिश आ गई और फिर दोबारा खेलने लायक स्थिति नहीं बना सकी जिसके चलते अंपायरों ने दिन का खेल खत्म करने का ऐलान कर दिया। अब कल खेल होगा और हर दिन 90 दिन की जगह 98 ओवर फेंके जाएंगे।
बारिश के कारण खेल होना मुश्किल लग रहा है। अभी बारिश थोड़ी हल्की हो गई थी। ऐसे में खेल होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब फिर बारिश तेज हो गई है। हालांकि, फैंस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और वह अभी भी स्टेडियम में हैं।
दूसरे सेशन के खत्म होने तका समय काफी करीब है। इस सेशन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। अंपायर जल्द ही टी का एलान कर सकते हैं जिससे ये साफ हो जाएगा कि दूसरा सेशन बिना खेल हुए ही खत्म हो गया।
ब्रिस्बेन में अभी भी बारिश रुकी नहीं है और लगातार जारी है। फैंस को निराशा हुई है लेकिन फिर भी वह स्टेडियम में मौजूद हैं और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं।
बारिश का प्रकोप अभी भी जारी है और लगातार बादल बरस रहे हैं। इसी के साथ दूसरे सेशन का खेल खत्म होने का भी समय नजदीक है। बहुत संभावना है कि बिना खेले ही टी का एलान कर दिया जाए और फैंस को निराशा मिले। पूरी आस अब तीसरे सेशन से है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल बारिश के कारण धुल सकता है। जानकारी के मुताबिक गाबा में अब तक बारिश नहीं रुकी है। अगर बारिश रुक भी जाती है तो मैदान का पानी सुखाने में समय लगेगा। इससे स्पष्ट है कि दूसरे सत्र का खेल होना मुश्किल है। इसके अलावा मैच से जुड़ी ताजा जानकारी पाने के लिए आप हमारे साथ यहां बने रहिए।
जानकारी के मुताबिक पर्थ स्टेडियम के बाहर की सड़क नदी की तरह बन चुकी है। अभी लंच ब्रेक को 10 मिनट हुए हैं। इस दौरान फैंस को दो अवधि में क्रिकेट देखने को मिला है। एक बार 5.3 ओवर जबकि दूसरी बार 7.5 ओवर का खेल पूरा हो सका। दोनों समय ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स उस्मान ख्वाजा और नाथन मैक्स्वानी ने खुलकर अपने शॉट खेले। भारतीय तेज गेंदबाज इस दौरान लय नहीं खोज पाए और उन्हें ब्रेक का भी लाभ नहीं मिला। पहले सेशन को यूं कह सकते हैं आंख-मिचौली वाला हिसाब-किताब रहा।
पहले सेशन में बारिश के कारण पूरा खेल नहीं हो सका और सिर्फ 12.3 ओवरों के बाद ही लंच का एलान कर दिया गया। पहले सेशन में दो बार बारिश ने खलल डाला। इसी कारण समय से पहले लंच की घोषणा कर दी गई। कवर्स अभी भी मैदान पर मौजूद हैं।
ब्रिस्बेन में फिर बारिश ने रुकावट पैदा की है। इस बार हल्की बारिश है लेकिन खिलाड़ी मैदान से बाहर जा चुके हैं और कवर्स मैदान पर मौजूद हैं।
10 ओवरों का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। भारत को विकेट की सख्त जरूरत है नहीं तो उस्मान ख्वाजा और मैकस्वानी की जोड़ी भारत के लिए सिरदर्द बन सकती है।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 10 ओवर, 26-0
ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है और खेल फिर से शुरू हो गया है। हालांकि, बारिश दोबारा आने का डर बरकरार है क्योंकि बादल छाए हुए हैं। टीम इंडिया को विकेट की दरकार है।
ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है। कवर्स को मैदान पर से हटाया जा रहा है। कुछ ही देर में मैच शुरू हो जाएगा।
बारिश के कारण मैच रुक गया है। अचानक तेज बारिश आ गई है और अंपायरों ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया है। मैदान पर कवर्स मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शुरुआत में अभी तक संभलकर बल्लेबाजी की है। शुरुआत के पांच ओवरों में टीम ने कुल 18 रन बनाए हैं और कोई भी विकेट नहीं खोया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू हो गया है। उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वानी की टीम मैदान पर है। टीम इंडिया की कोशिश जल्दी विकेट हासिल करने की है तो ऑस्ट्रेलिया की नजरें अच्छी शुरुआत पर हैं।
पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोस हेजलवुड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा आए हैं। वहीं हर्षित राणा की जगह आकाशदीप को मौका मिला है।
सभी को इस बात का इंतजार है कि भारत की प्लेइंग-11 कैसी होगी। इस मैच में टीम इंडिया में बदलाव होते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। एडिलेड टेस्ट मैच के बाद हर्षित राणा का सेलेक्शन निशाने पर है, ऐसे में उनकी जगह आकाशदीप को मौका मिल सकता है।
ब्रिस्बेन में बारिश के कारण परेशानी हो सकती है। टेस्ट मैच के शुरुआती चार दिन बारिश की संभावना है जो मैच में खलल डाल सकती है। चारों दिन रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। फैंस उम्मीद करेंगे कि बारिश दूर ही रहे ताकि मजा किरकिरा न हो सके।
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए तीसरा टेस्ट मैच काफी अहम है क्योंकि इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो टीम इस मैच को जीतेगी वो सीरीज में आगे हो जाएगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की जंग आज से शुरू हो रही है और इसकी मेजबानी के लिए ब्रिस्बेन का गाबा मैदान पूरी तरह से तैयार है। ये वही मैदान है जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम का अभेद किला माना जाता था, लेकिन टीम इंडिया ने अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर यहां जीत हासिल की थी और सीरीज जीती थी।
