Ind vs Aus 3rd T20I: कोहली व सूर्यकुमार के अर्धशतक से भारत ने तीसरा मैच जीतकर टी20 सीरीज पर किया कब्जा
Ind vs Aus 3rd T20I: भारत ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Ind vs Aus 3rd T20I IND 187/4 (19.4), AUS 186/7 (20), भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 187 रन का टारगेट दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। भारत ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 183 रन बनाए। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार अपना 10वां टी20 सीरीज जीता।
भारत की पारी, सूर्यकुमार यादव व कोहली के अर्धशतक
भारत को पहला झटका दूसरी पारी में जल्दी ही लग गया और ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ एक रन बनाकर डेनियल सम्स की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ने 14 गेंदों पर एक छक्का व 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए और कैच आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर छक्का लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से 69 रन बनाए और हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए।
विराट कोहली ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और ये उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 33वां अर्धशतक रहा। कोहली ने 48 गेंदों पर 63 रन बनाए और अपनी पारी में 4 छक्के व 3 चौके लगाए। उन्हें डेनियल सम्स ने अपनी गेंद पर कैच आउट करवा दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने नाबाद 25 रन और दिनेश कार्तिक ने नाबाद एक रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
आस्ट्रेलिया की पारी, ग्रीन व टिम डेविड ने लगाए अर्धशतक
आस्ट्रेलिया का पहला विकेट आरोन फिंच के रूप में गिरा जिन्हें अक्षर पटेल ने 7 रन पर आउट कर दिया। वहीं बेहद खतरनाक नजर आ रहे ग्रीन को भुवी ने आउट किया। ग्रीन ने 21 गेंदों पर 3 छक्के 7 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल इस मैच में सिर्फ 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं स्मिथ को 8 रन के स्कोर पर चहल ने स्टंप आउट करवा दिया।
जोस इंग्लिश को अक्षर पटेल ने 24 रन पर रोहित शर्मा के हाथों आउट करवा दिया। मैथ्यू वेड को अक्षर पटेल ने अपनी ही गेंद पर कैच करके एक रन पर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 25 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं 27 गेंदों पर 54 रन बनाकर टिम डेविड आउट हो गए जबकि डेनियल सम्स 28 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि भुवी, चहल और हर्षल को एक-एक सफलता मिली।
रिषभ पंत की जगह भुवी की प्लेइंग इलेवन में हुई वापसी
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई। रिषभ पंत को अंतिम ग्यारह से बाहर किया गया। वहीं कंगारू टीम ने भी अपनी टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव किया। सीन एबाट की जगह टीम में जोश इंग्लिश की वापसी हुई।
भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
आरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिश, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।
सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए
इस मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली ने 48 गेंदों पर 63 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं, 16 गेंदों पर 25 रन हार्दिक पांड्या ने बनाए।
भारत ने 6 विकेट से जीता मैच
विराट कोहली के बाद बैटिंग करने आए दिनेश कार्तिक ने ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। पांचवी गेंद पर डेनियल सैम्स ने वाइड यॅार्कर गेंद फेंकने की कोशिश की और हार्दिक पांड्या के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद सीमा रेखा पार कर गई। इसी के साथ भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया।
विराट कोहली आउट
इस ओवर में विराट कोहली ने डेनियल सैम्स की पहली गेंद पर छक्का लगा दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर कोहली ने फिंच के हाथों कैच थमा दिया। कोहली ने 48 गेदों पर 63 रन बनाए।
भारत का स्कोर 176/3 ओवर 19
19वें ओवर में गेंदबाजी करने जोश हेजलवुड आए। इस ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने एक करारा छक्का लगा दिया। पांचवी गेंद पर विराट कोहली ने कवर ड्राइव लगाकर दो रन ले लिए। आखिरी 6 गेंदों पर 11 रन की जरुरत।
भारत का स्कोर 166/3 ओवर 18
पैट कमिंस अपने चौथी ओवर में गेंदबाजी करने आए। दूसरी गेंद पर कमिंस ने वाइड यॅार्कर मारने के प्रयास किया और हार्दिक ने चौका बटोर लिया। इस ओवर में ओवर थ्रो की वदज से भारत को एक अतिरिक्त मिले। भारत को अब 12 गेंदों पर 21 रन बनाने की जरुरत।
भारत का स्कोर 155/3 ओवर 17
17वें ओवर में गेंदबाजी करने डेनियल सैम्स आए। सैम्स ने पहले पांच गेंदों पर सिर्फ 5 रन दिए। वहीं, आखिरी गेंद पर 2 रन आए। इस ओवर में 7 रन बने। भारत को 18 गेंदों पर 32 रन बनाने की जरुरत है।
भारत का स्कोर 148/3 ओवर 16, कोहली का अर्धशतक
कैमरन ग्रीन अपने तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए। ग्रीन ने इस ओवर में शानदार मिश्रण के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया।कोहली ने 37 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस ओवर में ग्रीन ने सिर्फ 5 रन दिए।
भारत का स्कोर 143/3 ओवर 15
सूर्युकमार यादव के आउट होने के बाद बैटिंग करने के लिए हार्दिक पांड्यया आए। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल मिलाकर 9 रन बने। 30 गेंदों पर भारत को 44 रन बनाने की जरुरत है।
सूर्यकुमार यादव कैच आउट, स्कोर 134/3, ओवर 14
जोश हेजलवुड की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगा दिया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने तीसरी गेंद को स्लोवर बॅाल को पढ़कर ऑन साइड की ओर छक्का लगा दिया। कोहली और सूर्यकुमार यादव ने 100 रनों की पार्टनरशिप जड़ दी है। अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार यादव एक बड़ा शॅाट मारने के प्रयास में एरोन फिंच के हाथों कैच आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए।
भारत का स्कोर 122/2 ओवर 13
13वें ओवर में एडम जंपा की पहली गेंद पर सूर्या ने सिंगल ले लिया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक जड़ा। पांचवी गेंद पर भी सूर्या ने एक और छक्का जड़ दिया। 29 गेंदों पर सूर्या ने अर्धशतक लगा दिया। इस ओवर में 15 रन आए।
भारत का स्कोर 107/2 ओवर 12
इस पारी में दीसरी बार गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। इस ओवर का पहली गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। पांचवी गेंद पर विराट कोहली के बल्ले से बाहरी किनारा लगकर कुछ देर गेंद हवा में रही। हालांकि गेंद फिल्डर से काफी दूर थी। अपने दो ओवर में ग्रीन ने सिर्फ 9 रन दिए।
भारत का स्कोर 103/2 ओवर 11
11वें ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने आराम से सिंगल ले लिया। बता दें कि इस पिच में अतिरिक्त उछाल है। पांचवी गेंद पर कवर के ऊपर से सूर्या ने दो रन बटोर लिए। वहीं, आखिरी गेंद पर सूर्या ने एक और छक्का जड़ दिया। 11 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए।
भारत का स्कोर 91/2 ओवर 10
इस पारी में दूसरी बार गेंदबाजी करने डेनियल सैम्स आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक लंबा छक्का लगा दिया। दस ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 91 रन बनाए।
भारत का स्कोर 81/2, ओवर 9
9वें ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर एडम जंपा आए। तीसरी गेंद पर कोहली ने कदमों का इस्तेमाल करके विराट छक्का लगा दिया। वहीं, पाचवीं गेंद पर सूर्या ने गैप ढूंढकर चौका लगा दिया।इस ओवर में 14 रन आए।
भारत का स्कोर 67/2 ओवर 8
आठवें ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने गैप ढूंढकर चौका लगा दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर सूर्या ने ऑन साइड की ओर चौका लगा दिया। सूर्या ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। इस ओवर में 11 रन बने।
भारत का स्कोर 55/2 ओवर 7
इस पारी में एडम जंपा दूसरी बार गेंदबाजी करने आए। चौथी गेंद पर कोहली ने एक सीधा शॅाट खेलने की कोशिश की। हालांकि इस गेंद में सिर्फ 1 रन बने। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। भारत ने सात ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 55 रन बनाए।
भारत का स्कोर 50/2, ओवर 6
पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने जोश हेजलवुड आए। इस ओवर की तीसरी गेंद को विराट कोहली नें बॅाल को पढ़कर बिल्कुल टाइमिंग के साथ छक्का लगा दिया। वहीं, चौथी गेंद पर विराट कोहली ने ऑफ साइड पर चौका लगा दिया। इस ओवर में भारत ने 50 का आंकड़ा छू लिया।
भारत का स्कोर 39/2 ओवर 5
इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने कैमरोन ग्रीन गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने शानदार चौका लगा दिया। इस ओवर में ग्रीन ने शानदार गेंदबाजी की। पांच ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए।
भारत का स्कोर 34/2 ओवर 4
इस ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने पुल शॅाट खेलकर चौका बटोर लिया। वहीं, चौथी गेंद पर एक बड़े शॅाट खेलने की कोशिश में रोहत शर्मा डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हुए। अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौके के साथ अपना खाता खोल लिया है। चार ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए।
रोहित शर्मा कैच आउट, पैट कमिंस ने लिया विकेट
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने तेज गेंदबाज पैट कमिंस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने पुल शॅाट खेलकर चौका बटोर लिया। वहीं, चौथी गेंद पर एक बड़े शॅाट खेलने की कोशिश में रोहत शर्मा डीप स्क्वायर लेग पर डेनियल सैम्स के होथों कैच दे बैठे। रोहित शर्मा 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।
भारत का स्कोर 26/1 ओवर 3
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए स्पिनर एडम जंपा आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने कवर ड्राइव के जरिए चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर रोहित के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई। इस गेंद पर भारत को चौका मिला। तीन ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 26 रन बनाए।
भारत का स्कोर 16/1 ओवर 2
भारत की तरफ से तीसरे नंबर पर बैटिंग करने विराट कोहली आए। वहीं, दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने जोश हेजलवुड आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने अपना खाता खोला। तीसरी गेंद पर लेग बाई के जरिए चैका लगा। आखिरी ओवर पर रोहित ने इस पारी का पहला छक्का जड़ दिया। दो ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए।
केएल राहुल कैच आउट, स्कोर 5/1 ओवर 1
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने केएल राहुल, रोहित शर्मा आए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करने डेनियल सैम्स आए। भारत को इस सीरीज को जीतने के लिए इस मैच में 187 रन बनाने की जरुरत है। इस ओवर की पहली गेंद पर डेनियल ने अच्छी उछाल के साथ गेंदबाजी की। वहीं, दूसरी गेंद वाइड थी। वाइड की वजह से भारत ने सिंगल चुरा लिए।
भारत की ओर से बल्ले से पहले रन रोहित शर्मा ने सिंगल लेकर बनाया। डेनियल ने पांचवी गेंद अच्छी स्लोवर बाउंसर की जिसने रोहित शर्मा को चौंका दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर केएल राहुल 1 रन बनाकर कैच आउट हो गए। मैथ्यू वेड ने शानदार कैच लिया।
भारत को मिला 187 रनों का लक्ष्य
इस पारी के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। पहली गेंद पर छक्का लगने के बाद तीसरी गेंद पर टिम डेविड कैच आउट हो गए। पहली गेंद पर छक्का लगने के बाद हर्षल ने अच्छी वापसी की। इस ओलर में मात्र 7 रन आए। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 186 रन बनाए।
टिम डेविड कैच आउट, रोहित ने लिया कैच
अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरी गेंद पर टिम एक बड़ा शॅाट लगाने की कोशिश में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। टिम ने 27 गेंदों पर 54 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 179/6 ओवर 19
जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर डेनियल सैम्स ने छक्का लगा दिया। इस ओवर में ओवर थ्रो की वजह से एक गेंद पर 6 रन बने। इस ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह काफी महगे साबित हुए। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 179 रन बना लिए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161/6 ओवर 18
18वें ओवर में गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। इस ओवर की शुरुआत उन्होंने वाइड से की। गौरतलब है कि आज के मैच में अबतक मैदान में ओस नहीं दिखी है। इस ओवर की चौथी गेंद पर टिम डेविड ने सीधा छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर भी टिम ने एक और छक्का जड़ दिया। लो फुल टॅास को ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर भी चैका लगा। इस ओर में 21 रन बने।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर140/6 ओवर 17
जसप्रीत बुमराह ने17वें ओवर की शुरुआत की। इस ओवर में बुमराह काफी मिश्रण के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ 6 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट गंवाकर 140 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 134/6 ओवर 16
16वें ओवर में गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या आए। चौथी गेंद पर डेनियल सैम्स ने स्कूप लगाकर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंज पर सैम्स ने नजाकत के साथ चौका लगा दिया। 16 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोक 134 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 123/6 ओवर 15
अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने यजुवेंद्र चहल आए। आज यजुवेंद्र ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। पांचवी गेंद पर सैम्स ने एक बड़ा शॅाट लगाने की कोशिश की लेकिन सिर्फ 2 रन आए। इस ओवर में 6 रन बने। चहल ने चार ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिए।
मैथ्यू वेड कैच आउट, स्कोर 117/6, ओवर 14
14वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका जोश इंग्लिश के रूप में लगा। जोश इंग्लिश के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए मैथ्यू वेड आए। वहीं, पांचवी गेंद पर वेड अक्षर के हाथों काउट एंड बोल्ड हो गए। वेड तीन गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। इस ओवर में अक्षर को दूसरा विकेट मिला। वहीं, अक्षर ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए।
जोश इंग्लिश कैच आउट, अक्षर ने लिया विकेट
अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर जोश इंग्लिश को रोहित शर्मा के हाथों 24 रन पर कैच आउट कर दिया। अक्षर पटेल का इस मैच में यह दूसरा विकेट है। जोश इंग्लिश ने 22 गेंदों पर 24 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 115/4 ओवर 13
इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर टिम डेविड ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। वहीं, हर्षल पटेल ने इस ओवर में पारी नो बॅाल फेंकी। इस ओवर में हर्षल पटेल उंगली में चोट की वजह से परेशान दिखे। इस ओवर में 11 रन आए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103/4 ओवर 12
इस पारी में अपने तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। पहली गेंद पर जोश इंग्लिश ने दो रन बटोर लिए। अंतिम गेंद पर जोश इंग्लिश ने गैप ढूंढकर चौका लगा दिया। 12 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 103 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 95/4 ओवर 11
जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर जोश इंग्लिश के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। पहली गेंद पर जोश इंग्लिश ने चौका बटोर लिया। जसप्रीत बुमराह ने दो ओवर में 26 रन दिए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 95 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 86/4 ओवर 10
इस ओवर में भारत को एक बड़ा विकेट स्टीवन स्मिथ के रूप में मिला। इस ओवर में यजुवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी की। चहल ने इस ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। दस ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 86 रन दिए।
स्टीवन स्मिथ स्टंप आउट
इस पारी में दूसरी बार गेंदबाजी करने आए यजुवेंद्र चहल ने दूसरी गेंद पर स्मिथ को स्टंप आउट कर दिया। दिनेश कार्तिक ने कोई गलती नहीं की। स्टीवन स्मिथ 9 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में यजुवेंद्र चहल को पहला विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83/3 ओवर 9
9वें ओवर में एक बार फिर गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या आए। तीसरी गेंद पर जोश इंग्लिश ने ऑफ साइड की ओर एक करारा चौका लगा दिया। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह निर्णनायक मैच है। इस ओवर में 7 रन बने।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 78/3 ओवर 8
आठवें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। इस ओवर में यजुवेंद्र चहल ने 5 रन दिए। इस ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 76 रन बनाए।
ग्लेन मैक्सवेल रन आउट हुए
आठवें ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल रन आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल 6 रन बनाकर अक्षर पटेल के हाथों रन आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 71/2 ओवर 7
सातवें ओवर में गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या आए। इस ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ ने चौका जड़ दिया। गौरतलब है कि इस ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 5 रन दिए। इस ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 71 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 66/2 ओवर 6
ग्रीन के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवैल बल्लेबाजी करने आए। छठे ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर में अक्षर पहले पांच गेंदों पर 1 भी रन नहीं दिए। वहीं, आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने लेग साइड पर चौका जड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 66 रन बनाए।
कैमरन ग्रीन कैच आउट, स्कोर 62/2 ओवर 5
इस ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ग्रीन ने 19 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ दिया। फिंच के बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने आए हैं। वहीं, आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन कैच आउट हो गए। भुवी ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन को केएल राहुल के हाथों 52 रन पर कैच आउट करवा दिया।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56/1 ओवर 4
इस ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर एरोन फिंच कैच आउट हो गए। हालांकि इस ओवर की लगातार तीन गेंदों पर ग्रीन ने तीन चौके जड़ दिए। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट गंवाकर 56 रन बनाए।
एरोन फिंच कैच आउट, अक्षर ने लियया विकेट
चौथे ओवर में एक बार फिर गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। पहली गेंद पर फिंच ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर भी एक बड़ा शॅाट खेलने की कोशिश में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हार्दिक पांड्या के हाथों 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40/0 ओवर 3
तीसरी ओवर में गेंदबाजी करने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमारह आए। बुमराह की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने एक शानदार चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर ग्रीन ने एक लंबा छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर ग्रीन ने ऑन साइड की ओर छक्का लगा दिया। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23/0 ओवर 2
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर ग्रीन ने दो चौके जड़ दिए। ग्रीन इस समय काफी खतरनाक लय में दिख रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/0 ओवर 1
ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करने आरोन फिंच (कप्तान) और कैमरन ग्रीन आए। वहीं, पहले ओवर में गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। इस ओवर में एक छक्के और एक चौके की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन बना लिए।
आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरु
आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है और कप्तान आरोन फिंच व कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत कीतरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
आरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिश, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।
रिषभ पंत आउट, भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई। रिषभ पंत को अंतिम ग्यारह से बाहर किया गया।
भारत ने टास जीता और गेंदबाजी का फैसला किया
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
कुछ देर में किया जाएगा टास
इस मैच के लिए भारतीय समय के मुताबिक शाम 6.30 बडे टास किया जाएगा।
टास की अहम भूमिका
इस मैच में भी टास की अहम भूमिका रहेगी। पिछले दोनों मैचों में टास जीतने वाली टीम ने मैच भी जीता था। यानी बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली थी।
कोहली की वापसी की उम्मीद
एशिया कप 2022 के आखिरी मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद विराट कोहली की बल्लेबाजी फिर से लड़खड़ा गई। इस मैच में उम्मीद रहेगी कि वो अच्छी पारी खेलें।
क्या भुवी की होगी वापसी
दूसरे मैच में भारतीय टीम ने भुवी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत की वापसी हुई थी। क्या इस मैच में भुवी की वापसी होगी।
कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार यहां शाम का तापमान 24-25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आर्द्रता लगभग 80 प्रतिशत रहने की उम्मीद है और ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को मुश्किल हो सकती है इसलिए टॉस की भूमिका यहां भी अहम हो जाती है। बारिश की संभावना की बात करें तो मैच के दौरान इसकी संभावना 15 प्रतिशत है।
क्या कहती है पिच रिपोर्ट?
हैदराबाद में टी20 मैच हुए तीन साल हो चुके हैं। 2019 के बाद से यहां कोई आइपीएल मैच भी नहीं हुआ है और आखिरी मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था जहां खूब रन बने थे। मैदान में घास नहीं है और बल्लेबाजों के अनुकूल इस पिच में बेशुमार रन है, इसलिए गेंदबाजों के लिए मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में यहां विराट ने चेज करते हुए 94 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी और एकबार फिर वह उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/रिषभ पंत, अक्षर पेटल, हर्षल पटेल/ दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्रा चहल/ आर अश्विन।
आस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
आरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जोश इंगलिस/डैनियल सैम्स, सीन एबाट, पैट कमिंस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
खिताब जीतने का आखिरी मौका
तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत और आस्ट्रेलिया की टीम अभी 1-1 की बराबरी पर है। खिताब जीतने के लिए दोनों टीमों के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है।
भारत-आस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शाम 7 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।