Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AUS 2nd Test Highlights: ड्राइविंग सीट पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरी पारी में भारत ने गंवा दिए हैं पांच विकेट

IND vs AUS live Updates: पहले मैच में मात खाने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में वापसी की तलाश में है और हर हाल में जीत चाहेगी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं।

By Abhishek Upadhyay Sat, 07 Dec 2024 05:43 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए। बुमराह और सिराज ने चार-चार विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी 29 रन पीछे है। 

पहले दिन का भारतीय टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं कर सकी। टीम इंडिया महज 180 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 337 रन बनाए हैं और भारत पर 157 रनों की बढ़त ले ली है। 

ऑस्ट्रेलिया को यहां तक पहुंचाया ट्रेविस हेड की 140 रन और मार्नस लाबुशेन की 64 रनों की पारी ने। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने चार-चार विकेट लिए। 

7 Dec 20245:43:15 PM
IND vs AUS 2nd Test Highlights: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त

 दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए। दूसरे दिन आखिरी सत्र में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवा दिए। केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा पवेलियन लौट चुके हैं। 

7 Dec 20244:47:18 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: कप्तान ने किया कप्तान का शिकार

 ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का शिकार किया। अंदर आती गेंद से रोहित मात खा गए और क्लीन बोल्ड हुए। रोहित ने 6 रन बनाए। 

7 Dec 20244:26:35 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: शुभमन गिल भी लौटे पवेलियन

 विराट कोहली के बाद शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए हैं। गिल ने 28 रन बनाए। गिल के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर आए हैं। भारत ने 86 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया है।

7 Dec 20244:23:55 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: विराट कोहली भी लौटे पवेलियन

 विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। विराट ने 11 रन बनाए। ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए हैं। शुभमन गिल क्रीज पर डटे हुए हैं।

7 Dec 20243:40:24 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन

 यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। बोलैंड ने विकेट के पीछे कैच कराया। जायसवाल के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं। 

7 Dec 20243:15:25 PM
IND vs AUS Live Score: केएल राहुल आउट

 केएल राहुल के रूप में भारत को पहला झटका लग गया है। पैट कमिंस ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। चौथे औवर की पांचवीं गेंद कमिंस ने लेग स्टंप पर छोटी फेंकी जिसे राहुल ने हाफ पुल करना चाहा। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। 

7 Dec 20242:58:32 PM
IND vs AUS Live Score: भारतीय पारी शुरू

 भारतीय पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क पहला ओवर फेंक रहे हैं। 

7 Dec 20242:46:56 PM
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलियाई पारी समाप्त

ऑस्ट्रेलियाई पारी समाप्त हो गई है। सिराज ने स्कॉट बोलैंड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को समेटा। मेजबान टीम 337 रन बनाए हैं और भारत से 157 रन आगे है। भारत के लिए सिराज और बुमराह ने चार-चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने 140 रन बनाए। 

7 Dec 20242:33:48 PM
IND vs AUS Live Score: स्टार्क लौटे पवेलियन

 भारत के तेज गेंदबाज सिराज ने टीम को एक और सफलता दिला दी है। सिराज ने मिचेल स्टार्क को पवेलियन की राह दिखाई। तीसरे सेशन की पहली ही गेंद पर उन्होंने ये विकेट लिया। स्टार्क का कैच राणा ने पकड़ा

7 Dec 20242:12:39 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: बुमराह ने कमिंस को किया बोल्‍ड

 जसप्रीत बुमराह ने कंगारू कप्‍तान पैट कमिंस को बोल्‍ड किया। कमिंस ने 22 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके भी लगाए। इसके साथ ही ब्रेक का एलान भी हो गया।

7 Dec 20241:52:36 PM
IND vs AUS Live Score: हेड आउट

 ट्रेविस हेड आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया। सिराज की शानदार यॉर्कर का हेड के पास कोई जवाब नहीं था। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिर गया है। 

ट्रेविस हेड- 140 रन, 141 गेंद 17x4 4x6

7 Dec 20241:41:12 PM
IND vs AUS Live Score: भारत ने ली नई गेंद

 भारत ने नई गेंद ले ली है। 81वें ओवर में टीम इंडिया ने इसका इस्तेमाल किया। यहां से भारत को विकेट लेने की उम्मीद होगी। नई गेंद से बुमराह और सिराज भारत को सफलता दिला सकते हैं। 

7 Dec 20241:27:09 PM
IND vs AUS Live Score: एलेक्स कैरी आउट

 एलेक्स कैरी आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन की राह दिखाई। सिराज की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर पंत के हाथों में गई जिन्होंने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। 

7 Dec 20241:03:07 PM
IND vs AUS Live Score: ट्रेविस हेड का शतक

 ट्रेविस हेड ने अपना शतक पूरा कर लिया है। 72वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। 

7 Dec 202412:52:22 PM
IND vs AUS Live Score: हेड को मिला जीवनदान

 ट्रेविस हेड एक बार फिर भारत के लिए परेशानी बन रहे हैं। वह अपनी बल्लेबाजी से तो परेशान कर ही रहे हैं, किस्मत भी उनका साथ दे रही है। हेड को दो जीवनदान मिल गए हैं। एक जीवनदार सिराज ने दिया तो वहीं दूसरा पंत ने। सिराज ने 68वें ओवर की चौथी गेंद पर हेड का कैच छोड़ा। अगले ओवर में राणा की गेंद पर गेंद पंत के काफी पास से चली गई लेकिन विकेटकीपर ने कैच की कोशिश नहीं की। 

7 Dec 202412:31:46 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: ऑस्‍ट्रेलिया को लगा 5वां झटका

 दूसरे सेशन का खेल शुरू होते ही ऑस्‍ट्रेलिया को 5वां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर ऋषभ पंत ने मिचले मार्श को कैच लिया। मार्श ने 26 गेंदों पर 6 रन बनाए।

7 Dec 202412:20:57 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

 दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। ऑस्‍ट्रेलिया धीरे-धीरे मैच में पकड़ मजबूत करती जा रही है। भारतीय टीम को अगर मैच में पकड़ बनानी है तो जल्‍दी-जल्‍दी विकेट चटकाने होंगे।

7 Dec 202411:35:46 AM
IND vs AUS Live Score: पहला सेशन खत्म

 पहला सेशन खत्म हो गया है। ये सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। इस सेशन में मेजबान टीम ने 105 रन बनाए और ती विकेट खोए। भारत को इस सेशन में नाथन मैकस्वानी, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के विकेट मिले। 

पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर: 59 ओवर, 151/4

7 Dec 202411:31:02 AM
IND vs AUS: हेड का अर्धशतक

 59वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारकर ट्रेविस हेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। लाबुशेन के बाद अब हेड भारत के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। 

7 Dec 202411:14:04 AM
IND vs AUS Live Score: लाबुशेन आउट

 भारत को बड़ी सफलता मिल गई है। मार्नस लाबुशेन आउट हो गए हैं। नीतीश रेड्डी ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्लिप में यशस्वी जायसवाल ने उनका शानदार कैच लपका। 

मार्नस लाबुशेन- 64 रन, 126 गेंद 9x4

7 Dec 202411:04:26 AM
IND vs AUS Live Score: राणा की पिटाई

 मार्नस लाबुशेन ने 51वें ओवर में हर्षित राणा की जमकर पिटाई की है। उन्होंने इस ओवर में राणा पर चार चौके मारे। उन्होंने इस ओवर में पहली गेंद पर चौका मार दिया। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर चौका जमाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। 

7 Dec 202410:54:26 AM
IND vs AUS: लाबुशेन का अर्धशतक

 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुशेन ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका टिकना भारत के लिए परेशानी की बात है। 

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 142/3

7 Dec 202410:36:10 AM
IND vs AUS Live: मार्नस लाबुशेन बने परेशानी

 मार्नस लाबुशेन ने विकेट पर पैर जमा लिए हैं और इस समय वह भारत के लिए परेशानी बने हुए हैं। टीम इंडिया को उनके विकेट की सख्त जरूरत है। 

7 Dec 202410:07:49 AM
IND vs AUS Live Score: स्टीव स्मिथ आउट

 ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका लगा है और ये काम किया है जसप्रीत बुमराह ने। बुमराह ने स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। स्मिथ एक बार फिर बुमराह की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। 40वें ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ का विकेट गिरा। 

स्टीव स्मिथः   2 रन, 11 गेंद

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 103-2

7 Dec 20249:46:57 AM
IND vs AUS Live Score: भारत को मिला दूसरा विकेट

 भारत को दूसरा विकेट मिल गया है। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वानी को आउट कर दिया है। 36वें ओवर की पहली गेंद बुमराह ने ऑफ स्टंंप की लाइन में फेंकी जो मैकस्वानी के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में जा समाई। 

नाथन मैकस्वानी- 39 रन, 109 गेंद 6x4

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 91/2

7 Dec 20249:33:13 AM
IND vs AUS Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

 दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। मोहम्मद सिराज गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। उनके सामने हैं मानर्स लाबुशेन और नाथन मैकस्वानी की जोड़ी। 

7 Dec 20249:09:49 AM
IND vs AUS Live Score: एडिलेड टेस्ट का दूसरा दिन

 आज एडिलेड टेस्ट का आज दूसरा दिन है। इस दिन भारत की कोशिश जल्दी से जल्दी ऑस्ट्रेलिया को आउट करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का अंत एक विकेट के नुकसान पर 86 रनों के साथ किया था। 

6 Dec 20245:21:10 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: पहले दिन का खेल हुआ समाप्त

 एडिलेड टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम के 180 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। लाबुशेन और मैकस्वानी ने क्रीज पर पैर जमा लिए हैं। 

6 Dec 20244:28:06 PM
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे

 ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे हो गए हैं। नाथन मैकस्वानी और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी ने पैर जमा लिए हैं जिनके सामने भारतीय गेंदबाज अभी तक ज्यादा सफल नहीं रहे हैं। 

6 Dec 20244:24:07 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

 पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की राह पकड़ ली है। नाथन और मार्नस के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत जल्दी से जल्दी विकेट लेने की कोशिश कर रहा है। 

6 Dec 20243:23:25 PM
IND vs AUS Live Score: भारत को मिला पहला विकेट

 भारत को पहला विकेट मिल गया है। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को पवेलियन की राह दिखाई। 11वें ओवर की आखिरी गेंद ख्वाजा के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई और इस बार रोहित ने कोई गलती नहीं की। 

6 Dec 20243:07:19 PM
IND vs AUS Live Score: रोहित शर्मा को लगी चोट

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को स्लिप में खड़े हुए चोट लग गई है। बुमराह की गेंद पर स्लिप में नाथन मैकस्वानी का कैच आया जिसे लेने के लिए पंत ने अपने दाईं तरफ डाइव मारी। गेंद उनके दस्तानों से हल्की सी टकराकर रोहित की कलाई पर लग गई। ये कैच भी नहीं हो सका और रोहित से कैच भी छूट गया। 

6 Dec 20242:35:46 PM
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू

 ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू हो गई है। उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। जसप्रीत बुमरा पहला ओवर फेंक रहे हैं। भारत की उम्मीदें बुमराह से टिकी हुई हैं। 

6 Dec 20242:14:48 PM
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया ऑल आउट

 भारतीय टीम ऑल आउट हो गई है। नीतीश रेड्डी के रूप में भारत ने अपना आखिरी विकेट खोया। भारतीय टीम 180 रनों पर ढेर हो गई। नीतीश से अर्धशतक की उम्मीद थी लेकिन वह 42 रनों से आगे नहीं जा सके और भारत के आखिरी विकेट के रूप में वह पवेलियन लौटे। 

नीतीश रेड्डी-  42 रन, 54 गेंद 3x4 3x6

टीम इंडिया- 44.1, 180-10

6 Dec 20241:42:36 PM
IND vs AUS 2nd Test Live Score: एक ही ओवर में भारत को लगे 2 झटके

 39वें ओवर में मिचेल स्‍टार्क ने भारत को 2 झटके दिए। उन्‍होंने दूसरी गेंद पर अश्विन और 5वीं गेंद पर हर्षित राणा को अपना शिकार बनाया। अश्विन ने 22 गेंदों पर 22 रन बनाए। वहीं राणा का खाता तक नहीं खुला।

6 Dec 20241:04:09 PM
IND vs AUS Live Score: ऋषभ पंत आउट

 ऋषभ पंत आउट हो गए हैं और इसी के साथ भारत को छठा विकेट भी गिर गया है। पंत से पूरे भारत को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पैट कमिंस की एक बाउंसर ने पंत को असहाय कर दिया। गेंद उनके हाथ से टकराकर स्लिप में खड़े लाबुशेन के हाथों में चली गई। 

6 Dec 202412:32:08 PM
IND vs AUS Live Score: रोहित शर्मा आउट

 दूसरे सेशन की शुरुआत में ही भारत को झटका लग गया है। स्कॉट बोलैंड ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया है। बोलैंड की इन स्विंगर सीधा रोहित के पैड पर लगी और उन्होंने अपील कर दी। अंपायर ने उंगली उठाने में देरी नहीं की।

रोहित शर्मा- 3 रन, 23 गेंद

6 Dec 202412:24:05 PM
IND vs AUS Live Score: दूसरा सेशन शुरू

 दूसरा सेशन शुरू हो गया है। इस मैच में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पर सभी की नजरे हैं। दोनों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है। 

6 Dec 202411:37:29 AM
IND vs AUS Live Score: पहले सेशन का खेल खत्म

 पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। ये सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा जिसने भारत के चार विकेट चटका दिए। टीम इंडिया ने इस सेशन में फेंके गए 23 ओवरों में 82 रन बनाए। पंत चार और रोहित एक रन बनाकर खेल रहे हैं। 

टीम इंडिया का स्कोर- 23 ओवर 84-4

6 Dec 202411:27:39 AM
IND vs AUS Live Score: शुभमन गिल आउट

 भारत को चौथा झटका लग गया है। शुभमन गिल आउट हो गए हैं। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें अपना पहला शिकार बनाया। 22वें ओवर की पहली ही गेंद बोलैंड ने फुल लैंग्थ फेंकी जिस पर गिल ने ऑन ड्राइव खेलनी चाही, लेकिन लाइन मिस कर गए और गेंद सीधा पैड पर लगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी। 

शुभमन गिल-  31 रन, 51 गेंद 5x4

6 Dec 202411:20:44 AM
IND vs AUS Live Score: विराट कोहली आउट

 भारत को बहुत बड़ा झटका लग गया है। विराट कोहली आउट हो गए हैं। उनको मिचेल स्टार्क ने पवेलियन की राह दिखाई। 21वें ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क ने कोहली को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। 

विराट कोहली- 7 रन, 8 गेंद 1x4

6 Dec 202411:18:44 AM
IND vs AUS Live Score: विराट कोहली मैदान पर

 केएल राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर आ गए हैं। कोहली के आते ही स्टेडियम में शोर मच गया और कोहली के नारे लगने लगे। कोहली पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है। 

6 Dec 202411:12:17 AM
IND vs AUS Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिर

 भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेज दिया है। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क ने राहुल को स्लिप में मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। लाबुशेन ने शानदार कैच लपका। 

केएल राहुल- 37 रन, 64 गेंद 6x4

6 Dec 202410:52:24 AM
IND vs AUS Live Score: भारत के 50 रन पूरे

 भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। यशस्वी के पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने टीम को संभाल लिया है और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है।

भारत का स्कोर- 15 ओवर, 53-1 

6 Dec 202410:28:57 AM
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया का संघर्ष जारी

 भारतीय पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। इन 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने केएल राहुल शुभमन गिल को जमक परेशान किया। हालांकि, दोनों ही बल्लेबाजों ने सूझ-बूझ भारी बल्लेबाजी की है और डटकर सामना किया है। 

भारत का स्कोर- 10 ओवर, 30-1

6 Dec 202410:13:46 AM
IND vs AUS Live Score: केएल राहुल आउट होने से बचे

 केएल राहुल की किस्मत ने उनका साथ दे दिया है। आठवां ओवर फेंकने आए स्कॉट बोलैंड ने पहली ही गेंद पर राहुल को विकेट के पीछ कैच करा दिया था, लेकिन जब पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम जश्न मना रही थी तभी अंपायर ने बताया कि ये नो बॉल है और राहुल को जीवनदान मिला। 

6 Dec 202410:02:13 AM
IND vs AUS Live Score: राहुल-गिल कर रहे हैं संघर्ष

 भारत की उम्मीदें इस समय केएल राहुल और गिल पर टिकी हैं। दोनों अभी तक अच्छी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए हैं। पांच ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट खोकर 15 रन है। 

6 Dec 20249:45:40 AM
IND vs AUS Live Score: गिल की शानदार शुरुआत

 पहले ओवर की पहली ही गेंद पर यशस्वी का विकेट गिरने के बाद दबाव में उतरे शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की और इस ओवर में दो चौके मारे। 

6 Dec 20249:37:14 AM
IND vs AUS Live Score: भारत को पहली गेंद पर लगा झटका

 भारत को पहली ही गेंद पर झटका लग गया है। मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर यशस्वी को एलबीडब्ल्यू कर दिया है। 

6 Dec 20249:30:56 AM
IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों राष्ट्रगान के लिए तैयार

 दोनों टीमें स्टेडियम में हैं और राष्ट्रगान  के लिए तैयार हैं। राष्ट्रगान से पहले ऑस्ट्रेलियाई के आदिवासी समुदाय की तरफ से एक विशेक प्रस्तुति दी। 

6 Dec 20249:10:37 AM
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, स्कॉट बोलैंड 

6 Dec 20249:08:23 AM
IND vs AUS Live Score: भारती की प्लेइंग-11

 रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

6 Dec 20249:05:54 AM
IND vs AUS Live Score: भारत ने किए तीन बदलाव

 भारतीय टीम ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हुई है जिसके कारण देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल को बाहर जाना पड़ा है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को भी बाहर किया गया है और आर अश्विन की वापसी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है। जोस हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड आए हैं। 

6 Dec 20249:03:29 AM
IND vs AUS Live Score: भारत ने जीता टॉस

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

6 Dec 20248:40:16 AM
IND vs AUS Live Score: मिडिल ऑर्डर में रोहित की वापसी

 टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में वापसी कर रहे हैं और मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। पहले मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ओपनिंग की थी और अच्छा खेल दिखाया था। रोहित इस जोड़ी से छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं। 

6 Dec 20248:19:13 AM
IND vs AUS Live Score: क्या होगी भारत की प्लेइंग-11

 दूसरे टेस्ट मैच में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा शुभमन गिल भी खेलने को तैयार हैं जो पहले टेस्ट मैच में अंगूठे की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। इन दोनों के आने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव तय माने जा रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल को बाहर बैठना पड़ेगा। 

6 Dec 20248:02:56 AM
IND vs AUS Live Score: दूसरा टेस्ट मैच आज से

 भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से एडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया पर्थ में जीत हासिल करने के बाद सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच में को जीत उसकी कोशिश अपनी बढ़त को दो गुना करने की होगी। वहीं मेजबान टीम वापसी कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us