Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • AI बूटकैंप
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Ind vs Aus 2nd T20I: भारत ने दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज में कर ली वापसी

Ind vs Aus 2nd T20I: इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड के नाबाद 43 रन की पारी के दम पर 8 ओवर में 5 विकेट पर 90 रन बना दिए। भारत ने जीत के लिए मिले 91 रन के लक्ष्य को हासिल करके मैच को 6 विकेट से जीत लिया।

By Sanjay SavernFri, 23 Sep 2022 11:45 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क।  भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच को 8-8 ओवर का कर दिया गया था। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड के नाबाद 43 रन की पारी के दम पर 8 ओवर में 5 विकेट पर 90 रन बना दिए। भारत को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य मिला था और रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 7.2 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बनाते हुए मैच को 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में वापसी कर ली और तीन मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमें अब 1-1 की बराबरी पर आ गई। 

भारत की पारी, रोहित ने खेली नाबाद 43 रन की पारी

भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा जो 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ मिलकर 39 रन की साझेदारी की। इसके बाद कोहली को जंपा ने 11 रन पर बोल्ड कर दिया। कोहली ने 6 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से ये रन बनाए। सूर्यकुमार यादव को एडम जंपा ने गोल्डन डक पर आउट किया। हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली जबकि दिनेश कार्तिक ने 2 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 

ऑस्ट्रेलिया की पारी, मैक्सवेल डक पर आउट

कंगारू टीम की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान आरोन फिंच और कैमरन ग्रीन ने की, लेकिन पारी के दूसरे  ओवर में ही ग्रीन 5 रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि फिंच को अक्षर पटेल ने ग्लेन मैक्सवेल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल ने टिम डेविड को दो रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बुमराह ने कप्तान फिंच को 31 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद स्मिथ 8 रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों पर 3 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने दो जबकि बुमराह ने एक सफलता हासिल की। 

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव, पंत व बुमराह की वापसी

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए और बुमराह की टीम में एंट्री हुई जबकि उमेश यादव को बाहर किया गया। वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी इस मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। वहीं आस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबाट, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।

23 Sept 202211:07:49 PM
सीरीज 1-1 से बराबर, आखिरी मैच हैदराबाद में

बता दें कि आज का मुकाबला भारत के लिए करो या मरो मुकाबला था। इस मैच के जीत के साथ भारत ने तीन टी20 मैच के सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। 

23 Sept 202211:03:18 PM
भारत की ओर से 50 प्रतिशत रन रोहित ने बनाए

 रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो दुनिया के महान बल्लबाजों में एक क्यों हैं। रोहित ने 20 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की जबरदस्त पारी खेली है। बता दें कि यह मुकाबला सिर्फ 8 ओवरों की ही थी। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। 

23 Sept 202211:01:13 PM
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने छक्का जड़ दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। दिनेश कार्तिक ने 2 गेंदों पर 10 रन की नाबाद पारी खेली है। 

2ND T20I. India Won by 6 Wicket(s) https://t.co/PMFUaJCvS8 #INDvAUS @mastercardindia

— BCCI (@BCCI) September 23, 2022
23 Sept 202210:58:06 PM
भारत को 6 गेंदों पर 9 रनों की जरुरत

अब तक रोहित शर्मा ने एक तरफ से पारी संभाली हुई है। पैट कमिंस ने वाइड के साथ अपनी गेंदबाजी की शुरुआत की। दूसरी गेंद पर पांड्या ने ऑफ साइड की तरफ एक जोरदार चौका लगा दिया। तीसरी गेंद पर पांड्या ने 2 रन चुरा लिए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर एक बड़ा शॅाट खेलने की कोशिश में हार्दिक पांड्या कैच आउट हो गए। पांड्या ने 9 गेंदों पर 9 रन बनाए। आखिरी गेंद पर रोहित ने चौका जड़ दिया। 

23 Sept 202210:50:29 PM
भारत का स्कोर 69/3 ओवर 6

 छठे ओवर में गेंदाबजी करने सॅान एबट। फिल्ड के हिसाब से सॅान एबट गेंदबाजी कर रहे हैं। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने ऑफ साइड की ओर चौका लगा दिया। साथ ही चौथे गेंद पर भी रोहित ने चौका जड़ दिया। रोहित ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। इस ओवर में भारत के वाइड के रूप में अतिरिक्त रन मिला। भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 22 रनों की जरुरत। 

23 Sept 202210:45:46 PM
भारत का स्कोर 58/3 ओवर 5

एडम जंपा ने पांचवे ओवर में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। बता दें कि इस ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने जंपा को चौका जड़ा था। इसके बाद जंपा ने शानदार वापसी की। दो ओवर में जंपा ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके। पांच ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 58 रन बनाए। 

23 Sept 202210:42:32 PM
सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट

 पांचवे ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी एलबीडब्लू आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव अपने पहले ही गेंद पर स्विप शॅाट खेलने की कोशिश में बिना खाता खोले आउट हो गए। 

23 Sept 202210:41:02 PM
विराट कोहली आउट, जंपा किया बोल्ड

पांचवी ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने एक और चौका बटोर लिया। दूसरी गेंद पर विराट कोहली को एडम जंपा ने बोल्ड कर दिया। विराट कोहली ने 6 गेंदों पर 11 रन बनाए। चौथे नंबर पर बैटिंग करने सूर्यकुमार यादव आए। 

23 Sept 202210:38:43 PM
भारत का स्कोर 51/1 ओवर 4

चौथे ओवर में गेंदबाजी करने डेनियल सैम्स आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने गैप ढूंढकर चौका लगा दिया। इस ओवर में डेनियल सैम्स बड़ी चतुराई से गेंदबाजी में मिश्रण कर रहे हैं। वहीं, पांचवी गेंद पर विराट कोहली ने गैप में चौका लगा दिया। इस ओवर में 10 रन आए। 

23 Sept 202210:34:29 PM
केएल राहुल आउट, ओवर 3- स्कोर 40/1

तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने एडम जंपा आए। दूसरी गेंद पर केएल राहुल एक बड़ा शॅाट मारने चाहते थे लेकिन सिर्फ एक ही रन मिला। दूसरी ओर रोहित ने अपने लिए रूम बनाकर एक और छक्का लगा दिया। इस ओवर की पांचवी गेंद पर बड़ा शॅाट खेलने की कोशिश में केएल राहुल बोल्ड हो गए। केएल राहुल 6 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने विराट कोहली आए

23 Sept 202210:30:50 PM
भारत का स्कोर 30/0 ओवर 2

दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। कमिंस ने स्लों गेंद से ओवर की शुरुआत की। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक और छक्का लगा दिया। बता दें कि सॅाट बॅाल पर रोहित ने जबरदस्त शॅाट खेला। चौथी गेंद पर रोहित ने आराम से सिंगल ले लिया। इस ओवर में कमिंस स्लो गेंद का अच्छा इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को एक अतिरिक्त मिले।  

23 Sept 202210:25:02 PM
भारत का स्कोर 20/0 ओवर 1

भारत की ओर से बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और केएल राहुल आए। भारत को 48 गेंदों पर 91 रन बनाने की जरुरत है। गेंदबाजी करने जॅाश हेजलवुड आए। पहले ही गेंद पर केएल राहुल ने सिंगल ले लिया। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने 90 मीटर का लंबा छक्का लगा दिया। चौथी गेंद पर भी रोहित ने ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर रोहित ने सिंगल ले लिया। वहीं, पांचवी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जड़ दिया। पहले ओवर में भारत ने बिना विकेट गंवाए 20 रन बनाए। 

23 Sept 202210:10:05 PM
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 90/5 ओवर 8

अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। पहली ही गेंद पर स्मिथ ने ऑफ साइ़ड की ओर सिंगल ले लिया। दूसरी गेंद पर वेड ने एक करारा छक्का लगा दिया। हर्षल पटेल की चौथी गेंद फुल टॅास थी जिसपर वेड ने इस ओवर का दूसरा छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर भी वेड ने इस ओवर की तीसरा छक्का लगा दिया। आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ रन आउट हो गए। मैथ्यू वेड ने 20 गेंद पर शानदार 43 रनों की नाबाद पारी खेली। 

23 Sept 202210:03:13 PM
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 71/4 ओवर 7

 सातवें ओवर में गेंदबाजी करने जसप्रीत बुमराह आए। इस ओवर की पहली गेंद पर वेड ने आसानी से सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर स्मिथ ने इस पारी का पहला चौका लगा दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर बुमराह ने एक शानदार यॅार्कर मारा। चौथी गेंद पर वेड ने एक और चौका लगा दिया। आखिरी गेंद पर स्मिथ ने सिंगल लिया। इस ओवर में 12 रन बने। 

23 Sept 20229:58:53 PM
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59/4 ओवर 6

 छठे ओवर में हर्षल पटेल गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर मैथ्यू वेड ने एक शानदार चौका लगा दिया। इस ओवर की तीसरी गेंद स्टीव स्मिथ ने सिंगल से अपना खाता खोला। पांचवी गेंद पर वेड ने गैप ढूंढकर चौका लगा दिया। 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 59 रन बनाए। 

23 Sept 20229:54:09 PM
बुमराह ने किया फिंच को बोल्ड ओवर-5 स्कोर- 46/4

पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने जसप्रीत बुमराह आए। उन्होंने पहली गेंद वाइड फेंकी। इस ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर भी फिंच ने हवा में शॅाट खेला लेकिन गेंद फिल्डर से दूर रही। पांचवी गेंद पर फिंच ने दो रन चुरा लिए। बुमराह ने टीम में वापसी फिंच को क्लीन बोल्ड करके की। फिंच ने 15 गेंदों पर 31 रन बनाए।  

23 Sept 20229:48:10 PM
ऑस्ट्रेलिया 35/3 ओवर 4

 टिम डेविड के आउट होने के बाद बैटिंग करने के लिए मैथ्यू वेड आए। इस ओवर में काफी चालाकी से गेंदबाजी कर रहे हैं अक्षर पटेल। अक्षर पटेल ने चौथे ओवर के पहले पांच गेंदों पर 1 भी रन नहीं दिए। वहीं पांचवी गेंद पर एक चौका आया। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 35 रन बना लिए। 

23 Sept 20229:45:36 PM
अक्षर ने टिम डेविड को किया बोल्ड

एक बार फिर गेंदबाजी करने आए अक्षर पटेल ने चौथी ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड को बोल्ड कर दिया। टिम 3 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। 

23 Sept 20229:43:35 PM
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 31/2 ओवर 3

तीसरी ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर फिंच ने सीधा छक्का जड़ दिया। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 12 रन। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 31 रन बनाए। 

23 Sept 20229:40:18 PM
ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड, ओवर 2- ऑस्ट्रेलिया 19/2

अक्षर पटेल के पहली और चौथी गेंद पर चौका लगा। बता दें कि दूसरी गेंद पर विराट कोहली की शानदार फिल्डिंग की वजह से ग्रीन रन आउट हुए। वहीं, आखिरी गेंद पर अक्षर ने मैक्सवैल को बोल्ड कर दिया। ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले आउट हो गए। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 19 रन बनाए। 

23 Sept 20229:37:13 PM
ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, ग्रीन रन आउट

दूसरे ओवर में गेंदाबजी करने अक्षर पटेल आए। पहले ही गेंद पर ग्रीन ने एक लंबा शॅाट खेला और टीम के लिए चार रन बटोर लिए। वहीं, तीसरी गेंद पर ग्रीन रन आउट हो गए। 4 गेंद पर पांच रन बनाकर कैमरून ग्रीन आउट हुए। 

23 Sept 20229:33:20 PM
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10/0 ओवर 1

ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच और कैमरन ग्रीन ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए हैं। बता दें कि 8 ओवरों का यह मुकाबला खेला जाएगा। पहले ओवर में भारत की तरफ से गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए। हार्दिक ने पहले ही गेंद पर फिंच को चौंका दिया। वहीं फिंच दूसरी गेंद पर स्कूप शॅाट के जरिए चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर ग्रीन ने अपना खाता खोला। पांचवी गेंद पर फिंच ने ऑफ साइड पर एक और चौका लगा दिया। पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 10 रन बनाए। 

23 Sept 20229:33:05 PM
आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरु

आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है और इस समय क्रीज पर आरोन फिंच और कैमरून ग्रीन मौजूद हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर हार्दिक पांड्या ने फेंका। 

23 Sept 20229:24:15 PM
भारतीय टीम में हुए दो बदलाव, पंत व बुमराह की वापसी

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए और बुमराह की टीम में एंट्री हुई जबकि उमेश यादव को बाहर किया गया। वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी इस मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। वहीं आस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

23 Sept 20229:22:41 PM
आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबाट, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।

23 Sept 20229:20:45 PM
भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

23 Sept 20229:15:12 PM
भारत ने टास जीता, पहले किया गेंदबाजी का फैसला

 भारतीय टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और ये मैच 8-8 ओवर का होगा। 

23 Sept 20228:52:24 PM
9.30 पर शुरु होगा मैच

टास 9.15 पर किया जाएगा जबकि मैच की शुरुआत 9.30 पर होगी। एक गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा दो ओवर फेंक सकता है। 

23 Sept 20228:50:20 PM
9.15 पर किया जाएगा टास, 8-8 ओवर का होगा मैच

 इस मैच के लिए टास अब 9.15 पर किया जाएगा और 8-8 ओवर का मैच खेला जाएगा। 

23 Sept 20228:22:54 PM
9.46 तक मैच खेला गया तो 5 ओवर का होगा गेम

 इस मैच के लिए लास्ट कट आफ टाइम 9.46 तक है। अगर इस समय तक मैच शुरू हुआ तो 5-5 ओवर का मैच खेला जा सकता है। 

23 Sept 20228:20:20 PM
8.45 पर किया जाएगा अगला निरीक्षण

 अंपायर अब 8.45 पर फिर से मैदान का निरीक्षण करेंगे और फिर मैच को लेकर फैसला किया जाएगा। 

23 Sept 20228:15:18 PM
फील्ड के सूखने का इंतजार

दोनों टीमों के खिलाड़ी व स्टेडियम में मौजूद दर्शक मैदान के सूखने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ पूरी जोर लगाकर फील्ड को सूखाने का प्रयास कर रहे हैं। 

23 Sept 20228:13:54 PM
फील्ड अब भी गीली, खेलने के लायक नहीं है मैदान

रात 8 बजे अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया और पाया की ये अभी खेलने का लायक नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच को शुरु करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। 

23 Sept 20228:03:16 PM
रिषभ पंत या दिनेश कार्तिक

भारतीय प्लेइंग इलेवन में रिषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से किसे मौका मिलेगा ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि पहले मैच में दिनेश कार्तिक को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था। 

23 Sept 20227:37:56 PM
हैदराबाद में खेला जाएगा तीसरा टी20 मैच

 भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। 

23 Sept 20227:08:50 PM
रात 8 बजे किया जाएगा मैदान का निरीक्षण

अंपायरों ने शाम 7 बजे मैदान का मुआयना किया था उसके बाद पाया गया कि अभी मैदान की हालत मैच खेलने के लायक नहीं है। इसके बाद अंपायर्स ने दोनों टीमों के कप्तानों से बात की और ये फैसला किया गया कि अब मैदान का निरीक्षण रात 8 बजे किया जाएगा और फिर कोई फैसला किया जाएगा। 

23 Sept 20226:56:39 PM
मैदान पर अंपायर पहुंचे

अंपायर पिच पर आ चुके हैं और उसका मुआयना किया जा रहा है। इसके बाद ही पता लगेगा कि मैच कितनी देर में शुरू किया जाएगा। 

23 Sept 20226:51:45 PM
रोहित और कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

 नागपुर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दोनों पिछले मैच में रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। 

23 Sept 20226:46:28 PM
रोहित शर्मा का टी20 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन

 रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 मैचों में 329 रन बनाए हैं। रोहित ने इस टीम के खिलाफ अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं। 

23 Sept 20226:40:45 PM
टी20 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन भारत के नाम

 टी20 क्रिकेट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 20 मैचों में 720 रन बनाए हैं। 

23 Sept 20226:32:44 PM
टास मे होगी देर

 इस वक्त मैदान का बाहरी हिस्सा गिला है जिसकी वजह से टास में देर होगी। शाम 7 बजे मैदान का मुआयना किया जाएगा और फिर टास को लेकर फैसला किया जाएगा। इस वक्त ग्राउंड स्टाफ मैदान को ठीक करने में लगे हुए हैं। 

23 Sept 20226:28:39 PM
कुछ देर में होगा टास

 दूसरे मैच के लिए कुछ देर में टास किया जाएगा। रवि शास्त्री के मुताबिक इस पिच पर 150 रन काफी होंगे। आसमान में बादल हैं और पिच पर नमी है। गेंद से टर्न मिलने की भी उम्मीद है और ये रुक-रुक कर आएगी। 

23 Sept 20226:23:55 PM
कैसा रहेगा नागपुर का मौसम

 नागपुर के मौसम की बात करें तो दिन में यहां का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि रात में घटकर 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी लेकिन मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान बारिश की संभावना की बात करें तो इसकी संभावना 18% है। हवा की गति 10 किलोमी/घंटा होगी। आर्द्रता 65 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

23 Sept 20226:23:11 PM
धीमी हो सकती है पिच

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम का विकेट मोहाली से भिन्न होगा। पिच के धीमे होने के संभावना है और ऐसे में गेंदबाजों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण बन जाती है। शाम को ओस का प्रभाव देखते हुए कोई भी टीम लक्ष्य का पीछा करना बेहतर समझेगी।

23 Sept 20226:22:10 PM
आस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।

23 Sept 20226:21:33 PM
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल/दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

23 Sept 20226:13:51 PM
भारत के लिए जीत जरूरी

तीन मैचों की टी20 सीरीज में बने रहने के लिए भारत के लिए दूसरा मैच जीतना जरूरी है क्योंकि वो इस वक्त सीरीज में 0-1 से पीछे है। अगर भारत ने ये मैच गंवा दिया तो वो टी20 सीरीज गंवा देगा।  

23 Sept 20226:12:16 PM
बुमराह के खेलने पर असमंजस

स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बुमराह ने इंग्लैंड दौरे के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वह पीठ दर्द के कारण एशिया कप में नहीं खेले थे। वह आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले मैच में भी नहीं खेले। इससे यह आशंका पैदा हो गई क्या वह अभी पूरी तरह से फिट हैं या नहीं। भारतीय टीम अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर चिंतित है जिसमें आलराउंडर हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं। उन्होंने जो पिछले 14 ओवर किए हैं उनमें 150 रन लुटाए हैं।

23 Sept 20226:11:09 PM
भारत की टीम

 रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्रा सिंह चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

23 Sept 20226:10:40 PM
टी20 सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया की टीम

आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबाट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जंपा।

23 Sept 20226:09:45 PM
भारत-आस्ट्रेलिया दूसरी टी20 मैच

 भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच नागपुर में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए शाम 6.30 बजे टास किया जाएगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us