Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AUS Highlights: पर्थ में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दी 295 रनों से पटखनी, 2008 के बाद मिली पहली जीत

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया का जलवा देखने को मिला है। पर्थ में भारत ने जीत हासिल की है। 2008 के बाद भारत ने पहली बार पर्थ में टेस्ट मैच जीता है।

By Abhishek Upadhyay Mon, 25 Nov 2024 01:20 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 295 रनों से पटखनी दी है। टीम इंडिया ने मेजबान टीम के सामने 534 रनों का टारगेट रखा था। इस विशाल स्कोर के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे दिन आखिरी सेशन में 238 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पर्थ में साल 2008 के बाद टेस्ट जीत हासिल की है।

 टीम इंडिया दूसरी पारी में 46 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। भारत ने रविवार को अपनी दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 487 रनों पर पारी घोषित कर मेजबान टीम के सामने विशाल लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी ढेर होती चली गई और पर्थ का किला नहीं बचा पाई। 

भारत ने पहली पारी में 150 रन ही बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनों पर ही ढेर कर दिया था। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। यशस्वी जायसवाल ने 161, विराट कोहली ने नाबाद 100 और केएल राहुल ने 77 रन बनाए। 

इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने कुल नौ विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने तीन, वॉशिंगटन सुंदर दो, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट लिया। 

25 Nov 20241:20:31 PM
IND vs AUS Live Score: भारत ने जीता मैच

 भारत ने पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया। हर्षित राणा ने जोश हेजलवुड को बोल्ड कर भारत को जीत दिलाई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का टारगेट दिया था जिसके सामने ये टीम चौथे दिन 238 रनों पर ढेर हो गई और मैच हार गई। 

25 Nov 202412:55:21 PM
IND vs AUS Live Score: तीसरा सेशन शुरू, भारत को मिला विकेट

 तीसरा सेशन शुरू हो गया है और दूसरी ही गेंद पर भारत को विकेट भी मिल गया है। सुंदर ने नाथन लियोन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा दिया है। 

25 Nov 202412:36:35 PM
IND vs AUS Live Score: दूसरा सेशन खत्म

दूसरा सेशन खत्म हो गया है। सुंदर ने जैसे ही 54वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क को आउट किया वैसे ही टी का एलान कर दिया गया। ये सेशन भी भारत के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने लड़ाई जरूर लड़ी, लेकिन टीम इंडिया इस सेशन में तीन विकेट लेने में सफल रही। भारत द्वारा रखे गए 534 रनों के टारगेट से ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी 307 रन दूर है। 

25 Nov 202412:33:13 PM
IND vs AUS Live Score: मिचेल स्टार्क आउट

 ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिर चुका है। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें आउट किया। सुंदर की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने शॉर्ट लेग पर उनका कैच लपका। स्टार्क 12 रन ही बना सके। 

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 227/8

25 Nov 202412:12:37 PM
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 पार

 ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस समय मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं और भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। 

25 Nov 202411:53:46 AM
IND vs AUS Live Score: मिचेल मार्श आउट

 नीतीश कुमार रेड्डी ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा है और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। अब टीम इंडिया जीत से तीन विकेट दूर है।

25 Nov 202411:14:49 AM
IND vs AUS Live Score: ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन

 ट्रेविस हेड आउट हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया और इसी के साथ भारत को छठा विकेट मिल गया है। 

25 Nov 202410:39:42 AM
IND vs AUS Live Score: दूसरा सेशन शुरू

 दूसरे सेशन का शुरू हो गया है। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श पर टीम को बचाने की जिम्मेदारी है और ये दोनों लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत को जीत के लिए पांच विकेट चाहिए। वो कोशिश करेगी कि इसी सेशन में ये पांचों विकेट अपने नाम कर ले। 

25 Nov 20249:59:58 AM
IND vs AUS Live Score: पहला सेशन खत्म

 चौथे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने इस सेशन में दो विकेट अपने नाम किए। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया ने इस सेशन में 92 रन बनाए और दो विकेट खोए। 

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 30 ओवर, 104-5

25 Nov 20249:27:56 AM
IND vs AUS Live Score: स्टीव स्मिथ आउट

 स्टीव स्मिथ आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। सिराज की ऑफ स्टम्प पर पटकी गेंद स्मिथ के बल्ले का किनारा लेकर गई और पंत ने उनका शानदार कैच लपका। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिर गया है। 

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 79-5

25 Nov 20248:59:41 AM
IND vs AUS Live Score: स्मिथ और हेड कर रहे हैं संघर्ष

 स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड इस समय क्रीज पर हैं और अपनी टीम को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये दोनों टिक गए तो भारत के लिए परेशानी हो सकती है। 

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 18 ओवर, 50-4

25 Nov 20247:58:34 AM
IND vs AUS Live Score: भारत को मिला विकेट

 मोहम्मद सिराज ने भारत को चौथे दिन की पहली सफलता दिला दी है। सिराज ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया। सिराज की बाउंसर को उस्मान ने पुल करना चाहा लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और हवा में गई। पंत ने पीछे भागते हुए शानदार कैच लपका। 

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 17/4 

25 Nov 20247:55:49 AM
IND vs AUS Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

 चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। उस्मान ख्वाजा के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से बुमराह गेंदबाजी पर हैं। भारत को जीत के लिए सात विकेट की दरकार है। 

25 Nov 20247:41:15 AM
IND vs AUS Live Score: पर्थ टेस्ट का आज चौथा दिन

 पर्थ में खेले जा रहे मैच का आज चौथा दिन है। इस दिन मैच का परिणाम भी आ सकता है। भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों की चुनौती दी है। जिसके सामने ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खो दिए हैं और बनाए सिर्फ 12 रन हैं। 

24 Nov 20243:25:16 PM
IND vs AUS Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म

 तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। मेजबान टीम की हालत खराब हो गई है। विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के शतकों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का टारगेट दिया था। इसके बाद बुमराह ने अपना कहर ढाया और ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर दिया। दिन का खेल खत्म होते-होते ऑस्ट्रेलिया ने 12 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए हैं। बुमराह ने दो विकेट लिए। 

24 Nov 20243:21:59 PM
IND vs AUS Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

 जसप्रीत बुमराह ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू किया। इसी के साथ दिन का खेल खत्म हो गया। 

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/3

24 Nov 20243:13:35 PM
IND vs AUS Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

 भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने उन्हें स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराया। मैकस्वानी के बाद कमिंस बतौर नाइट वॉचमैन बनकर आए थे। 

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 9/2 

24 Nov 20243:01:00 PM
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर पर खोया विकेट

 534 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले ही ओवर में झटका लग गया है। ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने नाथन मैकस्वानी को पवेलियन की राह दिखाई। 

24 Nov 20242:50:33 PM
IND vs AUS Live Score: भारत की पारी घोषित

 कोहली के शतक पूरा होते ही भारत ने अपनी पारी घोषित कर दी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 487 रन बनाए हैं। भारत दूसरी पारी में 46 रनों की बढ़त के साथ उतरा था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 533 रनों का टारगेट दिया है। 

24 Nov 20242:46:17 PM
IND vs AUS Live Score: विराट कोहली का शतक

 विराट कोहली ने पर्थ में शतक ठोक दिया है। उन्होंने135 गेंदों की तीसरी गेंद पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। ये कोहली का 81वां इंटरनेशनल शतक है। 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए गए शतक के बाद ये कोहली का पहला टेस्ट शतक है। 

24 Nov 20242:28:50 PM
IND vs AUS Live Score: भारत की बढ़त 500 पार

 भारत की बढ़त 500 के पार पहुंच गई है। अब सभी की नजरें विराट कोहली के शतक पर हैं। कोहली तेजी से अपने शतक के करीब हैं।

24 Nov 20242:03:10 PM
IND vs AUS Live Score: वॉशिंगटन सुंदर आउट

 भारत को छठा झटका लग गया है। वॉशिंगटन सुंदर आउट हो गए हैं। नाथन लियोन ने उन्हें 126वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड कर दिया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सुंदर अपना विकेट खो बैठे। 

सुंदर- 29 रन, 94 गेंद 1x6

24 Nov 20241:20:23 PM
IND vs AUS Live Score: कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली ने 117वें ओवर की चौथी गेंद पर तीन रन लेकर अपने 50 रन पूरे किए। कोहली पहली पारी में पांच रन ही बना पाए थे। 

भारत का स्कोर- 117 ओवर, 384/5

24 Nov 20241:10:06 PM
IND vs AUS Live Score: आखिरी सेशन शुरू

 तीसरे दिन का आखिरी सेशन शुरू हो गया है। इस सेशन में उम्मीद है कि विराट कोहली अपना अर्धशतक पूरा करेंगे। 

24 Nov 20241:05:37 PM
IND vs AUS Live Score: तीसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। विराट कोहली अपने अर्धशतक के करीब हैं।

24 Nov 202412:36:50 PM
IND vs AUS Live Score: दूसरा सेशन खत्म

 दूसरा सेशन खत्म हो गया है। भारत की बढ़त 400 के पार पहुंच गई है। हालांकि, इस सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और चार विकेट झटके। विराट कोहली 40 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं सुंदर 14 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 

भारत का स्कोर- 359/5 

24 Nov 202412:26:47 PM
IND vs AUS Live Score: भारत की बढ़त 400 पार

 भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी बढ़त को 400 के पार पहुंचा दिया है। दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी तो की और भारत के तीन विकेट लिए। लेकिन टीम इंडिया 400 से ज्यादा की बढ़त लेने में सफल रही। 

24 Nov 202411:44:39 AM
IND vs AUS Live Score: भारत का पांचवां विकेट गिरा

 भारत का पांचवां विकेट गिर गया है। ध्रुव जुरेल पवेलियन लौट गए हैं। कमिंस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। भारत ने रिव्यू लेकिन ये सफल नहीं रहा और जुरेल को वापस जाना पड़ा। 

भारत का स्कोर- 321/5

24 Nov 202411:37:50 AM
IND vs AUS Live Score: ऋषभ पंत हुए आउट

 भारत का चौथा विकेट गिर गया है। ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। नाथन लियोन की गेंद को आगे बढ़कर मारने के प्रयास में पंत स्टंप हो गए। पंत सिर्फ एक रन ही बना सके। 

भारत का स्कोर- 320/4 

24 Nov 202411:26:42 AM
IND vs AUS Live Score: य़शस्वी जायसवाल आउट

 यशस्वी जायसवाल की पारी का अंत हो गया है। मार्श ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ भारत का तीसरा विकेट गिर गया। भारत का ये तीसरा विकेट 313 रनों पर गिरा। 

यशस्वी जायसवाल- 161 रन, 297 गेंद 15x4 3x6

24 Nov 202410:55:43 AM
IND vs AUS Live Score: यशस्वी के 150 रन पूरे

 यशस्वी जायसवाल ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर यशस्वी ने अपने 150 रन पूरे किए। 

88 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 288/2 

24 Nov 202410:36:54 AM
IND vs AUS Live Score: पडिक्कल आउट

 दिन के दूसरे सेशन की पहली ही गेंद पर भारत को झटका लग गया। जोश हेजलवुड ने पडिक्कल को आउट कर दिया। पडिक्कल ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेला जो उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। भारत का स्कोर इस समय 275 रन है। ये भारत का दूसरा विकेट है। 

पडिक्कल- 25 रन, 71 गेंद 2x गेंद

24 Nov 20249:56:06 AM
IND vs AUS Live Score: पहला सेशन खत्म

 तीसरे टेस्ट मैच के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। ये सेशन भारत के नाम रहा है। भारत ने अपनी बढ़त को 321 रनों तक पहुंचा दिया है। यशस्वी जायसवाल ने इस सेशन में अपना शतक पूरा किया। 

24 Nov 20249:41:12 AM
IND vs AUS Live Score: भारत की बढ़त 300 पार

 भारतीय टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्र्रेलिया को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। टीम इंडिया की बढ़त 300 पार की हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हालत पतली होती दिख रही है। 

भारत का स्कोर- 81 ओवर, 263/1

24 Nov 20249:30:44 AM
IND vs AUS Live Score: 300 रनों की बढ़त के करीब भारत

भारतीय टीम 300 रनों की बढ़त हासिल करने के करीब है। यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। 

24 Nov 20248:25:39 AM
IND vs AUS Live Score: केएल राहुल आउट

 केएल राहुल आउट हो गए हैं। 63वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने उन्हें विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। राहुल शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन पूरा नहीं कर सके। यहां भारत का स्कोर 201 रन था। 

केएल राहुल - 77 रन, 176 गेंद 5x4 0x6

24 Nov 20248:17:17 AM
IND vs AUS Live Score: यशस्वी का शतक

 ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में फेल होने के बाद दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की है और शतक ठोक दिया है। 62वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी ने हेजलवुड पर छक्का मारा और अपनी चौथी टेस्ट सेंचुरी पूरी की। 

24 Nov 20247:55:09 AM
IND vs AUS Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

 तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपने पहले शतक से कुछ ही दूर हैं। केएल राहुल के साथ मिलकर उनका टारगेट भारत को विशाल बढ़त दिलाना होगा। 

24 Nov 20247:42:45 AM
IND vs AUS Live Score: पर्थ टेस्ट का तीसरा दिन

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। पूरे भारत की नजरें यशस्वी जायसवाल के शतक पर टिकी हैं जो कल 90 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। भारत ने अभी तक 218 रनों की बढ़त ले ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट खोए 172 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us