IND vs AUS Score Day-2: दूसरे दिन का खेल समाप्त, अक्षर-जडेजा ने जड़ा अर्धशतक; भारत को मिली 144 रन की बढ़त
India vs Australia day-2 score updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन के जवाब में 321 रन बना लिए है। भारत ने 144 रन की बढ़त हासिल की है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क India vs Aus Nagpur Test Day 2 Score। भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच शुक्रवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 177 रन के जवाब में 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा (66) और अक्षर पटेल (52) रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 81 रन की साझेदारी की। भारत ने 144 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
इससे पहले दूसरे दिन के खेल शुरू होने पर भारतीय टीम ने अपनी पारी 77/1 के स्कोर से आगे बढ़ाई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने संभलकर खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। वह 120 रन बनाकर आउट हुए। नाइट वाचमैन के रूप में आए रविचंद्रन अश्विन 23 रन ही बना सके। कोहली और पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा जहां 7 रन तो कोहली 12 रन बनाकर आउट हुए।
टेस्ट में डेब्यू कर रहे सूर्यकुमार और केएस भरत ने भी निराश किया। दोनों 8-8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद टीम में वापसी कर रहे जडेजा और अक्षर ने मोर्चा संभाला और आठवें विकेट के लिए 81 रन की नाबाद साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मर्फी ने टेस्ट डेब्यू करते हुए 5 विकेट हासिल किए। कप्तान कमिंस को एक विकेट तो नेथन लियोन को भी एक विकेट मिला।
याद दिला दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मगर कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने रवींद्र जडेजा (5 विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (3 विकेट) की फिरकी के सामने सरेंडर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 63.2 ओवर में महज 177 रन पर ऑलआउट हो गई।
पता हो कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चारों मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारतीय टीम को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करनी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 3-0 के अंतर से मात देनी होगी। अगर भारत ने सीरीज 2-0 से जीती या 2-2 से बराबर की, तो श्रीलंका के पास फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। श्रीलंका को न्यूजीलैंड को 2-0 से मात देनी होगी।
IND vs AUS प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 - डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकोंब, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी और स्कॉट बोलैंड।
भारत की प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।
नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 177 रन के जवाब में 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए। रवींद्र जडेजा (66) और अक्षर पटेल (52) रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने आठवें विके के लिए नाबाद 81 रन की साझेदारी की। भारत ने 144 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अंतिम ओवर में स्लिप पर स्मिथ ने जडेजा का कैच छोड़ दिया।
भारत के उभरते ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी हाफ सेंचुरी पूरी की। अक्षर ने 94 गेंद खेलते हुए 50 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके लगाए हैं।
भारत का स्कोर- 111 ओवर 314/7
भारत ने पहली पारी में 133 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 177 रन के जवाब में पहली पारी में 311 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 48 रन और जडेजा 60 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय पारी के मात्र 6 ओवर बचे हैं।
भारत का स्कोर- 108 ओवर 311/7
भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 111 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जडेजा और अक्षर के बीच 107 गेंद पर 48 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। दोनों संभलकर खेल रहे।
भारत का स्कोर- 101 ओवर 288/7
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 177 रन के जवाब में 272 रन बना लिए हैं। भारत को कुल 95 रन की बढ़त हासिल हो गई है। दूसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल जारी है।
भारत का स्कोर- 97 ओवर 272/7 जडेजा 53 रन और अक्षर पटेल 16 रन बनाकर क्रीज पर
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दमदार वापसी की। पहले गेंदबाजी में पांच विकेट लिए। अब बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखाया। जडेजा ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। जडेजा ने 114 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक है।
भारत का स्कोर- 93 ओवर के बाद 257/7 रहा
भारत का सातवां विकेट गिरने के बाद अक्षर पटेल जडेजा का साथ देने आए हैं। वहीं, जडेजा अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे। मर्फी ने 5 विकेट लिए। थर्ड सेशन का खेल चल रहा है। भारत का स्कोर- 90 ओवर 250/7 अक्षर 2 और जडेजा 45 रन बना कर क्रीज पर
भारतीय टीम को 240 रन के स्कोर पर सातवां झटका लगा। केएस भरत इस दौरान 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टॉड मर्फी ने अपने डेब्यू मैच को बेहद ही खास बना दिया। उन्होंने भरत को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल की।
84वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 242/7 रहा।
टी ब्रेक के बाद भारतीय टीम के दूसरे दिन के खेल का तीसरा सेशन शुरू हो गया है। 81वें ओवर में एक कप्तान ने दूसरे कप्तान का विकेट चटकाया। बता दें कि पैट कमिंस ने रोहित को बोल्ड किया। इस दौरान रोहित शर्मा 212 गेंदों पर 120 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
81वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 229/6 रहा। रवींद्र जडेजा (34*) और केएस भरत (0*) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारतीय टीम का स्कोर 220 रनों के पार पहुंच गया है। भारत ने दूसरे दिन के खेल में मजबूत पकड़ बना ली है।
80 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 226/5। रोहित शर्मा (118*) और रवींद्र जडेजा (34*) बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच चुका है। रोहित शर्मा शतक जड़ने के बाद भीआक्रामक बल्लेबाजी कर रहे है। बता दें कि भारत की बढ़त भी 36 रन हो चुकी है। दूसरे दिन की बल्लेबाजी में भारतीय टीम सफल दिख रही है और भारत ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है।
75वें ओवर के बाद भारत का स्कोर /5। रोहित शर्मा (111*) और रवींद्र जडेजा (28*) बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 171 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। बता दें कि रोहित ने 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक जड़ा है।
भारतीय टीम को लंच के बाद विराट कोहली के रूप में चौथा झटका लगा। इसके बाद सभी को सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें थी कि वह एक बड़ी पारी खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन सूर्या ल्योन की गेंद का शिकार बने और 20 गेंदों पर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
60वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 171/5। रोहित शर्मा (95 *) और रवींद्र जडेजा (2*) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम को लंच के बाद चौथा झटका लगा। बता दें कि विराट कोहली लंच के बाद टॉड मर्फी की पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान वह महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बता दें कि टॉड मर्फी ने कोहली को आउट कर चौथी सफलता हासिल की। इस दौरान भारतीय टीम का स्कोर 151/4 रहा।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे है। दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 151/3 है।
भारतीय टेस्ट टीम की दीवार कह जाने वाले चेतेश्वर पुजारा महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई डेब्यूटेंट स्पिनर टॉड मर्फी के जाल में पुजारा फंसे और 7 रन बनाकर आउट हो गए।
45वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 135/3 रहा। रोहित शर्मा (81*) और विराट कोहली (0*) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम को दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के डेब्यूटेंट स्पिनर टॉड मर्फी ने दूसरा झटका दिया। मर्फी ने 41वें ओवर की पहली गेंद पर रविंचंद्रन अश्विन को पवेलियन भेजा। अश्विन इस दौरान 62 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम का स्कोर 118/2 रहा। चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम ने दूसरे दिन के खेल में बेहतरीन शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम के गेंदबाजों को खूब परेशान कर रहे है। भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंच गया है।
40वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/1। रोहित शर्मा (73*) और रविचंद्रन अश्विन (23*) के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा के साथ क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन है। भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 77 रन है। 27वें ओवर में कुल 6 रन बने। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 86/1 रहा।
27वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 86/1। रोहित शर्मा (59*) और रविचंद्रन अश्विन (6*) बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक मास्टर प्लान के साथ दूसरे दिन मैदान संभालना होगा ताकि वो भारतीय टीम को कम स्कोर पर ऑलआउट कर सके। भारतीय टीम इस समय ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। अगर मेजबान टीम ने 300 या ज्यादा का स्कोर बना दिया तो शायद ही उसे दोबारा बल्लेबाजी करने की जरुरत पड़ेगी।
सूर्यकुमार यादव और केएस भरत का डेब्यू किस तरह बना खास। वीडियो में देखें
𝗔𝘀 𝗽𝘂𝗿𝗲 𝗮𝘀 𝗶𝘁 𝗴𝗲𝘁𝘀! ☺️☺️
— BCCI (@BCCI) February 9, 2023
Hear from the proud and emotional family members of @surya_14kumar & @KonaBharat - #TeamIndia's newest Test debutants 👏🏻👏🏻#INDvAUS pic.twitter.com/RMo8aa99Ls
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी पर जानिए रवींद्र जडेजा ने क्या कहा।
🗣️🗣️ I found great rhythm with my bowling today#TeamIndia all-rounder @imjadeja reflects on his super five-wicket haul on Day 1️⃣ of the first #INDvAUS Test.@mastercardindia pic.twitter.com/PBo8camct0
— BCCI (@BCCI) February 9, 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा 69 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाए हैं।
