Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AFG Highlights मानव सुथार की डेब्यू पर कहर बरपाती गेंदबाजी, दूसरे दिन ही अफगानिस्तान ने टेके घुटने

India vs Afghanistan Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो गई है। गेंदबाजी में मानव सुथार ने 3 विकेट हासिल किए।

By Abhishek Upadhyay Sun, 07 Jun 2026 05:08 PM (IST)
भारत बनाम अफगानिस्तान

भारत बनाम अफगानिस्तान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के 564 रनों के जवाब में अफगानी टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है। टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। वे अभी भी 451 रनों से पीछे हैं। भारत के लिए मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट हासिल किए।

7 Jun 20265:05:03 PM

IND vs AFG Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। मुकाबले में पर भारत की मजबूत पकड़ बनी हुई है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की आधी टीम लौट चुकी है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। हालांकि, मेहमान टीम अभी भी 451 रनों से पीछे हैं।

7 Jun 20264:33:30 PM

IND vs AFG Live Score: हशमतुल्लाह शाहिदी आउट

भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया है। वे 48 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। अफगानी टीम के लिए रहमत शाह 31 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अफसार जजई बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

7 Jun 20263:30:55 PM

IND vs AFG Live Score: मानव का शिकार बने गुरबाज

काफी देर तक परेशान करने के बाद आखिरकार मानव ने गुरबाज को अपना शिकार बना लिया है। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुरबाज, सुदर्शन के हाथों लपके गए। 

7 Jun 20263:23:08 PM

IND vs AFG Live Score: अफगानी लड़ रहे हैं लड़ाई

भारतीय स्पिनरों ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया है। हालांकि, गुरबाज और रहमत शाह संघर्ष करते हुए भारतीय स्पिनरों का सामना कर रहे हैं।

7 Jun 20262:44:48 PM

IND vs AFG Live: सेदिकुल्लाह अटल आउट

तीसरे सेशन की शुरुआत में ही भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिल गई है। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने सेदिकुल्लाह अटल को बोल्‍ड किया। अटल ने 27 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 3 चौके भी लगाए। अब रहमत शाह मैदान पर आए हैं। 

7 Jun 20262:34:21 PM

IND vs AFG Live: तीसरे सेशन का खेल शुरू

टी ब्रेक के बाद अब तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। मानव सुथार ने अपना पहला ओवर पूरा किया। इस ओवर में कोई रन नहीं बना और अब्दुल मलिक (16) का विकेट भी आया। अब कप्‍तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्‍णा को गेंद थमा दी है। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

7 Jun 20262:16:47 PM

IND vs AFG Live Score: मानव का खुला खाता, दूसरा सेशन खत्म 


अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार ने अपने पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर पहला इंटरनेशनल विकेट ले लिया। अब्दुल मलिक ने उनकी गेंद पर स्विप खेलने की कोशिश की और मोहम्मद सिराज द्वारा लपके गए। इसी के साथ अफगानिस्तान का पहला विकेट गिर गया। इस विकेट के साथ ही टी ब्रेक का एलान कर दिया। मलिक ने 16 रन बनाए। अफगानिस्तान का स्कोर इस समय 28 रन हैं।

7 Jun 20261:49:55 PM

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू

अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है। अब्दुल मलिक और सेदिकुल्लाह अटल पर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी है। 

7 Jun 20261:36:57 PM

IND vs AFG Live Score: भारत ने पारी की घोषित

भारतीय टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर पारी घोषित कर दी है। सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ कुलदीप यादव नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। 

7 Jun 20261:33:49 PM

IND vs AFG Live Score: सुंदर का अर्धशतक

सुंदर ने 127वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ भारत भी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है।

 

7 Jun 20261:08:47 PM

IND vs AFG Live Score: मोहम्मद सिराज की पारी का हुआ अंत

सिराज की छोटी लेकिन तूफानी पारी का अंत हो गया है। 121वें ओवर की चौथी गेंद पर सलीम ने उनको बोल्ड कर दिया। सिराज ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। 

7 Jun 202612:44:35 PM

IND vs AFG Live Score: सलीम का पंजा

सलीम ने 117वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मानव सुथार को विकेटकीपर अफसर जाजई के हाथों कैच करा भारत को सातवां विकेट गिरा दिया। इसी के साथ सलीम ने अपने इस पारी में पांच विकेट पूरे कर लिए हैं। 

7 Jun 202612:30:13 PM

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया के 500 रन पूरे

भारत ने 500 का आंकड़ा छू लिया है। 114 ओवरों के बाद भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 500 रन है। डेब्यूटंट मानव सुतार और वॉशिंगटन सुंदर इस समय क्रीज पर हैं।

7 Jun 202612:15:40 PM

IND vs AFG Live Score: दूसरा सेशन शुरू

दूसरे दिन का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। अफगानिस्तान की नजरें इस सेशन में भारत के बाकी बचे चार विकेट लेने पर है। वहीं भारत की कोशिश होगी कि वह ज्यादा से ज्यादा रन बनाए। 

7 Jun 202611:37:06 AM

IND vs AFG Live Score: पहला सेशन खत्म

दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। ये सेशन अफगानी गेंदबाजों के नाम रहा। भारत ने इस सेशन में अपने तीन विकेट खोए। पंत एक बार फिर शतक नहीं बना सके। भारत ने 107 रन जरूर जोड़े, लेकिन विकेट ज्यादा खो दिए। भारत का स्कोर इस समय छह विकेट के नुकसान पर 475 रन है। 

7 Jun 202611:09:32 AM

IND vs AFG Live Score: पंत शतक से चूके

अफगानिस्तानी कप्तान शाहिदी ने पंत को अपने जाल में फंसा लिया और उन्हें शतक पूरा नहीं करने दिया। 103वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश की जिसमें असफल रहे और अजमतुल्लाह ओमरजई के हाथों लपके गए। उन्होंने 121 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। 

7 Jun 202611:02:10 AM

IND vs AFG Live Score: भारत का एक और विकेट गिरा

भारतीय टीम को एक और झटका लग गया है। सलीम ने अपनी धारदार गेंदबाजी से ध्रुव जुरेल के डंडे उड़ा दिए हैं। 102वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जुरेल 19 रन बनाकर बोल्ड हो गए और भारत का पांचवां विकेट गिर गया। 

7 Jun 202610:33:24 AM

IND vs AFG Test Day 2 Live: भारत का गिरा चौथा विकेट

416 रन पर भारतीय टीम को चौथा विकेट कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। पारी के 96वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सलीम ने शुभमन गिल को 126 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बैटप ने कवर की ओर खेलन का प्रयास किया और तभी गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के बाहरी किनारा लेते हुए कीपर अफसर जजई के दस्तानों में गई। इस तरह भारत को चौथा झटका लगा।

96 ओवर के बाद भारत का स्कोर 420/4 रहा।

7 Jun 202610:12:13 AM

IND vs AFG Live Score: भारत के 400 रन पूरे

भारत के 400 रन पूरे हो गए हैं। गिल और पंत आसानी से रन बना रहे हैं और अफगानिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा रहे हैं। 

7 Jun 20269:42:16 AM

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने ली नई गेंद

अफगानिस्तान ने अब नई गेंद ले ली है। देखना होगा कि वह इसका फायदा उठाते हुए भारत को परेशान कर पाती है या नहीं। 

7 Jun 20269:35:07 AM

IND vs AFG Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। अफगानिस्तान की तरफ से जियाउर रहमान पहला ओवर कर रहे हैं। अफगानिस्तान ने नई गेंद नहीं ली है बल्कि पुरानी गेंद से ही शुरुआत कर रही है। 

7 Jun 20269:26:34 AM

IND vs AFG Live Score: पंत पर रहेंगी नजरें

दूसरे दिन पंत पर नजरें रहेंगी क्योंकि वह अभी तक अपने अंदाज के विपरीत बल्लेबाजी कर रहे हैं। आमतौर पर आक्रामक तेवर दिखाने वाले पंत ने शांत रवैया अपनाया है। देखना होगा कि आज भी वह इसे कायम रखते हैं या नहीं। 

7 Jun 20269:11:02 AM

IND vs AFG Live Score: अफगानी गेंदबाजों के लिए चुनौती

दूसरा दिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों के लिए चुनौती साबित होने वाला है। गिल और पंत पैर जमा चुके हैं। इन दोनों को जल्दी आउट करना अफगानिस्तान का टारगेट होगा। उसकी कोशिश दिन की शुरुआत में ही भारत को बड़े झटके देने की होगी। 

7 Jun 20268:24:10 AM

IND vs AFG Live Score: दूसरे दिन किसका पलड़ा रहेगा भारी?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारत पहले दिन के बाद मजबूत स्थिति में  दिख रहा है। उसकी कोशिश अपनी स्थिति को और मजबूत करने की होगी। वहीं अफगानिस्तान की कोशिश दूसरे दिन भारत को जल्दी ढेर करने की होगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us