Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AFG 3rd ODI Highlights: चेपॉक में गरजा यशस्‍वी-रोहित का बल्‍ला, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

India vs Afghanistan Highlights: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया

By Rajat Gupta Sat, 20 Jun 2026 08:30 PM (IST)
जीत पर दोनों टीमों की नजर

जीत पर दोनों टीमों की नजर

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs AFG 3rd ODI Highlights: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने यह मैच 9 विकेट से जीता और सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा जमाया। 

अफगानिस्‍तान के कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। अफगानिस्‍तान टीम 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। कप्‍तान  हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों पर 102 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट चटकाए। 

यशस्‍वी जायसवाल के 110 रन और रोहित शर्मा (79) की फिफ्टी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। उपकप्‍तान श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। 

20 Jun 20267:56:12 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: भारत ने किया क्‍लीन स्‍वीप

यशस्‍वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा (79) की फिफ्टी की बदौलत भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में अफगानिस्‍तान को 9 विकेट से हराया। यशस्‍वी 110 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच यह पहली वनडे सीरीज थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया। 

20 Jun 20267:30:07 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे। इस दौरान एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। हिटमैन ने 69 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में रोहित ने 9 चौके और 3 छक्‍के लगाए। मोहम्‍मद नबी ने उनका विकेट चटकाया। अब श्रेयस अय्यर बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

20 Jun 20267:28:21 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने फिफ्टी का इंतजार खत्‍म कर दिया है। उन्‍होंने अफगानिस्‍तान के खिलाफ 47 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर की 62वीं हाफ सेंचुरी है। 2026 में रोहित की यह पहली फिफ्टी है।

20 Jun 20266:47:18 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: यशस्‍वी जायसवाल की फिफ्टी

यशस्‍वी जायसवाल ने 38 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी है। पिछले मैच में उनका बल्‍ला नहीं चला था। वनडे में यह उनकी पहली फिफ्टी है। हालांकि, वह एक शतक लगा चुके हैं। भारतीय टीम का स्‍कोर शतक के करीब है। 

20 Jun 20266:39:26 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 86 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 46 और रोहित शर्मा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

20 Jun 20266:14:00 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: भारत की शानदार शुरुआत

219 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल ने विकेट नहीं गंवाया है। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 42 रन है। भारत को जीत के लिए अब 177 रन चाहिए। 

20 Jun 20265:44:51 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: 219 रन चेज करने उतरी इंडिया

भारतीय टीम को अगर क्‍लीन स्‍वीप करना है तो 219 रन बनाने होंगे। रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल क्रीज पर आ चुके हैं। दोनों की नजर बड़े स्‍कोर पर है। 

20 Jun 20265:21:02 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: 218 रन पर सिमटी अफगान टीम

टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान टीम 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। कप्‍तान  हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक लगाया। उन्‍होंने 131 गेंदों पर 102 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट चटकाए। यह उनके करियर का पहला पंजा है। 

20 Jun 20265:12:26 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: कप्‍तान शाहिदी का शतक 

अफगानिस्‍तान के कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्‍होंने 130 गेंदों पर शतक पूरा किया। शाहिदी ने चौके से इस आंकड़े को पूरा किया। हालांकि, अब वह कुछ तकलीफ में नजर आ रहे हैं। इसी सीरीज में गुरबाज ने शतक लगाया था। 

20 Jun 20265:00:36 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: 5 गेंद पर 3 विकेट

अफगानिस्‍तान टीम को 41वें ओवर में 2 झटके लगे। हर्ष दुबे की तीसरी गेंद पर राशिद खान कैच आउट हुए। आखिरी गेंद पर एएम गजनफर रन आउट हुए। उन्‍होंने 1 गेंद पर 1 रन बनाया। 42वें ओवर की पहली गेंद पर फरीद अहमद मलिक भी रन आउट हुए। उन्‍होंने कोई गेंद तक नहीं खेली। 

20 Jun 20264:56:08 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: राशिद खान आउट

अफगानिस्‍तान का 7वां विकेट गिर गया है। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में राशिद खान कैच आउट हुए। हर्ष दुबे ने भारत को यह सफलता दिलाई। अब एएम गजनफर अपने कप्‍तान का साथ देने के लिए आए हैं। 

20 Jun 20264:38:00 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: गुरनूर ने नबी को किया बोल्‍ड

38वें ओवर की पहली गेंद पर गुरनूर बरार ने मोहम्‍मद नबी को बोल्‍ड किया। नबी ने 23 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। अब राशिद खान बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

20 Jun 20264:25:48 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: 35 ओवर का खेल समाप्‍त

35 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन है। कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी 81 रन बना चुके हैं। वहीं मोहम्‍मद नबी 14 रन बनाकर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। 

20 Jun 20263:49:01 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: प्रिंस ने कराई भारत की वापसी

कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई के बीच हुई शतकीय साझेदारी को प्रिंस यादव ने तोड़ा। 29वें ओवर में उन्‍होंने उमरजई को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराया। उमरजई ने 56 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। अब मोहम्‍मद नबी क्रीज पर आए हैं। 

20 Jun 20263:43:59 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: उमरजई ने भी लगाया अर्धशतक

कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी के बाद अजमतुल्लाह उमरजई ने भी अर्धशतक लगा दिया है। उन्‍होंने 55 गेंदों पर अपने करियर की 9वीं फिफ्टी लगाई। 28 ओवर के बाद अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन है। शाहिदी और उमरजई के बीच 104 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

20 Jun 20263:47:10 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: कप्‍तान हशमतुल्लाह के 50

कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 64 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 26 ओवर के बाद अफगान टीम का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन है। शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई के बीच 97 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब विकेट की तलाश है। 

20 Jun 20263:12:21 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: अफगान टीम की वापसी

4 विकेट जल्‍दी (36 रन) गंवाने के बाद अफगानिस्‍तान टीम की वापसी हुई है। 20 ओवर के बाद अफगान टीम का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी 30 और अजमतुल्लाह उमरजई 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

20 Jun 20262:20:42 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: प्रसिद्ध कृष्णा उगल रहे आग

प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्‍तान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह अपने 5वें ओवर में अफगान टीम को 4 झटके दे चुके हैं। 10वें ओवर में कृष्‍णा ने दरविश रसूली को पवेलियन भेजा। उपकप्‍तान श्रेयस अय्यर ने लंबी रेस लगाने के बाद यह कैच पूरा किया। रसूली ने 1 रन बनाया। अब अजमतुल्लाह उमरजई बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

20 Jun 20262:08:43 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: अफगानिस्‍तान का तीसरा विकेट गिरा

प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ही मैच खेले रहे हैं। कृष्‍णा ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। इस बाद भी रोहित शर्मा ने स्लिप पर कैच लिया। कृष्‍णा ने इस बाद इब्राहिम जादरान का शिकार किया। जादरान ने 18 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। अब दरविश रसूली मैदान पर आए हैं। 

20 Jun 20262:06:34 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: अफगानिस्‍तान को लगा दूसरा झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई है। इस बाद भी रोहित शर्मा ने स्लिप पर कैच लिया। कृष्‍णा ने रहमत शाह को अपने जाल में फंसाया। शाह ने 15 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए। अब कप्‍तान  हशमतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर आए हैं। 

20 Jun 20261:59:30 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: टीम इंडिया की शानदार शुरुआत

भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही है। पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट चटकाया। रोहित शर्मा ने यह कैच लिया। गुरबाज ने 7 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। 3 नंबर पर रहमत शाह बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं।

20 Jun 20261:33:03 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: सलामी जोड़ क्रीज पर

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी का आगाज करने आए हैं। दोनों की नजर बड़ी साझेदारी पर है। भारत की ओर से पहला ओवर गुरनूर बरार ने किया। 

20 Jun 20261:10:49 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: अफगानिस्‍तान की प्‍लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक। 

20 Jun 20261:08:12 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: भारत की प्‍लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव। 

20 Jun 20261:15:32 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: टॉस अपडेट 

अफगानिस्‍तान के कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। अफगानिस्‍तान की प्‍लेइंग 11 में 4 बदलाव किए गए हैं। वहीं भारत की प्‍लेइंग 11 में 3 बदलाव हुए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी की प्‍लेइंग 11 में वापसी हुई है। केएल राहुल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है। 

20 Jun 202612:27:12 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: अफगानिस्‍तान टीम

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नांगेयालिया खरोती, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी, इकराम अलिखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी। 

20 Jun 202612:25:41 PM

IND vs AFG 3rd ODI Live: भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे। 

20 Jun 202612:25:24 PM

India vs Afghanistan: लाइव अपडेट

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीसरा वनडे चेन्‍नई में खेला जाएगा। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us