Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AFG 2nd T20I: इंदौर में भी चमके Shivam Dube, भारत ने अफगानिस्तान को रौंदकर सीरीज पर बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Ind vs Afg 2nd T20I Live Cricket Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच आज इंदौर में खेला गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

By Umesh KumarSun, 14 Jan 2024 10:11 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Afg 2nd T20I Match Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच आज इंदौर में खेला गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 172 रन बनाए।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुलबदीन नायब ने 9 साल बाद अर्धशतक जड़ा। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप ने तीन विकेट चटकाए। अक्षर पटेल और बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले।

इसके जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। यशस्वी और शिवम दुबे ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को ये जीत दिलाई।

14 Jan 202410:05:36 PM
IND vs AFG 2nd T20 Live: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से चटाई धूल

भारतीय टीम ने शिवम दुबे की आतिशी पारी के दम पर अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से पटखनी दी। इस मैच में मिली जीत के बाद भारत ने सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

14 Jan 20249:54:16 PM
IND vs AFG 2nd T20 Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

 155 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। जितेश शर्मा मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट हुए। करीम को इस दौरान सफलता मिली। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।

14 Jan 20249:34:40 PM
IND vs AFG Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने भारते के शुरुआती दो विकेट के बाद टीम की पारी को संभाला और शिवम दुबे के साथ 50 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/2 रहा।

14 Jan 20249:20:00 PM
IND vs AFG: भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर नवीन उल हक ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। इब्राहिम जादरान ने विराट कोहली को कैच आउट किया। इस दौरान विराट कोहली 16 गेंदों में 29 रन ही बना सके।

14 Jan 20249:05:50 PM
IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा फिर से शून्य पर हुए आउट

दूसरे टी20 मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा का खाता नहीं खुल सका। रोहित इस बार फिर शून्य पर आउट हो गए। रोहित को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर फजहलहक फारूकी ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

14 Jan 20248:54:41 PM
IND vs AFG Live Score: भारत की बैटिंग शुरू

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की बैटिंग शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल ने पारी का आगाज किया। यशस्वी ने पहली गेंद पर चौका लगाया।

14 Jan 20248:36:50 PM
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी हुई समाप्त

 अफगानिस्तान ने भारत को 173 रन का लक्ष्य दिया है। 19वें ओवर में 20 रन बने। 20वें ओवर में चार विकेट गिरे। अर्शदीप को तीन विकेट मिले। रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। 

14 Jan 20248:20:19 PM
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का गिला छठवां विकेट

 अर्शदीप ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान को प्लेड ऑन कर भारत को छठी सफलता दिलाई। जादरान ने 23 रन का पारी खेली। 

14 Jan 20248:18:33 PM
IND vs AFG Live Score: 17वें ओवर में बने 17 रन

 रवि बिश्नोई के ओवर में दो सिक्स और एक चौका लगा। कुल 17 रन बने। अफगानिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।

14 Jan 20248:09:47 PM
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान पारी के 15 ओवर समाप्त

 अफगानिस्तान की पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। आधी टीम पवेलियन लौट गई है। 15वें ओवर में नबी को आउट किया। 

15 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 109/5 

14 Jan 20247:57:13 PM
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का गिरा चौथा विकेट

 गुलबदीन अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने रोहित के हाथों कैच आउट करवाया। वह 57 रन बनाकर आउट हुए। नजीबुल्लाह बल्लेबाजी करने आए है। नबी 6 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं। 

12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 92/4

14 Jan 20247:50:24 PM
IND vs AFG Live Score: गुलबदीन ने जड़ा अर्धशतक

 अफगानिस्तान ने तीन विकेट जल्द गिरने के बाद भी एक छोर पर खड़े गुलबदीन ने अर्धशतक जड़ दिया है। 28 गेंद पर 50 रन बनाकर वह क्रीज पर हैं। मोहम्मद नबी 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे। 

10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 81/3

14 Jan 20247:40:32 PM
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका

 शिवम दुबे ने अपने पहले ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उमरजई को क्लीन बोल्ड कर दिया। मोहम्मद नबी बल्लेबाजी करने आए हैं। गुलबदीन 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 63/3

14 Jan 20247:33:52 PM
IND vs AFG Live Score: अक्षर पटेल ने दिलाई दूसरी सफलता

 अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में ही भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इब्राहिम को क्लीन बोल्ड किया। कप्तान जादरान ने 8 रन बनाए। उमरजई बल्लेबाजी करने आए हैं। गुलबदीन नबी 16 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे। 

6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 58/2

14 Jan 20247:31:24 PM
IND vs AFG Live Score: रवि बिश्नोई की हुई पिटाई

 रवि बिश्नोई के दूसरे ओवर में जमकर पिटाई हुई। नबी ने पहली गेंद पर सिक्स लगाया। दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार चौके जड़े। पांचवें ओवर में 18 रन बने।

14 Jan 20247:19:57 PM
Ind vs Afg 2nd T20I: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

 तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने भारत को पहली सफलता दिलाई। शिवम दुब ने मिड ऑन पर आसान सा कैच पकड़ा। वह गुरबाज 14 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदीन नबी बल्लेबाजी करने आए हैं।

3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 22/1

14 Jan 20247:14:36 PM
Ind vs Afg 2nd T20I: अफगानिस्तान की सधी हुई शुरुआत

 अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और गुरबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। होल्कर की छोटी बाउंड्री का पूरा फायदा उठा रहे हैं। 

2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 20/0

14 Jan 20246:35:54 PM
Ind vs Afg 2nd T20I Live: रोहित शर्मा ने जीता टॉस

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया है। जायसवाल और कोहली की वापसी हुई है। तिलक और शुभमन गिल को आराम दिया गया है।

14 Jan 20246:32:23 PM
Ind vs Afg 2nd T20I Live: विराट को लिए तिलक वर्मा देंगे अपनी कुर्बानी

 तिलक वर्मा, विराट कोहली के लिए अपनी अपनी कुर्बानी दे सकते हैं। विराट नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। तिलक को आज प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकती है। 

14 Jan 20246:16:07 PM
Ind vs Afg 2nd T20I Live: 14 महीने बाद होगी विराट कोहली की वापसी

 विराट कोहली 14 महीने बाद टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह आखिरी बार साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के लिए खेले थे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us