Ind U19 vs Pak U19 Final Live Score: काव्य ने पाकिस्तान को दिया पहला झटका, हयाम खान का किया शिकार
Pakistan U19 vs India U19, Final, Live Updates: भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत की कोशिश 9वीं बार खिताब जीतने की होगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच के अपडेट्स
IND U19 vs PAK U19 Final: भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यह हाई वोल्टेज मैच ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
भारत को आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। याद दिला दें कि पिछली बार एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से मात देकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की कोशिश रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब जीतने की होगी।
वैसे, भारतीय टीम को खिताब जीतने के लिए पुरानी हार के गम को भुलाना होगा। याद दिला दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा एशिया कप के लीग मैच में भिड़ंत हुई थी। तब युवा टीम इंडिया को तीन विकेट की शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Score: हयाम खान को पटेल ने किया आउट
भारतीय टीम को 9वें ओवर में काव्य परेश पटेल ने पहली सफलता दिलाई। पटेल ने पाकिस्तानी ओपनर हयाम खान (21) को विकेटकीपर अनवय द्रविड़ के हाथों कैच आउट कराया। हयाम ने 23 गेंदों में चार चौके की मदद से 21 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अब्दुल कादिर क्रीज पर आए।
9 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 78/1। उस्मान खान 33* और अब्दुल कादिर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs PAK U19 Final Live: दोनों कप्तानों ने क्या कहा
फरहान यूसुफ - हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है तो हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। फाइनल पर हमारा ध्यान लगा है और पूरी ताकत झोंक देंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हैं।
लक्ष्य रायचंदानी - पहले गेंदबाजी करके खुश हैं। हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। एक बदलाव प्लेइंग 11 में किया है। ईशान सूद को दर्द है तो वेंकट को उनकी जगह शामिल किया गया है।
Pak U19 vs Ind U19 Live: पाकिस्तान की प्लेइंग 11
उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अबरार डार, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सैयाम, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: भारत की प्लेइंग 11
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके वीनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन रजत, अनवय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्य परेश पटेल और सी वेंकट।
नोट - भारत ने ईशान सूद को बाहर करके सी वेंकट को प्लेइंग 11 में जगह दी।
Pakistan vs India U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान के कप्तान यूसुफ ने शनिवार को भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि भारत ने एक बदलाव किया है।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: बदला लेना चाहेगा भारत
भारतीय टीम को मौजूदा एशिया कप में एकमात्र शिकस्त पाकिस्तान के हाथों मिली। एशिया कप के फाइनल में लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम उस हार का बदला लेने को बेताब रहेगी।
Pakistan vs India U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर भारत से खिताबी मुकाबला तय किया। वैसे, लीग चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर हुई थी। तब जहूर खान की उम्दा पारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से मात दी थी। अब टीम इंडिया पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live: भारत की आसान जीत
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में 8 विकेट से मात देकर निर्णायक मुकाबले में जगह पक्की की। लक्ष्य रायचंदानी भारतीय अंडर-19 टीम के हीरो रहे, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 93 रन की उम्दा पारी खेली।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: खिताब की लड़ाई
भारत और पाकिस्तान की युवा टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। पाकिस्तान की कोशिश तीसरी बार एशिया कप खिताब जीतने की होगी। वहीं, भारत रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम करना चाहेगा।
