IND-A vs UAE Live Score: यूएई के खिलाफ दांव पर सेमीफाइनल का टिकट, टीम इंडिया को हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत
India A vs UAE Live Updates: इंडिया-ए और यूएई के बीच मुकाबला दोहा में खेला जाना है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

इंडिया-ए वर्सेस यूएई लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India A vs UAE, Asia Cup Rising Stars 2026 Live Updates: भारत-ए और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मुकाबला दोहा में खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सेमीफाइनल का टिकट दांव पर लगा हुआ है। भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो उन्हें हर हाल में मैच में जीत हासिल करनी होगी।
भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 306 रनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे मैच में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को 48 रनों से शिकस्त मिली। ऐसे में अब भारत के लिए यूएई के खिलाफ होने वाला मैच करो या मरो जैसा हो गया है। टीम इंडिया को अगर मैच में जीत मिलती है, तो वे सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे।
India A vs UAE Live Scorecard: भारत की सेमीफाइनल पर नजर
पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारत के लिए ये मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह हो गया है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यूएई की चुनौती से पार पाना होगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी।
IND A vs UAE Live Score: भारत-ए का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुश कोटियान, अरशद खान।
IND A vs UAE Live Score: यूएई का स्क्वाड
आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डीसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह।
IND A vs UAE Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 11 बजे होगा। टीम इंडिया के लिए ये मैच नॉकआउट की तरह है।
