IND-A vs SL-A Semi-Final Live Score: फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे तबाही?
India A vs Sri Lanka A Semi-Final Live Updates: भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोहा में खेला जाना है।

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India-A vs Sri Lanka-A Semifinal Live Updates: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला दोहा में खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए श्रीलंका की चुनौती आसान नहीं होने वाली है क्योंकि वे टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। दूसरी तरफ भारत को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम अब सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी। यूएई के खिलाफ 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी से इस मुकाबले में भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी पर होगी फैंस की नजरें
श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर होगी। वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़कर तबाही मचा दी थी।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: श्रीलंका-ए का स्क्वाड
लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन, चामिका हीनातिगाला।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: इंडिया-ए का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियान, प्रिंस यादव, विप्रज निगम।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच होने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोहा में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा।
