IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान-भारत की होगी भिड़ंत, पाक से पुराना हिसाब चुकता करना चाहेंगी तिलक की सेना
India vs Pakistan Men's Asia Cup Live Updates: भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया में मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें दोहा में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

इंडिया ए वर्सेस पाकिस्तान ए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND A vs PAK A Live Score, Asia Cup Rising Stars: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें दोहा में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से रौंदा था। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने यूएई को हराया था। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर आ रही हैं।
पिछले एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। ऐसे में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इस बार उस हार का बदला लेना चाहेगी।
IND A vs PAK A Live Score: वैभव सूर्यवंशी- अभिषेक शर्मा पर होगी नजरें
पाकिस्तान ए के खिलाफ मैच में भारत ए की सलामी जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर क्रिकेट फैंस की नजरें होगी। वैभव और अभिषेक नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में बल्ले से निराश किया था। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ नौ रन बनाए थे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन का योगदान दिया था।
IND A vs PAK A Live Score: भारतीय टीम का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियान, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, अरशद खान।
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए का स्क्वाड
शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मुकीम, अली रजा, शाहजैब खान, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, दानिश अजीज।
IND A vs PAK A Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कतर के दोहा में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा।
