IND A vs Nepal Live Score: नेपाल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
India A vs Nepal Live Scorecard Updates: नेपाल के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि उसके सामने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाज उतरने वाले हैं।
-1795167582394_m.webp)
इंडिया-ए का सामना नेपाल से
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए की टीम आज से एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। पहले मैच में उसके सामने नेपाल है जिसकी कप्तानी संदीप लामिछाने कर रहे हैं। इंडिया-ए की टीम में अभिषेक के अलावा वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह जैसे स्टार हैं जो अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। 50 ओवरों के इस मैच में इन सभी से तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
India A vs Nepal Match Latest Updates: भारत की प्लेइंग-11
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेड्गे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।
ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 Live Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी
नेपाल ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
IND A vs NEP Live Match: कुछ ही देर में होगा टॉस
कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। तिलक वर्मा इस टूर्नामेंट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया है।
India A vs Nepal Live Scorecard: वैभव की बैटिंग का इंतजार
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से अपनी तूफानी बैटिंग से खौफ पैदा किया है उससे उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है। न्यूजीलैंड दौरे पर वह टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले थे। ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि वैभव इस टूर्नामेंट में ज्यादा एक्शन में होंगे।
IND A vs NEP Live Cricket Score: विजयी शुरुआत पर इंडिया-ए की नजरें
इंडिया-ए आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ करेगी। टीम की कोशिश जीत के साथ शुरुआत करने की होगी, लेकिन नेपाल को वह हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि यह टीम उलटफेर करने का दम रखती है।
