GT vs MI Highlights: तिलक का शतक और अश्विनी का 'चौका' बना गुजरात के लिए काल, मुंबई को मिली अहमदाबाद में पहली जीत
Gujarat titans vs Mumbai Indians: गुजरात को हरा मुंबई की टीम ने अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल कर लिया है।
-1776688188016_m.webp)
गुजरात के सामने मुंबई की चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिलक वर्मा के पहले आईपीएल शतक और फिर अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। मुंबई ने गुजरात के सामने 200 रनों की चुनौती रखी थी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात इस स्कोर के सामने बिखर गई और 15.5 ओवरों में 100 रनों पर ढेर हो गई।
पावरप्ले में अपने तीन विकेट खोने और 10 ओवरों में सिर्फ 75 रन बनाने के बाद मुंबई की हालत बड़े स्कोर की नहीं लग रही थी, लेकिन तिलक ने आखिरी के पांच ओवरों में जो तूफान दिखाया उसने गुजरात के सामने मुश्किलें खड़ी कर दीं। वह 45 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
गुजरात के बल्लेबाज इस मैच में विकेट पर पैर नहीं जमा सके और जल्दी-जल्दी आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट किया और फिर गुजरात वापसी नहीं कर पाई। अश्विनी ने चार विकेट अपने नाम किए।
