GG W vs UP W WPL 2026 Highlights: गुजरात ने 10 रन से जीता मुकाबला, लिचफील्ड की तूफानी पारी नहीं आई यूपी के काम
GG W vs UPW Live Updates: विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज डबल हैडर का दिन है। दिन के पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हराया। गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 65 रन की पारी खेली।

गुजरात जायंट्स और यूपी के बीच टक्कर हुई।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एश्ले गार्डनर के 64 और अनुष्का शर्मा के 44 रनों की बदौलत गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स के खिलाफ चार विकेट खोकर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंत में जॉर्जिया की 10 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से खेली गई 27 रनों की पारी के दम पर टीम इस स्कोर तक जा सकी। ये टीम का लीग में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
जवाब में यूपी की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन बना पाई। फीबी लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान मेग लैनिंग ने 30, आशा शोभना ने 27 और श्वेता सहरावत ने 25 रन की पारी खेली।
GG W vs UPW WPL 2026: गुजरात को मिली जीत
विमंस प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। जवाब में यूपी की टीम निर्धारित ओवर में 197 रन ही बना सकी।
GG W vs UPW WPL 2026: सोफी एक्लेस्टोन लौटीं पवेलियन
यूपी वॉरियर्स को 8वां झटका लगा चुका है। सोफी एक्लेस्टोन ने 8 गेंदों का सामना किया और 11 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके भी लगाए।
GG W vs UPW WPL 2026: डिएंड्रा डॉटिन आउट
यूपी वॉरियर्स का 7वां विकेट भी गिर गया है। डिएंड्रा डॉटिन ने 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। एशले गार्डनर ने उन्हें पवेलियन भेजा।
GG W vs UPW WPL 2026: यूपी को लगा छठा झटका
यूपी वॉरियर्स का छठा विकेट गिर गया है। शतक की ओर बढ़ रहीं फीबी लिचफील्ड कैच आउट हुईं। उन्होंने 40 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली।
GG W vs UPW WPL 2026: यूपी के 5 विकेट गिरे
यूपी वॉरियर्स का 5वां विकेट गिर गया है। राजेश्वरी ने श्वेता सेहरावत को बोल्ड किया। श्वेता ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 3 सिक्स लगाए।
GG W vs UPW WPL 2026: दीप्ति शर्मा हुईं फेल
यूपी वॉरियर्स ने 9वें ओवर में 2 विकेट गंवाए। इसके बाद 10वें ओवर की पहली गेंद पर ही रेणुका सिंह ने दीप्ति शर्मा को कॉट एंड बोल्ड किया। दीप्ति 2 गेंदों पर 1 रन ही बना सकीं।
GG W vs UPW WPL 2026: यूपी को लगे 2 झटके
यूपी वॉरियर्स को 9वें ओवर में 2 झटके लगे। ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान मैग लेनिंग LBW आउट हुईं। उन्होंने 27 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। इसके बाद 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हरलीन देओल का खाता तक नहीं खुला। 5वीं गेंद पर वह कॉट एंड बोल्ड हुईं।
GG W vs UPW W Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। यूपी ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है और छह ओवरों में एक विकेट खोकर 46 रन बनाए हैं। टीम की कप्तान मेग लेनिंग और फोबी लिचफिल्ड पर टीम की जिम्मेदारी है।
GG W vs UPW W Live Score: यूपी की खराब शुरुआत
यूपी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पहले ओवर में विकेट खोने के बाद वह रनगति को तेज नहीं कर पाई है। चार ओवरों के बाद यूपी का स्कोर एक विकेट के नुकसान के 24 रन है।
GG W vs UPW W Live Score: गुजरात को मिली पहली सफलत
गुजरात को पहली सफलता मिल गई है। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रेणुका सिंह ने किरण को बोल्ड कर उसे शुरुआती झटका दे दिया। पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर तीन रन है।
GG W vs UPW W Live Score: यूपी का पारी शुरू
यूपी की पारी शुरू हो गई है। मेग लेनिंग के साथ पारी की शुरुआत करने आई हैं किरण नवगिरे। दोनों तूफानी बैटिंग के लिए जानी जाती है। टीम को 208 रन बनाने हैं और इसके लिए उसे तेज शुरुआत की जरूरत है।
GG W vs UPW W Live Score: गुजरात की पारी खत्म
गुजरात की पारी खत्म हो गई है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए हैं। गार्डनर और अनुष्का के बाद उसके लिए अंत में जॉर्जिया ने 10 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली जिसमें तीन छक्के शामिल रहे।
GG W vs UPW W Live Score: एश्ले गार्डनर ने भी लौटीं पवेलियन
18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एश्ले गार्डनर भी आउट हो गई हैं। उन्हें सोफी ने अपना शिकार बनाया। गार्डनर ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों का सामना कर 65 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के मारे।
GG W vs UPW W Live Score: गुजरात का तीसरा विकेट गिरा
गुजरात का तीसरा विकेट गिर चुका है। अनुष्का शर्मा आउट हो गई हैं। 17वें ओवप की पहली गेंद पर डॉटिन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं उन्होंने 30 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके मारे।
GG W vs UPW W Live Score: गार्डनर ने पूरा किया अर्धशतक
एश्ले गार्डनर ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शुरुआत तेज नहीं की थी लेकिन कुछ ही ओवरों पहले एक्सीलेटर पर कदम रखा और 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
GG W vs UPW W Live Score: गुजरात का शतक पूरा
12वें ओवर की पहली गेंद पर एश्ले ने एक रन लेकर गुजरात का शतक पूरा कर दिया है।
GG W vs UPW W Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। गुजरात ने दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं और मजबूत स्कोर की नीव रख दी है। इस समय अनुष्का शर्मा और एश्ले गार्डनर पर टीम की जिम्मेदारी है।
GG W vs UPW W Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। गुजरात की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन बाद में आकर वह लड़खड़ा गई और दो विकेट खो बैठी। छह ओवरों के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 65 रन है।
GG W vs UPW W Live Score: मूनी लौटीं पवेलियन
बेथ मूनी आउट हो गई हैं। उनको सोफी डिवाइन ने पवेलियन की राह दिखाई। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर वह आउट हुईं। सोफी की गेंद को मूनी ने पुल करना चाहा जिसमें वह चूक गईं और बोल्ड हो गईं।
GG W vs UPW W Live Score: गुजरात की सधी शुरुआत
सोफी और मूनी ने गुजरात को सधी हुई शुरुआत दी है। तीन ओवरों के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है। यूपी को विकेट की सख्त दरकार है।
GG W vs UPW W Live Score: यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग-11
यूपी वॉरियर्स: मेग लेनिंग (कप्तान), डिएंड्रा डोटिन, फोबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टन, शिख पांडे, क्रांति गौड़
GG W vs UPW W Live Score: गुजरात की प्लेइंग-11
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वारेहम, अनुष्का शर्मा, कानिका आहूजा, भारती फूलमाली, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह।
GG W vs UPW W Live Score: यूपी की पहले गेंदबाजी
यूपी की नई कप्तान मेग लेनिंग ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लेनिंग इस लीग में पहली बार यूपी की कप्तानी कर रही हैं। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं।
GG W vs UPW W Live Score: हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अभी तक के आंकड़े देखे जाएं तो कुल छह मैच खेले गए हैं और दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच अपने नाम किए हैं।
GG W vs UPW W Live Score: जीत के साथ शुरुआत पर नजरें
विमंस प्रीमियर लीग-2026 के दूसरे मैच में आज यूपी वॉरियर्स का सामना गुजरात जायंट्स से है। इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल कर विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। यूपी की कप्तानी इस सीजन अनुभवी मेग लेनिंग के हाथों में हैं।
