विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GG W vs DC W, WPL 2026: दिल्ली ने एलिमिनेटर में गुजरात को रौंदकर लगातार चौथी बार फाइनल में बनाई जगह, RCB से होगी खिताबी जंग

Published: Tue, 03 Feb 2026 11:01 PM (IST)Updated: Tue, 03 Feb 2026 11:18 PM (IST)

महिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले ...और पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 7 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 7 विकेट से हराया

HighLights

  1. दिल्ली कैपिटल्स नेऔर गुजरात के बीच खेला गया एलिमिनेटर मुकाबला

  2. दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हराया

  3. दिल्ली का सामना फाइनल में आरसीबी से होगा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बना ली है।

गुजरात के लिए बेथ मूनी ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन उनके अलावा अन्य बैटर्स कुछ खास नहीं कर सकी। इसी वजह से गुजरात की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और उन्हें मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम के लिए ये लगातार चौथा साल है, जब वे फाइनल तक का सफर नहीं तय कर सकी है।

गुजरात की बल्लेबाजी

दिल्ली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे अधिक 51 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 25 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से गुजरात की टीम 168 रन के स्कोर तक पहुंच सकी।

दिल्ली की गेंदबाजी की बात करें, तो उनके लिए चिनेल हेनरी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हेनरी ने 4 ओवर में 35 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा नंदनी शर्मा को भी 2 सफलता मिली और गुजरात को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत

गुजरात जायंट्स के द्वारा दिए गए 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने इसे 15.4 ओवरों में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी कर डाली। लिजेल ली ने 24 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने भी कमाल की बैटिंग की और 23 गेंदों पर 41 रन बनाए।

RCB से फाइनल में होगी दिल्ली की भिड़ंत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस बार लीग की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया था। ऐसे में वे सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई थी। अब उनका सामना दिल्ली से होना है। दिल्ली ने लगातार महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें- 'जिन्हें बल्ला पकड़ना भी नहीं आता वो रहें दूर', क्रिकेट संस्थाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- U19 World Cup 2026 में थॉमस रेव ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में शतक लगाकर ऐसा करने वाले बने पहले इंग्लिश खिलाड़ी