IND vs ENG 2nd Test Day-2 Highlights: 587 रन के जवाब में 3 विकेट पर इंग्लैंड ने बनाए 77 रन, दूसरे दिन का खेल समाप्त
IND vs ENG 2nd Test Live Updates: एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड पर दबदबा बना लिया है। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए। इसके जबाव में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 77 रन बना लिए हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England Live Score: दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन की उम्दा पारी खेली।
इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। आकाश दीप ने तीसरे ओवर में दो गेंद पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को झकझोर दिया। इसके बाद सिराज ने जैक क्रॉली का विकेट लेकर तीसरा झटका दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। जो रूट 18 रन तो हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर नाबाद लौटे
इससे पहले, पहले दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिखी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए थे। गिल 114 और जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।
दूसरे दिन भारत ने 310 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। जडेजा ने अपना 23वां टेस्ट अर्धशतक तो इंग्लैंड के खिलाफ 7वीं हाफ सेंचुरी की। गिल और जडेजा के बीच 203 रन की साझेदारी की।
जडेजा 89 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने गिल का साथ दिया। कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक पूरा किया। वह पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बने जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक पूरा किया।
सुंदर 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल 269 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद भारत 587 रन बनाए। पहले दिन यशस्वी जायसवाल (87) जहां शतक बनाने से चूक गए थे।
करुण नायर ने 31 रन का योगदान दिया। केएल राहुल 2, ऋषभ पंत 25 और नितीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर आउट हुए। देखने वाली बात होगी की भारत दूसरे दिन कितना स्कोर करने में सफल होता है।
दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दूसरा दिन भारत के नाम रहा। पहले 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के 3 अहम विकेट भी भारत ने चटका दिए। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होने तक हैरी ब्रूक और जो रूट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई।
तीसरे दिन का खेल भारतीय गेंदबाजों के ऊपर निर्भर करेगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम की उ्म्मीदें ब्रूक और रूट पर निर्भर करेंगी। आकाश दीप ने अपने दूसरे ही ओवर में आज लगातर दो गेंदों पर पहले बन डकेट और फिर ऑली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया और फिर सिराज ने जैक क्रॉली को पवेलियन लौटाया। तीनों ही बल्लेबाज स्लिप में लपके गए। हालांकि, आज का दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा जिन्होंने 269 रनों की पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए।
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने अपने पैर जमा लिए हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर ली है। रूट 17 और ब्रूक 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड ने 72 रन बना लिए हैं।
मोहम्मद सिराज ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। जैक क्रॉली को 19 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लैंड ने 25 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। इंग्लैंड पर दबाव में है।
587 रन के जवाब में इंग्लैंड ने पहले ओवर में तेज शुरुआत की। आकाश दीप के ओवर में 12 रन बने। इसके बाद आकाश दीप ने अपने दूसरे ओवर में दो गेंद पर बेन डकेट और ओली पोप का विकेट निकाल कर भारत को उम्दा शुरुआत दिलाई।
इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हो गई है। जैक क्राली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। भारत की ओर से पहला ओवर आकाशदीप ने किया।
भारत की पहली पारी 587 रन पर सिमट गई। सिराज के रूप में भारत ने आखिरी विकेट गंवाया। शुभमन गिल ने सर्वाधिक रन बनाए। आखिरी सेशन में अभी कुछ ओवर का खेल बाकी है।
भारत ने 574 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया। आकाश दीप 6 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर आए हैं।
शुभमन गिल 269 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 574 रन बना लिए हैं। जोश टंग ने गिल को पवेलियन की राह दिखाई। मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने सात विकेट गंवाकर 564 रन बना लिए हैं। गिल 265 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। वॉशिंगटन सुंदर 42 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर ने गिल के साथ 189 गेंद पर 144 रन की साझेदारी की। आकाश दीप बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं।
137 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 551 रन है। शुभमन गिल 257 रन और वॉशिंगटन सुंदर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शुभमन गिल ने 348 गेंदों पर 250 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया। वह अब तक 29 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। भारत का स्कोर 530 के पार पहुंच गया है।
भारत ने 500 का आंकड़ा पार कर लिया है। शुभमन गिल दोहरा शतक बनाने के बाद तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर भी आक्रमक शॉट लगा रहे हैं। गिल 230 रन और सुंदर 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने कुल 508 रन बना लिए हैं।
शुभमन गिल का दोहरा शतक पूरा हो चुका है। सुंदर के मिलकर तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 7वें विकेट के 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल 222 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर 23 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत ने 496 रन बना लिए हैं।
कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक पूरा कर लिया है। वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी और पहले भारतीय कप्तान बने जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक पूरा किया। गिल पहले एशियाई खिलाड़ी बने जिन्होंने बतौर कप्तान इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा। दिलशान ने साल 2011 में 193 रन की पारी खेली थी।
कप्तान शुभमन गिल दोहरे शतक के करीब पहुंच गए हैं। दूसरे सेशन का खेल जारी है। भारत ने 421 रन बना लिए हैं।
दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने आज एक विकेट गंवाया। छह विकेट नुकसान पर 419 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 168 रन और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने दूसरे दिन अपना पहला विकेट गंवा दिया है। जडेजा 89 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। भारत का 414 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा। गिल और जडेजा के बीच 203 रन की साझेदारी हुई।
शुभमन गिल के 150 रन पूरे हो गए हैं। जडेजा (73) भी धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों के बीच 179 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 390 रन का स्कोर बना लिया है। इंग्लैंड विकेट के लिए छटपटा रहा है।
गिल और जडेजा के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 362 रन बना लिए हैं। गिल 142 और जडेजा 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत बड़े स्कोर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
जडेजा का अर्धशतक पूरा हो गया है। जडेजा ने 79 गेंद पर अपना 23वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 7वां अर्धशतक पूरा किया। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत ठोस की है।
दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। जडेजा और गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। जडेजा भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल 116 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भारतीय लोअर ऑर्डर सस्ते में पवेलियन लौट गया था। अब भारतीय टीम के पास इस गलती को सुधारने का मौका है। पहले दिन स्टंप तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए थे। टीम के पास आज इसे बड़े स्कोर में तब्दील करने का मौका है।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैदान भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद ही शर्मनाक है। टीम इंडिया इस मैदान पर अब तक कोई टेस्ट नहीं जीत पाई है। ऐसे में अब शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम को पहले दिन अच्छी शुरुआत भी मिली है।
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पहले दिन के खेल में 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। आज दूसरे दिन उनसे अर्धशतक जड़ने की उम्मीद है।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत 2 जुलाई से हुई। इस मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन के खेल तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 114 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा 41 रन खेलकर नाबाद रहे।