Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

ENG vs NZ Highlights: इंग्‍लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, न्‍यूजीलैंड को रोमाचंक मैच में दी शिकस्‍त, पाकिस्‍तान ने ली राहत की सांस

England vs New Zealand Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 के 49वें मुकाबले में शुक्रवार को इंग्‍लैंड टीम की टक्‍कर न्‍यूजीलैंड से हुई। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला गया। 

By Rajat Gupta Fri, 27 Feb 2026 10:57 PM (IST)
इंग्‍लैंड ने जीता मैच

इंग्‍लैंड ने जीता मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ENG vs NZ Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 के दूसरे ग्रुप का शुक्रवार को अहम मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल में जगह पक्‍की कर चुकी इंग्‍लैंड टीम की टक्‍कर न्‍यूजीलैंड से हुई। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला गया। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। 160 रन के टारगेट को इंग्‍लैंड ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया। विल जैक्‍स ने बेहतरनी ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्‍हें मैच का हीरो चुना गया। उन्‍होंने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। साथ ही 2 विकेट भी चटकाए। 

27 Feb 202610:39:02 PM

England vs New Zealand Live: इंग्‍लैंड 4 विकेट से जीता

विल जैक्‍स और रेहान अहमद के बीच 16 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी के चलते इंग्‍लैंड ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। ग्‍लेन फिलप्‍स ने 18वें ओवर में 22 रन दिए। यहां से पासा पलट गया। 19वें ओवर में सेंटनर ने 16 रन खर्च कर दिए। 

27 Feb 202610:12:24 PM

England vs New Zealand Live: रचिन को मिली तीसरी सफलता

17वें ओवर में रचिन रवींद्र ने टॉम बैंटन को कैच आउट कराया। टॉम ने 24 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 1 छक्‍का लगाया। रचिन का मैच में यह तीसरा विकेट है। 

27 Feb 202610:00:50 PM

England vs New Zealand Live: इंग्‍लैंड की आधी टीम आउट

ब्रेक के बाद इंग्‍लैंड का 5वां विकेट गिरा। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सैम करन कैच आउट हुए। उन्‍होंने 22 गेंदों का सामना किया और 24 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने उनका विकेट चटकाया। वहीं ग्‍लेन फिलिप्‍स ने यह कैच लपका। 

27 Feb 20269:32:36 PM

England vs New Zealand Live: इंग्‍लैंड को लगा चौथा झटका

इंग्‍लैंड टीम का चौथा विकेट गिर गया है। जैकब बेथेल बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। रचिन रवींद्र की गेंद पर ग्‍लेन फिलिप्‍स ने बेथेल का कमाल का कैच लपका। बेथेल ने 4 चौकों की मदद से 16 गेंदों पर 21 रन बनाए। 

27 Feb 20269:26:23 PM

England vs New Zealand Live: इंग्‍लैंड का तीसरा विकेट गिरा

इंग्‍लैंड टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्‍तान हैरी ब्रूक कैच आउट हुए। उन्‍होंने 24 गेंदों पर 26 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 3 चौके और 1 छक्‍का निकला। 

27 Feb 20268:58:54 PM

England vs New Zealand Live: इंग्‍लैंड की खराब शुरुआत

इंग्‍लैंड टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में फिल सॉल्‍ट आउट हुए। इसके बाद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जोस बटलर आउट हुए। बटलर ने 2 गेंदों सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्‍हें अपने जाल में फंसाया। 

27 Feb 20268:56:07 PM

England vs New Zealand Live: इंग्‍लैंड को लगा पहला झटका

160 रन चेज करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में मैट हेनरी ने फिल सॉल्‍ट का विकेट चटकाया। फिल ने 4 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब कप्‍तान हैरी ब्रूक मैदान पर आए हैं।  

27 Feb 20268:54:20 PM

इंग्‍लैंड को चाहिए 160 रन

आखिरी ओवर में कोल मैककॉन्ची को रेहान अहमद ने बोल्‍ड किया। कोल मैककॉन्ची ने 2 चौकों की मदद से 12 गेंदों पर 14 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। मिचेल सेंटनर 09 और मैट हेनरी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 160 रनों की दरकार है। 

27 Feb 20268:20:53 PM

England vs New Zealand Live: न्‍यूजीलैंड को लगा छठा झटका

18वें ओवर की पहली गेंद पर विल जैक्‍स ने ग्‍लेन फिलिप्‍स को बोल्‍ड किया। फिलिप्‍स ने 28 गेंदों का सामना किया और 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 1 छक्‍का लगाया। अब कोल मैककॉन्ची मैदान पर आए हैं। 

27 Feb 20268:16:32 PM

England vs New Zealand Live: न्‍यूजीलैंड की आधी टीम आउट

न्‍यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। डैरेल मिचेल सस्‍ते में आउट हो गए हैं। उन्‍होंने 8 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली। लियाम डॉसन की गेंद पर विल जैक्‍स ने मिचेल का कैच लिया। 

27 Feb 20268:09:18 PM

England vs New Zealand Live: न्‍यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

आदिल राशिद ने न्‍यूजीलैंड को एक और झटका दिया है। उन्‍होंने मार्क चैपमैन को अपने जाल में फंसा लिया। मार्क ने 2 चौकों की मदद से 9 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। जोस बटलर ने उन्‍हें स्‍टंपिंग आउट किया।  

27 Feb 20267:53:20 PM

England vs New Zealand Live: न्‍यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

रेहान अहमद ने आते ही विकेट चटकाया। उन्‍होंने पहली गेंद पर ही रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा। रचिन ने 13 गेंदों पर 11 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका लगाया। 

27 Feb 20267:38:23 PM

England vs New Zealand Live: न्‍यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

अच्‍छी शुरुआत के बाद न्‍यूजीलैंड को 2 झटके लगे हैं। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम सीफर्ट स्‍टंपिंग आउट हुए। इसके बाद 8वें ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन कैच आउट हुए। फिन ने 3 छक्‍कों की मदद से 19 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। अब ग्‍लेन फिलिप्‍स मैदान पर आए हैं। 

27 Feb 20267:34:51 PM

England vs New Zealand Live: न्‍यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

न्‍यूजीलैंड टीम को अच्‍छी शुरुआत के बाद पहला झटका लग गया है। आदिल राशिद की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने के प्रयास में टिम सीफर्ट स्‍टंपिंग आउट हुए। उन्‍होंने 25 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए। अब रचिन रवींद्र मैदान पर आए हैं। 

27 Feb 20267:22:14 PM

England vs New Zealand Live: 5 ओवर का खेल समाप्‍त

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड को अच्‍छी शुरुआत मिली है। 5 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर 44 रन है। इस दौरान टीम का कोई विकेट नहीं गिरा है। टिम 26 और फिन एलन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

27 Feb 20267:03:11 PM

England vs New Zealand Live: सलामी जोड़ी मैदान पर

न्‍यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। इंग्‍लैंड की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने किया।   

27 Feb 20266:41:42 PM

England vs New Zealand Live: न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

27 Feb 20266:39:07 PM

England vs New Zealand Live: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद। 

27 Feb 20266:38:01 PM

England vs New Zealand Live: टॉस अपडेट 

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। कीवी टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बलदाव नहीं किया है। वहीं इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। जेमी ओवर्टन अंतिम 11 से बाहर हो गए हैं। रेहान अहमद ने उनकी जगह ली है। 

27 Feb 20265:55:20 PM

ENG vs NZ Live: इंग्लैंड टीम

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद। 

27 Feb 20265:54:24 PM

ENG vs NZ Live: न्यूजीलैंड की टीम 

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।

27 Feb 20265:54:06 PM

England vs New Zealand Live: लाइव ब्‍लॉग 

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। टी20 विश्‍व कप 2026 के 49वें मुकाबले में आज इंग्‍लैंड टीम की टक्‍कर न्‍यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us