Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

ENG vs IND 3rd T20I Highlights: इंग्‍लैंड ने 125 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई 

India vs England 3rd T20I Highlights: भारत और इंग्‍लैंड के बीच नॉटिंघम में मंगलवार को तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इसे इंग्‍लैंड ने 125 रन से जीता। 

By Rajat Gupta Wed, 08 Jul 2026 01:15 AM (IST)
भारतीय टीम को मिली हार।

भारतीय टीम को मिली हार।

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs ENG 3rd T20I Highlights: भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया। इसे इंग्‍लैंड ने 125 रन से जीता। 

बारिश के कारण पहला मैच रद हो गया था। वहीं दूसरे मुकाबले में शनिवार को इंग्‍लैंड ने भारत को 4 विकेट से शिकस्‍त दी थी। ऐसे में आज होने वाला मैच श्रेयस अय्यर को जीतना बेहद जरूरी था। भारतीय कप्‍तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। फिलिप सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 44 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। सैम करन ने 41 और जोस बटलर ने 36 रन बनाए। भारत की ओर से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाया। जवाब में भारतीय टीम 76 रन पर सिमट गई।  

8 Jul 20261:02:18 AM

IND vs ENG 3rd T20I: भारत की शर्मनाक हार

12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती आउट हुए। इसके साथ ही भारतीय टीम 76 रन पर सिमट गई। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे कम स्‍कोर है। इंग्‍लैंड ने 125 रन से यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। जोश टंग ने 4 विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर के खाते में 3 विकेट आए। 

8 Jul 202612:56:01 AM

IND vs ENG 3rd T20I: आखिरी जोड़ी बची

11वें ओवर में हर्षित राणा कैच आउट हुए। जोश टंग ने उन्‍हें टॉ बैंटन के हाथों कैच आउट कराया। राणा ने 13 गेंदों पर 9 रन बनाए। अब प्रिंस यादव मैदान पर आए हैं। यह भारत की आखिरी जोड़ी है। 

8 Jul 202612:48:23 AM

IND vs ENG 3rd T20I: भारत को लगा 8वां झटका

भारतीय टीम का 8वां विकेट गिर गया है। 10वें ओवर में अर्शदीप सिंह कैच आउट हुए। सिंह ने 4 गेंदों का सामना किया और 4 ही रन बनाए। अब वरुण चक्रवर्ती मैदान पर उतरे हैं। 

8 Jul 202612:41:41 AM

IND vs ENG 3rd T20I: दुबे ने बनाए 2 रन

भारतीय टीम को एक साझेदारी की जरूरत है। विकेट गिरने का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। 9वें ओवर में शिवम दुबे ने अपना विकेट गंवाया। दुबे ने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। अब अर्शदीप सिंह बल्‍लेबाजी के लिए आ चुके हैं। 

8 Jul 202612:36:00 AM

IND vs ENG 3rd T20I: तिलक वर्मा आउट

भारतीय टीम के उपकप्‍तान तिलक वर्मा भी सस्‍ते में आउट हो गए। 8वें ओवर में तिलक स्‍टंपिंग आउट हुए। विल जैक्‍स के खाते में उनका विकेट आया। अब शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।

8 Jul 202612:27:21 AM

IND vs ENG 3rd T20I: आधी भारतीय टीम लौटी पवेलियन

भारतीय टीम के लिए अब जीत कठिन नजर आ रही है। पावरप्‍ले में ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर ने अक्षर पटेल को बटलर के हाथों कैच आउट कराया। पटेल ने 4 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए। अब हर्षित राणा को भेजा गया है। टी20 इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने पावरप्‍ले में 5 विकेट गंवाए हों। 

8 Jul 202612:22:28 AM

IND vs ENG 3rd T20I: श्रेयस अय्यर सस्‍ते में आउट

202 रन चेज करने उतरी भारतीय पारी लड़खड़ा गई है। टीम को बैक टू बैक झटके लगे। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन कैच आउट हुए। 5वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर अपना विकेट गंवा बैठे। अय्यर ने 4 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए। अब उपकप्‍तान तिलक वर्मा बल्‍लेबाजी करने उतरे हैं। 

8 Jul 202612:18:39 AM

IND vs ENG 3rd T20I: मुश्किल में भारतीय टीम

वैभव सूर्यवंशी के बाद ईशान किशन कैच आउट हुए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर जोश टंग ने उनका शिकार किया। ईशान ने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए। अब कप्‍तान श्रेयस अय्यर का साथ देने के लिए अक्षर पटेल मैदान पर आए हैं। 

8 Jul 202612:13:29 AM

IND vs ENG 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी आउट

वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में 2 सिक्‍स लगाने के बाद आउट हुए। तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट चटकाया। वैभव ने 5 गेंदों पर 13 रन बनाए। अब कप्‍तान श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे हैं। उन्‍हें ईशान का साथ देना होगा। 

8 Jul 202612:06:13 AM

IND vs ENG 3rd T20I: भारत को लगा झटका

23 के स्‍कोर पर और दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। हवाई फायर करने के प्रयास में अभिषेक शर्मा कैच आउट हो गए। अभिषेक ने 7 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए। अब ईशान किशन बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं।

7 Jul 202611:43:49 PM

IND vs ENG 3rd T20I: आखिरी ओवर में गिरे 2 विकेट

20वें ओवर की पहली गेंद पर विल जैक्‍स रन आउट हुए। उन्‍होंने 7 गेंदों का सामना किया और 14 रन बनाए। अक्षर पटेल के शानदार थ्रो पर ईशान किशन ने कोई गलती नहीं की। 5वीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर रन आउट हुए। इंग्‍लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो उन्‍हें 202 रन बनाने होंगे। 

7 Jul 202611:26:27 PM

IND vs ENG 3rd T20I: फिलिप सॉल्ट आउट

फिलिप सॉल्ट के रूप में इंग्‍लैंड को 5वां झटका लगा। अक्षर पटेल ने उन्‍हें अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। सॉल्‍ट ने 44 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। अब‍ विल जैक्‍स मैदान पर उतरे हैं। 

7 Jul 202611:38:47 PM

IND vs ENG 3rd T20I: राणा ने दिए 2 झटके

हर्षित राणा ने इंग्‍लैंड को बैक टू बैक झटके देकर मैच में भारत की वापसी कराई है। 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर उन्‍होंने जैकब बेथेल को वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर राणा ने टॉम बैंटन का शिकार किया। अब वह अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर हैट्रिक पर होंगे। 

7 Jul 202610:46:10 PM

IND vs ENG 3rd T20I: प्रिंस को मिली दूसरी सफलता

प्रिंस यादव ने इंग्‍लैंड को दूसरा झटका दिया है। जहां अन्‍य भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं, वहीं यादव अपने 2 ओवर में 2 शिकार कर चुके हैं। 9वें ओवर दूसरी गेंद पर प्रिंस ने कप्‍तान हैरी ब्रूक का विकेट चटकाया। ब्रूक ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। अब जैकब बेथेल मैदान पर आए हैं। 

7 Jul 202610:28:58 PM

IND vs ENG 3rd T20I: प्रिंस ने किया बटलर का शिकार

पहले 5 ओवर विकेट के लिए तरसी भारतीय टीम को प्रिंस यादव ने सफलता दिलाई। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही यादव ने जोस बटलर का विकेट चटकाया। बटलर ने 21 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। अब कप्‍तान हैरी ब्रूक क्रीज पर आए हैं। 

7 Jul 202610:24:56 PM

IND vs ENG 3rd T20I: भारत को चाहिए विकेट

टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत शानदार रही। फिलिप साल्ट और जोस बटलर अपनी पारी को बुन रहे हैं। 5 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 43 रन है। भारतीय गेंदबाजों को इस साझेदारी को जल्‍द से जल्‍द तोड़ना होगा। 

7 Jul 202610:06:52 PM

IND vs ENG 3rd T20I: मेडन ओवर किया

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्‍लैंड की ओर से फिलिप साल्ट और जोस बटलर मैदान पर आए हैं। भारत की ओर से पहले ओवर अर्शदीप सिंह ने किया। इस ओवर में उन्‍होंने कोई रन नहीं दिया।

7 Jul 20269:35:42 PM

IND vs ENG 3rd T20I: भारत ने किया 1 बदलाव

भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। रवि बिश्‍नोई की जगह प्रिंस यादव ने ली है। 

7 Jul 20269:07:08 PM

IND vs ENG 3rd T20I: भारत का रिकॉर्ड खराब

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। इस मैच में टीम इंडिया को हार मिली। 11 जुलाई 2022 को खेले गए इस मैच में इंग्‍लैंड ने भारत को 17 रन से हराया था। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शतक ठोका था। 

7 Jul 20267:51:57 PM

IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग। 

7 Jul 20267:13:26 PM

ENG vs IND 3rd T20I: भारत की संभावित प्लेइंग 11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

7 Jul 20266:36:25 PM

IND vs ENG 3rd T20I: वैभव का कट सकता पत्‍ता

इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। पहले मुकाबले में वैभव ने 10 गेंदों का सामना किया था और 14 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 2 छक्‍के भी लगाए थे। हालांकि, वैभव के कारण संजू सैमसन को बाहर करना पड़ा था। अब देखना होगा कि संजू को मौका मिलता है वैभव को। 

7 Jul 20266:06:21 PM

ENG vs IND 3rd T20I: हेड टू हेड

भारत और इंग्‍लैंड के बीच अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मुकाबले जीते हैं। वहीं 13 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। 

7 Jul 20265:37:38 PM

IND vs ENG 3rd T20I: भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव। 

7 Jul 20265:36:18 PM

ENG vs IND 3rd T20I: इंग्‍लैंड टीम

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।

7 Jul 20265:36:01 PM

India vs England 3rd T20I: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच नॉटिंघम में आज तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज में वापसी के लिए श्रेयस अय्यर को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us