विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DCW vs UPW Highlights: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चखा जीत का स्‍वाद, यूपी ने लगाई हार की हैट्रिक

Published: Wed, 14 Jan 2026 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jan 2026 11:05 PM (IST)

विमंस प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मुकाबले में बुधवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस का सामना यूपी वॉरियर्स से हुआ। यह ...और पढ़ें

पहली जीत पर नजर।

पहली जीत पर नजर।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मुकाबले में बुधवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस का सामना यूपी वॉरियर्स से हुआ। यह टक्‍कर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में हुई। दिल्‍ली की कप्‍तान जेमिमा ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए यूपी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली ने आखिरी गेंद पर 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। दिल्‍ली की मौजूदा सीजन में यह पहली जीत है। वहीं यूपी हार की हैट्रिक लगा चुकी है। 

यूपी वॉरियर्स ने कप्‍तान मेग लैनिंग (54) के अर्धशतक की बदौलत 154 रन बनाए। हरलीन देओल ने 47 रन की पारी खेली। वहीं फीबी लिचफील्ड ने 27 रन बनाए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की सलामी बल्‍लेबाज लिजेल ली ने तूफानी अर्धशतक लगाया। ली ने 44 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 36, लौरा वोल्वाड्ट ने नाबाद 25 और कप्‍तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 21 रन बनाए।