Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

DC W vs GG W Highlights: दिल्‍ली कैपिटल्‍स की लगातार दूसरी हार, रोमाचंक मुकाबले में गुजरात को मिली जीत

विमंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में रविवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस टीम का सामना गुजरात जायंट्स विमंस से हुआ। इस मैच में गुजरात ने दिल्‍ली को 4 रन से मात दी। दिल्‍ली की टीम आखिरी ओवर में 7 रन नहीं बना सकी

By Rajat Gupta Mon, 12 Jan 2026 12:04 AM (IST)
जीत पर होगी दिल्‍ली की नजर।

जीत पर होगी दिल्‍ली की नजर।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में रविवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस टीम का सामना गुजरात जायंट्स विमंस से हुआ। यह टक्‍कर नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में हुई। दिल्‍ली की कप्‍तान जेमिमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स 209 रन पर सिमट गई। सोफी डिवाइन शतक से चूक गईं। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान एशले गार्डनर ने 49 रन बनाए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की ओर से नंदनी शर्मा ने पंजा खोला। उन्‍होंने आखिरी ओवर में हैट्रिक ली और कुल 4 सफलताएं प्राप्‍त कीं। 

210 रन चेज करने उतरी दिल्‍ली की ओर से सलामी बल्‍लेबाज लिजेल ली ने 54 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली। इसके बाद लौरा वोल्वार्ड्ट ने 38 गेंदों पर 77 रन बनाए। आखिरी ओवर में दिल्‍ली को जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी। हालांकि, टीम 2 रन ही बना सकी। दिल्‍ली की यह लगातार दूसरी हार है। शनिवार रात को दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मुंबई इंडियंस के हाथों 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।  

11 Jan 202611:08:10 PM

DC W vs GG W: दिल्‍ली को मिली हार

दिल्‍ली कैपिटल्‍स आखिरी ओवर में 7 रन भी नहीं बना पाई। सोफी डिवाइन ने इस ओवर में 2 रन खर्च किए। ऐसे में गुजरात ने 4 रन से मुकाबले को जीत लिया। दिल्‍ली की यह लगातार दूसरी हार है। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए गुजरात ने 209 रन बनाए थे। जवाब में दिल्‍ली 205 रन ही बना सकी। 

11 Jan 202611:05:29 PM

DC W vs GG W: दिल्‍ली को लगा 5वां झटका

दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 5वां झटका लग चुका है। लौरा वोल्वार्ड्ट बड़ा शॉट लगाने के चक्‍कर में कैच आउट हो गईं। उन्‍होंने 38 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। 

11 Jan 202611:02:13 PM

DC W vs GG W: दिल्‍ली का चौथा विकेट गिरा 

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का तीसरा विकेट गिर चुका है। जेमिमा रोड्रिग्स कप्‍तानी पारी नहीं खेल पाईं। उन्‍होंने 9 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। इस दौरान दिल्‍ली की कप्‍तान ने 2  चौके लगाए। 

11 Jan 202610:41:01 PM

DC W vs GG W: दिल्‍ली को लगा तीसरा झटका 

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का तीसरा विकेट गिर चुका है। 4 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आईं शिनेल हेनरी ने 1 छक्‍के की मदद से 6 गेंदों पर 7 रन बनाए। 25 गेंदों पर दिल्‍ली को 64 रनों की दरकार है।  

11 Jan 202610:33:35 PM

DC W vs GG W: शतक से चूकीं लिजेल ली

दिल्‍ली कैपिटल्‍स को दूसरा झटका लग चुका है। शतक की ओर बढ़ रहीं विकेटकीपर बल्‍लेबाज लिजेल ली बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुईं। उन्‍होंने 54 गेंदों पर 86 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में ली ने 12 चौके और 3 सिक्‍स लगाए। सोफी डिवाइन ने ली का कैच लिया।

11 Jan 202610:20:23 PM

DC W vs GG W: दिल्‍ली का शतक पूरा

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का शतक पूरा हो गया है।  लिजेल ली अर्धशतक लगा चुकी हैं और 65 रन बनाकर खेल रही हैं। लौरा वोल्वार्ड्ट भी उनका साथ दे रही हैं

11 Jan 20269:54:44 PM

DC W vs GG W: दिल्‍ली को लगा पहला झटका

दिल्‍ली कैपिटल्‍स 210 रन चेज करने उतरी है। टीम को अच्‍छी शुरुआत भी मिल गई है। 5 ओवर तक टीम का स्‍कोर 41 रन था। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में  शेफाली वर्मा को राजेश्वरी गायकवाड़ ने बोल्‍ड किया। शेफाली ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए। 

11 Jan 20269:32:57 PM

DC W vs GG W: 210 रन चेज करने उतरी दिल्‍ली

पहली जीत की तलाश कर रही दिल्‍ली कैपिटल्‍स 210 रन चेज करने उतरी है। लिजेल ली और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है।

11 Jan 20269:08:30 PM

DC W vs GG W: आखिरी ओवर में 4 विकेट गिरे

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाए। आखिरी ओवर में गुजरात को 4 झटके लगे। दूसरी गेंद पर काशवी और चौथी गेंद पर कनिका आहूजा आउट हुईं। ओवर की 5वीं गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ को नंदनी शर्मा ने बोल्‍ड किया। आखिरी गेंद पर नंदनी ने रेणुका सिंह ठाकुर को बोल्‍ड किया

11 Jan 20269:04:56 PM

DC W vs GG W: आखिरी ओवर में लगा झटका

गुजरात जायंट्स को आखिरी ओवर में 7वां झटका लगा। काशवी गौतम ने 1 छक्‍के की मदद से 10 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली।

11 Jan 20269:00:53 PM

DC W vs GG W: कप्‍तान भी लौटीं पवेलियन

गुजरात जायंट्स की कप्‍तान एशले गार्डनर अर्धशतक से चूक गईं। उन्‍होंने 26 गेंदों का सामना किया और 49 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 3 छक्‍के लगाए। गुजरात का अब छठा विकेट गिर चुका है।

11 Jan 20268:50:25 PM

DC W vs GG W: गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन

गुजरात जायंट्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। भारती फुलमाली के रूप में टीम को 5वां झटका लगा। उन्‍होंने 6 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली। गुजरात का स्‍कोर 180 के करीब पहुंच गया है। 

11 Jan 20268:41:52 PM

DC W vs GG W: गुजरात का चौथा विकेट गिरा

गुजरात जायंट्स का चौथा विकेट गिर चुका है।  अनुष्का शर्मा ने 10 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका और 1 सिक्‍स भी लगाया। अब भारती फुलमाली मैदान पर आई हैं। 

11 Jan 20268:30:04 PM

DC W vs GG W: गुजरात को लगा तीसरा झटका

गुजरात जायंट्स का तीसरा विकेट गिर चुका है। सोफी डिवाइन का विकेट गिरने के बाद 4 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आईं जॉर्जिया वेयरहम कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। जॉर्जिया वेयरहम ने 3 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली।

11 Jan 20268:26:16 PM

DC W vs GG W: शतक से चूकीं सोफी डिवाइन

गुजरात जायंट्स का दूसरा विकेट गिर चुका है। सोफी डिवाइन शतक से चूक गईं। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में सोफी ने 7 चौके और 8 छक्‍के लगाए।  नंदनी शर्मा की गेंद पर श्री चरणी ने सोफी का कैच लिया। 

11 Jan 20268:16:06 PM

DC W vs GG W: गुजरात को लगा पहला झटका

9वें ओवर में दिल्‍ली की विकेट की तलाश खत्‍म हुई। श्री चरणी ने बेथ मूनी को कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। मूनी ने 16 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए। दूसरी ओर सोफी शतक की करीब पहुंच गई हैं।

11 Jan 20268:02:28 PM

DC W vs GG W: पावरप्‍ले समाप्‍त

6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। गुजरात जायंट्स का स्‍कोर बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन है। सोफी डिवाइन 27 गेंदों पर 65 और बेथ मूनी 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। 

11 Jan 20267:52:22 PM

DC W vs GG W: गुजरात की तेज शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत शानदार रही। टीम 4 ओवर में 44 रन बना चुकी है। दिल्‍ली को पहले विकेट की तलाश है। 

11 Jan 20267:36:15 PM

DC W vs GG W: पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी गुजरात

गुजरात जायंट्स टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन मैदान पर आ चुकी हैं। दिल्‍ली की ओर से मारिजन कप्‍प ने पहला ओवर किया। इस ओवर में 6 रन बने।

11 Jan 20267:07:09 PM

DC W vs GG W: गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्‍तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

11 Jan 20267:05:44 PM

DC W vs GG W: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी। 

11 Jan 20267:04:38 PM

DC W vs GG W: दिल्‍ली ने जीता टॉस

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कप्‍तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में गुजरात पहले बल्‍लेबाजी करेगी। दिल्‍ली को पहली जीत की तलाश है। 

11 Jan 20266:26:16 PM

DC W vs GG W: गुजरात जायंट्स की संभावित प्‍लेइंग 11

सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर (कप्‍तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

11 Jan 20266:00:54 PM

DC W vs GG W: दिल्‍ली की संभावित प्‍लेइंग 11

शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्‍तान), मैरिजन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मीनू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा। 

11 Jan 20265:15:07 PM

DC W vs GG W: हेड टू हेड

WPL के पिछले तीन संस्करणों में दोनों टीमें छह बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। इस दौरान दिल्‍ली कैपिटल्‍स में 4 बार जीत दर्ज की है। वहीं गुजरात अब तक 2 मैच ही जीत सकी है। 

11 Jan 20264:44:54 PM

DC W vs GG W: गुजरात जायंट्स विमंस

सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर (कप्‍तान), डेनिएल व्याट-हॉज, कनिका आहूजा, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, राजेश्वरी गायकवाड़, काशवी गौतम, अनुष्का शर्मा, किम गार्थ, तनुजा कंवर, तितास साधु, रेणुका सिंह ठाकुर, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी। 

11 Jan 20264:43:39 PM

DC W vs GG W: दिल्ली कैपिटल्स विमंस

जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग।

11 Jan 20264:43:04 PM

DC W vs GG W Live: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का हार्दिक स्‍वागत है। विमंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में आज दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस टीम का सामना गुजरात जायंट्स विमंस से होना है। इस मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली है।  

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us