DC vs RCB Highlights: भुवी-हेजलवुड की आंधी में उड़ी दिल्ली, बेंगलुरु ने डीसी को घर में किया शर्मसार
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में बेंगलुरु ने 9 विकेट से जीत हासिल की।

DC vs RCB Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC vs RCB IPL 2026 Highlights: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में डीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 75 रन बनाए थे। बेंगलुरु ने लक्ष्य को 6.3 ओवरों में हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत हासिल की।
DC vs RCB Live Cricket Score: बेंगलुरु की जीत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों पर सिमट गई थी। इस लक्ष्य को बेंगलुरु ने 6.3 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली 23 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
DC vs RCB Live Cricket Score: जैकब बेथेल आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहला विकेट गंवा दिया है। काईल जैमीसन ने जैकब बेथेल को 20 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
DC vs RCB Live Cricket Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। दिल्ली ने उसके सामने महज 76 रनों का टारगेट रखा है। जैकब बेथल के साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
DC vs RCB Live Cricket Score: दिल्ली 75 रनों पर सिमटी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी ने खराब प्रदर्शन किया। पूरी टीम 16.3 ओवरों में 75 रनों पर सिमट गई है। दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल ने सबसे अधिक 30 रन बनाए। बेंगलुरु को जीत के लिए 76 रनों की जरूरत है।
DC vs RCB Live Cricket Score: कुलदीप यादव आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 9वां झटका लगा है। सुयश शर्मा ने कुलदीप यादव को 3 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दिल्ली के लिए पोरेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि दुष्मंथा चमीरा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
DC vs RCB Live Cricket Score: काईल जैमीसन आउट
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8वां विकेट गंवा दिया है। क्रुणाल पांड्या ने काईल जैमीसन को 12 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर भेज दिया है। दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हैं।
DC vs RCB Live Cricket Score: डेविड मिलर आउट
दिल्ली कैपिटल्स की खराब बल्लेबाजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जारी है। दिल्ली ने 7वां विकेट गंवा दिया है। डेविड मिलर 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें रसिख सलाम डार ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
DC vs RCB Live Cricket Score: नितीश राणा आउट
दिल्ली कैपिटल्स की खराब बल्लेबाजी जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड गेंद के साथ आग उगल रहे हैं। दिल्ली की टीम ने छठा विकेट गंवा दिया है। जोश हेजलवुड ने नितीश राणा को मैदान से बाहर भेज दिया है।
DC vs RCB Live Cricket Score: अक्षर पटेल आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार की कहर बरपाती हुई गेंदबाजी जारी है। भुवनेश्वर कुमार ने अपनी तीसरी सफलता लेते हुए अक्षर पटेल को जीरो रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर भेज दिया है।
DC vs RCB Live Cricket Score: ट्रिस्टन स्टब्स आउट
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चौथा विकेट गंवा दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने ट्रिस्टन स्टब्स को 5 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
DC vs RCB Live Cricket Score: समीर रिजवी आउट
दिल्ली कैपिटल्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खराब शुरुआत रही है। टीम ने दूसरे ओवर तक 3 विकेट गंवा दिए हैं। साहिल परख और केएल राहुल के बाद समीर रिजवी भी आउट हो गए हैं। रिजवी को हेजलवुड ने जीरो के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
DC vs RCB Live Cricket Score: केएल राहुल आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने खराब शुरुआत की है। साहिल परख के बाद जोश हेजलवुड ने केएल राहुल को 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है।
DC vs RCB Live Cricket Score: साहिल परख आउट
दिल्ली कैपिटल्स को भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी गेंद पर ही झटका दे दिया है। डेब्यू कर रहे साहिल परख को उन्होंने जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।
DC vs RCB Live Cricket Score: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल और साहिल परख उतरे हैं। परख अपना डेब्यू कर रहे हैं। तो वहीं बेंगलुरु के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं।
DC vs RCB Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।
DC vs RCB Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल।
DC vs RCB Live Cricket Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत लिया है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
DC vs RCB Live Cricket Score: इतिहास रचने की दहलीज पर कोहली
विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में इतिहास रच सकते हैं। वे अगर इस मुकाबले में 11 रन बना लेते हैं, तो वे आईपीएल में 9000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले विराट आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
DC vs RCB Live Cricket Score: हेड टू हेड आंकड़े
दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो आरसीबी की टीम काफी आगे नजर आती है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से बेंगलुरु ने 20 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं दिल्ली को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
DC vs RCB Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।
DC vs RCB Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, फिलिप सॉल्ट, जैकब डफी, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
DC vs RCB Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जारगण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली के लिए ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है।
