Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

DC vs PBKS Highlights: पंजाब ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, दिल्ली के खिलाफ किया रिकॉर्ड रन चेज

Delhi Capitals vs Punjab Kings Highlights: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है।

By Praveen Kumar Mishra Sat, 25 Apr 2026 08:20 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने 265 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। डीसी के लिए केएल राहुल ने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाते हुए नाबाद 152 रन बनाये, जबकि नीतीश राणा ने 91 रनों की पारी खेली थी। पीबीकेएस के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने शुरुआत की। दोनों के बीच 126 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई। प्रभसिमरन (76), प्रियांश आर्या (43) और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। पिछला सबसे बड़ा रन चेज भी पंजाब किंग्स के नाम था।

25 Apr 20267:53:56 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब की रिकॉर्ड जीत 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। डीसी के लिए केएल राहुल ने नाबाद 152, जबकि नीतीश राणा ने 91 रनों की पारी खेली थी। पीबीकेएस के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने शुरुआत की। दोनों के बीच 126 रनों की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन (76), प्रियांश आर्या (43) और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है।

25 Apr 20267:36:19 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर ने लगायी फिफ्टी 

रिकॉर्ड जीत के करीब पंजाब किंग्स, कप्तान ने लगाया 26 गेंदों में अर्धशतक।  

25 Apr 20267:23:57 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: नेहल वढेरा आउट 

पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा, नेहल वढेरा 15 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। विप्रज निगम ने लिया उनका विकेट।  

25 Apr 20267:15:23 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: कप्तान श्रेयस क्रीज पर जमे

3 विकेट खोने के बाद पंजाब की वापसी, कप्तान श्रेयस और नेहाल ने पंजाब को संभाला। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 36 गेंदों में 72 रन चाहिए।  

25 Apr 20266:54:44 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: कूपर कोनोली आउट

ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद मुश्किल में पंजाब किंग्स, कूपर कोनोली को कुलदीप ने भेजा पवेलियन। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 147/3

25 Apr 20266:47:51 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा, कुलदीप यादव ने खतरनाक दिख रहे प्रभसिमरन सिंह को आउट कर दिल्ली की वापसी कराई। प्रभसिमरन ने 76 रन की आतिशी पारी खेली।  

25 Apr 20266:39:44 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: प्रियांश आर्या आउट

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरकार मिली पहली सफलता, कप्तान अक्षर पटेल ने प्रियांश आर्या को 43 रन के स्कोर पर भेजा पवेलियन।

25 Apr 20266:36:04 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त

पंजाब किंग्स ने 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तूफानी शुरुआत की है, प्रभसिमरन सिंह बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 23 गेंदों में नाबाद 71 रन बना कर खेल रहे हैं। वहीं, उनके जोड़ीदार प्रियांश आर्या भी 14 गेंदों में 38 पर नाबाद हैं।

25 Apr 20266:15:06 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: सलामी बल्लेबाजों की अर्धशतकीय साझेदारी

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पंजाब ने 3.3 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए 75 रन बना लिए हैं।

25 Apr 20266:08:39 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: लुंगी एनगिडी इंजरी अपडेट

कैच पकड़ते हुए लुंगी एनगिडी को लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर उनको ले जाया गया मैदान से बाहर। 

25 Apr 20265:52:16 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर

दिल्ली के खिलाफ पंजाब की बल्लेबाजी शुरू, पंजाब को जीत के लिए 265 रन बनाने हैं। पंजाब की सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद।

25 Apr 20265:30:50 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी समाप्त 

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाये। केएल राहुल ने खेली 152 रन की नाबाद पारी तो नीतीश राणा ने भी 91 रन बनाये। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ने 1-1 विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स को मैच जितने के लिए बनाने होंगे 265 रन। 

25 Apr 20265:21:11 PM

DC vs PBKS Live Cricket Score: नीतीश राणा 91 के स्कोर पर आउट

दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा। नीतीश राणा ने बनाये 11 चौको और 4 छक्कों की मदद से 91 रन, बार्टलेट ने चटकाया उनका विकेट। 

25 Apr 20264:54:19 PM

DC vs PBKS Live Score: केएल राहुल का शतक

केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाया। दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं।

25 Apr 20264:34:03 PM

DC vs PBKS Live Score: नीतीश राणा का अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ नीतीश राणा ने अर्धशतक लगाया है। राणा ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। 12 ओवरों के बाद दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। डीसी के लिए राहुल और राणा 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।

25 Apr 20264:23:18 PM

DC vs PBKS Live Score: राहुल का अर्धशतक, दिल्ली मजबूत


10वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका मार दिल्ली का स्कोर 100 के पार भी पहुंचा दिया। 10 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 102 रन है। 

25 Apr 20264:14:29 PM

DC vs PBKS Live Score: राहुल और नीतीश ने संभाली पारी


केएल राहुल और नीतीश राणा ने दिल्ली की पारी को संभाल लिया है। दोनों अच्छी रफ्तार से रन बना रहे हैं। आठ ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 88 रन है। 

25 Apr 20264:03:39 PM

DC vs PBKS Live Score: पावरप्ले खत्म


पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में दिल्ली ने एक विकेट खोकर 68 रन बनाए हैं। नीतीश राणा और राहुल पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है जिसे अभी तक दोनों अच्छे से निभाते हुए दिख रहे हैं। 

25 Apr 20263:54:55 PM

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली का अर्धशतक पूरा


पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस समय नीतीश राणा और राहुल मैदान पर हैं और दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद है। 

25 Apr 20263:46:25 PM

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका


दिल्ली को पहला झटका लग गया है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने उन्हें विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच कराया। उन्होंने 11 रन बनाए।

25 Apr 20263:43:48 PM

DC vs PBKS Live Score:  दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल और पाथुम निसंका पारी की शुरुआत कर रहे हैं। टीम को दोनों से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। 

25 Apr 20263:11:36 PM

DC vs PBKS Live Score: पंजाब की प्लेइंग-11


श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

25 Apr 20263:10:15 PM

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11


अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

25 Apr 20263:05:05 PM

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली की पहले बल्लेबाजी


दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब ने भी अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

25 Apr 20263:00:08 PM

DC vs PBKS Live Score: कुछ ही देर में टॉस


मैच का टॉस कुछ ही देर में होने वाला है। दोनों कप्तान चाहेंगे कि सिक्क उनके पक्ष में गिरे। 

25 Apr 20262:41:02 PM

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली के सामने परेशानी


मिचेल स्टार्क वापस आ गए हैं और बहुत संभावना है कि वह इस मैच में खेलें। ऐसे में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल के सामने सवाल ये है कि वह किस गेंदबाज को बाहर करें। स्टार्क आते हैं तो गाज लुंगी एंगिडी पर गिर सकती है। 

25 Apr 20262:29:03 PM

DC vs PBKS Live Score: केएल राहुल पर नजरें


दिल्ली का पिछले मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था। इस मैच में राहुल ने जिस तरह से रन किए थे वो सवालों के घेरे में रहा था। एक बार फिर इस मैच में केएल राहुल पर नजरें रहेंगी कि वह कैसी बल्लेबाजी करते हैं। राहुल आज अपनी पुरानी टीम के खिलाफ उतर रहे हैंं। वह पंजाब की कप्तानी भी कर चुके हैं। 

25 Apr 20262:03:04 PM

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को मिली खुशखबरी


दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच से पहले खुशखबरी मिली है। उसके स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर टीम से जुड़ गए हैं। 

25 Apr 20262:01:13 PM

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली के सामने पंजाब की चुनौती

आईपीएल-2026 में आज डबल हैडर का दिन है। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। ये मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। पंजाब जहां अपने अजेय रथ पर सवार है तो दिल्ली निरंतरता हासिल करने की कोशिश में है। उसके लिए ये मैच कड़ी चुनौती साबित हो सकता है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us