विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSK vs LSG: Urvil Patel के तूफान में उड़ी लखनऊ, हार के साथ प्‍लेऑफ की रेस से हुई बाहर

Published: Sun, 10 May 2026 07:41 PM (IST)

उर्विल पटेल की ऐतिहासिक पारी (65) की बदौलत चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रविवार को अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।

उर्विल पटेल

उर्विल पटेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उर्विल पटेल की ऐतिहासिक पारी (65) की बदौलत चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रविवार को अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। इस जीत के साथ ही चेन्‍नई ने प्‍वाइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है और टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई। वहीं लखनऊ हार के बाद आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

11 मैच में 8 हार के बाद लखनऊ प्‍लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। जोश इंग्लिस (85) की फिफ्टी की बदौलत एमए चिदम्बरम स्टेडियम में लखनऊ ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे। 204 रन के टारगेट को चेन्‍नई ने 20वें ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया।

उर्विल पटेल ने रचा इतिहास

204 रन चेज करने उतरी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने जबरदस्‍त शुरुआत दी। हालांकि, मैदान पर नजरें जमा चुके संजू को दिग्‍वेश राठी ने बोल्‍ड किया। इसके बाद 3 नंबर पर उतरे उर्विल पटेल ने छक्‍कों में डील करना शुरू किया। उन्‍होंने 13 गेंदों पर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी और यशस्‍वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की।

IPL में सबसे तेज अर्धशतक (गेंद)

13 गेंद - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
13 गेंद - उर्विल पटेल (CSK) बनाम LSG, लखनऊ, 2026
14 गेंद - केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
14 गेंद - पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, पुणे, 2022
14 गेंद - रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025

IPL पारी की पहली 10 गेंदों के बाद उच्चतम स्कोर

42* - उर्विल पटेल बनाम LSG, चेन्नई, 2026
41* - एबी डीविलियर्स बनाम MI, बेंगलुरु, 2015
41* - यशस्वी जायसवाल बनाम KKR, कोलकाता, 2023
40* - अभिषेक शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2024
39* - रोमारियो शेफर्ड बनाम DC, मुंबई विश्व कप, 2024
39* - प्रियांश आर्य बनाम CSK, चेन्नई, 2026

उर्विल ने लगाए 8 छक्‍के

उर्विल ने 8 छक्‍कों और 2 चौंकों की मदद से 23 गेंदों पर 65 रन की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया। उर्विल और रुतुराज के बीच 34 गेंदों पर 81 रन की पार्टनरशिप हुई। शहबाज अहमद ने दोनों बल्‍लेबाजों का विकेट चटकाया। कप्‍तान रुतुराज (42) अर्धशतक से चूक गए। कार्तिक शर्मा (20) और डेवाल्‍ड ब्रेविस (10) ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं। शिवम दुबे 15 और प्रशांत वीर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। 

मिचेल ने लगाई फिफ्टी

टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तूफानी रही। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के बीच 31 गेंदों पर 77 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को अंशुल कंबोल ने तोड़ा। उन्‍होंने मार्श (10) को सस्‍ते में आउट किया।

इसके बाद मिडिल ऑर्डर में किसी का बल्‍ला नहीं चला। जोश ने एक झोर संभाले रखा और 33 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 10 चौके और 6 छक्‍के निकले। लोअर ऑर्डर में शाहबाज अहमद के नाबाद 43 रनों की बदौलत लखनऊ का स्‍कोर 200 के पार पहुंचा।

जेमी ने चटकाए 3 विकेट

निकोलस पूरन (1) का बल्‍ला नहीं चला। कप्‍तान ऋषभ पंत (15) भी सस्‍ते में अपना विकेट गंवा बैठे। एडेन मार्कराम 6 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। चेन्‍नई की ओर से जेमी ओवर्टन को 3 सफलताएं मिली। अंशुल कंबोज के खाते में 2 और नूर अहमद के हिस्‍से में 1 विकेट आया।

यह भी पढ़ें- 'ये आपके लिए पापा', लखनऊ के खिलाफ ऐतिहासिक पारी के बाद उर्विल पटेल का इमोशनल सेलिब्रेशन; जानें अब तक का सफर

यह भी पढ़ें- Urvil Patel ने चेपॉक में मचाई तबाही, IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी