Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Bangladesh vs Hong Kong Highlights: बांग्‍लादेश का विजयी आगाज, हांगकांग से 11 साल पुराना हिसाब चुकता किया

BAN vs HK Highlights: एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में गुरुवार को बांग्‍लादेश टीम का सामना हांगकांग से हुआ। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्‍लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराकर 11 साल पुराना बदला ले लिया।

By Rajat Gupta Thu, 11 Sep 2025 11:38 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। BAN vs HK Highlights: एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में गुरुवार को बांग्‍लादेश टीम का सामना हांगकांग से हुआ। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्‍लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराकर 11 साल पुराना बदला ले लिया।

इससे पहले तक बांग्‍लादेश और हांगकांग के बीच एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। 2014 में खेले गए इस मुकाबले में हांगकांग ने 2 विकेट से बाजी मारी थी। हांगकांग की एशिया कप 2025 में यह लगातार दूसरी हार है। 

मुकाबले की बात करें तो बांग्‍लादेश के कप्‍तान लिटन दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हांगकांग ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में बांग्‍लादेश ने 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। बांग्‍लादेश के कप्‍तान लिटन दास ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। दास को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

11 Sept 202511:38:50 PM
BAN vs HK live cricket score: बांग्‍लादेश का विजयी आगाज

 एशिया कप 2025 का बांग्‍लादेश टीम ने जीत के साथ आगाज किया। कप्‍तान लिटन दास के अर्धशतक की बदौलत बांग्‍लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही बांग्‍लादेश टीम ने 11 साल पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया है। आखिरी बार दोनों टीम 2014 में टी20 इंटरनेशनल में टकराई थीं। तब हांगकांग ने बांग्‍लादेश को 2 विकेट से हराया था।

11 Sept 202511:35:06 PM
BAN vs HK live cricket score: कप्‍तान का विकेट गिरा

 अर्धशतक लगाने के बाद कप्‍तान लिटन दास अपना विकेट गंवा बैठे। अतीक इकबाल ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। दास ने 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 1 छक्‍का लगाया।

11 Sept 202511:29:02 PM
BAN vs HK live cricket score: कप्‍तान का अर्धशतक

 कप्‍तान लिटन दास ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। शुरुआती 2 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद उन्‍होंने पारी को संभाला। उन्‍होंने तौहीद हृदोय के साथ 80 से ज्‍यादा रन की पार्टनरशिप कर ली है।

11 Sept 202510:41:59 PM
BAN vs HK live cricket score: बांग्‍लादेश की सलामी जोड़ी लौटी पवेलियन

 बांग्‍लादेश की सलामी जोड़ी पवेयिलन लौट गई है। तंजीद हसन तमीम ने निजाकत खान को कैच थमा दिया। उन्‍होंने 18 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। बांग्‍लादेश को अगर यह मैच जीतना है तो उन्‍हें एक पार्टनरशिप की जरूरत है।

11 Sept 202510:26:52 PM
BAN vs HK live cricket score: बांग्‍लादेश को लगा पहला झटका

 अच्‍छी शुरुआत के बाद बांग्‍लादेश का पहला विकेट गिर चुका है। ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर रहे परवेज हुसैन एमोन कैच आउट हुए। आयुष शुक्‍ला ने उन्‍हें पवेलियन भेजा। हुसैन ने 14 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। इस दौरान सलामी बल्‍लेबाज ने 2 चौके और 1 छक्‍का लगाया।

11 Sept 202510:14:44 PM
BAN vs HK live cricket score: बांग्‍लादेश की सलामी जोड़ी मैदान पर

 हांगकांग ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। ऐसे में बांग्‍लोदश को जीत के लिए 144 रन बनाने हैं। बांग्‍लादेश की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। परवेज हुसैन इमोन और तंजीद हसन तमीम की कोशिश तेज शुरुआत की होगी।

11 Sept 20259:49:48 PM
BAN vs HK live cricket score: हांगकांग ने बनाए 143 रन

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हांगकांग ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। बांग्‍लोदश को जीत के लिए 144 रनों की दरकार है।

11 Sept 20259:46:27 PM
BAN vs HK live cricket score: आखिरी ओवर में गिरा विकेट

 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर एजाज खान कैच आउट हुए। उन्‍होंने 6 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए। तस्‍कीन अहमद की गेंद पर जेकर अली ने यह कैच लपका।

11 Sept 20259:44:53 PM
BAN vs HK live cricket score: बैक टू बैक विकेट गिरा

 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर निजाकत खान कैच आउट हुए। अगली ही गेंद पर किंचित शाह LBW आउट हुए। शाह गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे।

11 Sept 20259:42:13 PM
BAN vs HK live cricket score: आधी हांगकांग टीम लौटी पवेलियन

 हांगकांग की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। निजाकत खान अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 40 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। रिशाद हुसैन ने यह विकेट चटकाया।

11 Sept 20259:36:00 PM
BAN vs HK live cricket score: हांगकांग का चौथा विकेट गिरा

 18वें ओवर की पहली गेंद पर हांगकांग का चौथा विकेट गिरा। कप्‍तान यासिम मुर्तजा रन आउट हुए। उन्‍होंने 19 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 2 छक्‍के लगाए।

11 Sept 20259:04:00 PM
BAN vs HK live cricket score: ड्रिंक्‍स के बाद लगा एक और झटका

 ड्रिंक्‍स ब्रेक के बार हांगकांग का तीसरा विकेट गिर गया है। तंजीम हसन ने सलामी बल्‍लेबाज जीशान अली को कैच आउट कराया। अली ने 34 गेंदों का सामना किया और 30 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 1 सिक्‍स जड़ा।

11 Sept 20258:58:42 PM
BAN vs HK live cricket score: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। हांगकांग का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। जीशान अली और निजाकत खान ने पारी को संभाला है। दोनों अर्धशतकीय साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं।

11 Sept 20258:30:06 PM
BAN vs HK live cricket score: हांगकांग को लगा दूसरा झटका

 पावरप्‍ले में हांगकांग का दूसरा विकेट गिर गया है। तंजीम हसन साकिब ने हांगकांग के मुख्‍य बल्‍लेबाज बाबर हयात को बोल्‍ड किया। बाबर ने 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 सिक्‍स भी लगाया।

11 Sept 20258:13:55 PM
BAN vs HK live cricket score: हांगकांग की खराब शुरुआत

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हांगकांग की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में तस्‍कीन अहमद ने अंशुमान रथ अपने जाल में फंसाया। रथ ने 5 गेंदों पर 4 रन बनाए। अब बाबर हयात बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं।

11 Sept 20258:03:01 PM
BAN vs HK live cricket score: सलामी जोड़ी मैदान पर

 जीशान अली और अंशुमान रथ की सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। बांग्‍लादेश की ओर से पहला ओवर मेहंदी हसन कर रहे हैं। रथ उड़ीसा की ओर से खेल चुके हैं।

11 Sept 20257:40:44 PM
BAN vs HK live cricket score: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

 परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

11 Sept 20257:37:01 PM
BAN vs HK Live Update: हांगकांग की प्लेइंग इलेवन

 जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, कल्हण चल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), ऐजाज खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल।

11 Sept 20257:33:11 PM
BAN vs HK LIVE Score, Asia Cup 2025: टॉस अपडेट

 बांग्‍लादेश के कप्‍तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में ओमान टीम पहले बल्‍लेबाजी करती हुई नजर आएगी। मैच 8 बजे शुरू होगा। 

11 Sept 20257:14:00 PM
BAN vs HK LIVE Score, Asia Cup 2025: हेड टू हेड

 बांग्‍लादेश और हांगकांग के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 1 बार टक्‍कर हुई है। इस दौरान बाजी हांगकांग ने मारी है। दोनों टीमों 2014 में टकराई थीं। इस दौरान हांगकांग ने बांग्‍लादेश को 2 विकेट से हराया था। ऐसे में बांग्‍लादेश टीम आज 11 साल पुरानी हार का बदला लेना चाहेगी।

11 Sept 20256:47:45 PM
BAN vs HK Live Update: हांगकांग करना चाहेगी वापसी

 हांगकांग टीम अपना पहला मैच गंवा चुकी है। ऐसे में अब अगर टीम को सुपर-4 की रेस में बने रहना है तो बांग्‍लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एक और हार टीम का सफर समाप्‍त कर सकती है।

11 Sept 20256:26:59 PM
BAN vs HK LIVE Score, Asia Cup 2025: बांग्‍लोदश का पहला मैच

 एशिया कप 2025 की शुरुआत मंगलवार को हुई थी। हालांकि, बांग्‍लादेश अपने अभियान की शुरुआत आज करने जा रही है। ऐसे में टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने की पूरी कोशिश करेगी।

11 Sept 20255:54:45 PM
BAN vs HK LIVE Score, Asia Cup 2025: हांगकांग टीम

 जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, कल्हन चाल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), ऐजाज खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, शाहिद वासिफ, नसरुल्ला राणा, मोहम्मद गजनफर, मोहम्मद वहीद, मार्टिन कोएत्जी, अली हसन।

11 Sept 20255:54:30 PM
BAN vs HK Live Update: बांग्लादेश टीम

 परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, सैफ हसन, जेकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, नुरुल हसन, शोरफुल इस्लाम, शमीम हुसैन, तंजीम हसन साकिब।

11 Sept 20255:54:17 PM
Asia Cup 2025, BAN vs HK LIVE Score: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। एशिया कप 2025 का रोमांच इन दिनों चरम पर है। तीसरे मैच में आज बांग्‍लादेश और हांगकांग के बीच टक्‍कर देखने को मिलेगी। यह मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट आपको यहां पर पढ़ने के लिए मिलने वाली हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us