विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BAN vs NED: बांग्लादेश ने पहले टी20I मैच में नीदरलैंड्स को हराया, घरेलू मैदान पर दर्ज की 10 साल में सबसे बड़ी जीत

Published: Sat, 30 Aug 2025 10:18 PM (IST)

बांग्लादेश ने टी20I सीरीज का शानदार आगाज किया है। नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले टी20I मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

तस्कीन अहमद ने नीदरलैंड्स की पारी को समेटा। फोटो- BCB
तस्कीन अहमद ने नीदरलैंड्स की पारी को समेटा। फोटो- BCB

HighLights

  1. बांग्लादेश ने पहले टी20I मैच में नीदरलैंड्स को हराया
  2. घरेलू मैदान पर 10 साल में पहली सबसे बड़ी दर्ज की जीत
  3. नीदरलैंड्स को 8 विकेट से हराया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने एशिया कप की अपनी तैयारियों का शानदार आगाज करते हुए शनिवार को सिलहट में पहले टी20 मैच में नीदरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने 39 गेंद शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने एक दशक में पहली बार गेंद शेष रहते हुए अपनी सबसे बड़ी टी20I घरेलू जीत दर्ज की है।

इससे पहले ढाका में 2014 टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान पर 48 गेंद में मिली जीत के बाद दूसरे स्थान पर है। लिटन दास ने बल्ले से और तस्कीन अहमद ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से मैच जीत लिया।

तस्कीन अहमद ने लिए चार विकेट

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉट एडवर्ड्स एंड कंपनी का कोई भी बल्लेबाज 30 का प्लस का स्कोर नहीं बना सका। तेजा ने सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली। मैक्स ओ'डॉड ने 23 रन का योगदान दिया। गिरते पड़ते नीदरलैंड्स की टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया। तस्कीन अहमद ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट हासिल किए। सैफ हसन को दो विकेट मिला।

कप्तान लिटन दास ने दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए परवेज हुसैन इमोन और तंजीद हसन तमीम ने तेज शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, 15 रन बनाकर इमोन 15 रन बनाकर आउट हो गए। टीम का स्कोर 92 रन पहुंचा था कि तमीम भी 29 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान लिटन दास और सैफ हसन ने मैच खत्म किया।

सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

कप्तान लिटन दास ने 29 गेंद पर 54 रन और सैफ हसन ने 19 गेंद पर 36 रन की नाबाद पारी खेली। नीदरलैंड्स के लिए आर्यन दत्ता और टीम ने एक-एक सफलता हासिल की। इस जीते के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें- BAN vs NED: बाज की नजर, चीते सी फुर्ती... नीदरलैंड्स के साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने पकड़ा अद्भुत कैच

यह भी पढ़ें- कौन Virender Sehwag? Shakib Al Hasan ने बांग्‍लादेश को मैच जिताने के बाद ऐसा क्‍यों कहा, जानें पूरा मामला