BAN vs NED Live Score: नीदरलैंड्स की ऐतिहासिक जीत, बांग्लादेश को 87 रन से हराया
Bangladesh vs Netherlands Updates 2023 World Cup: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 28वें मैच में नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की यह दूसरी जीत है। इससे पहले साउथ अफ्रीका को हराया।

Bangladesh vs Netherlands Updates 2023 World Cup: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 28वें मैच में नीदरलैंड्स ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बांग्लादेश को हराते हुए वर्ल्ड कप में दूसरी जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने सभी विकेट खोकर 229 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। बर्रेसी ने 41 रन का योगदान दिया।गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान और मेहंदी हसन ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 42.2 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा मेहदी हसन ने 35 रन बनाए। पॉल वैन मीकेरेन ने चार विकेट लिए। वहीं, बास डी लीडे को दो विकेट मिले।
नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रन से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वैन मीकेरेन ने चार विकेल लिए। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।
बांग्लादेश ने अपना 9वां विकेट खो दिया है। स्तफिजुर रहमान को एकरमैन ने 20 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। नीदरलैंड्स जीत से मात्र एक विकेट दूर है।
42 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 142/9
बांग्लादेश की टीम अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। महमूदुल्लाह 20 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं। नीदरलैंड्स बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है।
बांग्लादेश की टीम ने मेहंदी हसन का भी विकेट गंवा दिया है। अब यहां से नीदरलैंड्स की टीम एक और बड़ा उलटफेकर करती हुई दिख रही है।
26 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 94 रन लगा दिए हैं। मेहंदी हसन 7 और महमूदुल्लाह 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश की टीम ने अपना छठा विकेट सिर्फ 70 के स्कोर पर गंवा दिया है। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं। नीदरलैंड्स की टीम एक और उलटफेर करने की तरफ बढ़ रही है।
बांग्लादेश के साथ कुछ भी सही नहीं घटा रहा है। कप्तान शाकिब अल हसन अब पवेलियन की तरफ चल पड़े हैं। शाकिब के खाते में सिर्फ 5 रन आए हैं। बांग्लादेश ने अपना चौथा विकेट महज 63 के स्कोर पर गंवा दिया है।
शांतो एकबार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल दिखाए बिना की पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। शांतो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए हैं और बांग्लादेश ने अपना तीसरा विकेट 49 के स्कोर पर गंवा दिया है।
लिटन दास के बाद तन्जीम अहमद भी अब पवेलियन चल पड़े है। तन्जीम सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए हैं और अब बांग्लादेश की टीम दबाव महसूस कर रही है।
लिटन दास को आर्यन दास ने पवेलियन की राह दिखा दी है। लिटन महज 3 रन बनाकर चलते बने हैं। बांग्लादेश को पहला झटका लग गया है।
बांग्लादेश ने तीन ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन लगा दिए हैं। तन्जीम अहमद 10 और लिटन दास एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की पूरी टीम 229 रन बनाकर सिमट गई है। बांग्लादेश के गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। टीम के चार गेंदबाजों की झोली में 2-2 विकेट आए हैं। जीत के लिए बांग्लादेश को 230 रन बनाने होंगे।
नीदरलैंड्स की टीम ने अपना आठवां विकेट 194 के स्कोर पर गंवा दिया है। शरीज अहमद सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने हैं।
साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट की 35 रन की पारी का अंत मेहंदी हसन ने कर दिया है। नीदरलैंड्स ने अब अपना सातवां विकेट गंवा दिया है।
नीदरलैंड्स की टीम ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 68 रन की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं।
नीदरलैंड्स टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दबाव में खेली गई एडवर्ड्स की एक और बेहतरीन पारी।
35 ओवर का खेल हो चुका है और नीदरलैंड्स ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 139 रन लगा दिए हैं। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 39 पर पहुंच चुके हैं और साइब्रांड एंगलब्रेक्ट 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स पारी को संभलाने की कोशिश कर रहे हैं। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के साथ मिलकर 30 रन से ज्यादा की साझेदारी निभाई है।
नीदरलैंड्स ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। तस्कीन अहमद ने बेस डी लीडे को 17 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है।
25 ओवर का खेल हो चुका है और नीदरलैंड्स ने 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 99 रन लगा दिए हैं। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 22 और बेस डी लीडे 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी हो चुकी है।
20 ओवर का खेल हो चुका है और नीदरलैंड्स ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 84 रन लगा दिए हैं। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 13 और बेस डी लीडे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कॉलिन एकरमैन को भी शाकिब अल हसन ने पवेलियन की राह दिखा दी है। नीदरलैंड्स ने अब अपना चौथा विकेट महज 63 के स्कोर पर गंवा दिया है। एकरमैन 15 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं।
नीदरलैंड्स की टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। वेस्ले बैरेसी 41 रन बनाने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर शाकिब को कैच थमाकर पवेलियन लौट रहे हैं।
11 ओवर का खेल हो चुका है और नीदरलैंड्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 51 रन लगा दिए हैं। कॉलिन एकरमैन 10 और वेस्ले बैरेसी 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवर का खेल हो चुका है और नीदरलैंड्स की टीम ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 23 रन लगा दिए हैं। वेस्ले बैरेसी 13 और कॉलिन एकेरमैन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नीदरलैंड्स की टीम तीसरे ही ओवर में अपने दूसरे सलामी बल्लेबाज का विकेट गंवा दिया है। मैक्स ओ डॉड बिना खाता खोले पवेलियन की ओर चल पड़े हैं।
नीदरलैंड्स को पहला झटका लग गया है। तस्कीन अहमद ने विक्रमजीत सिंह को महज 3 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है।
बांग्लादेश प्लेइंग 11: तन्जीम हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहंदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।
नीदरलैंड्स प्लेइंग 11: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डॉड, वेस्ले बैरेसी, कॉलिन एकेरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, बैस डी लीड, साइब्रांड एंगलब्रेस्ट, लोगन वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मैकरेन।
नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी।
बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे लगभग बंद ही हो चुके हैं। अब अंतिम चार में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों को हर मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही बाकी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।
