विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BAN vs ENG T20: बांग्लादेश ने टी 20 वर्ल्ड कप चैंपियन को दी करारी शिकस्त, नजमुल हुसैन शान्तो बने मैच के हीरो

By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 09 Mar 2023 08:53 PM (IST)

बांग्लादेश टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच में जीत ली। बांग्लादेश की ओर से ...और पढ़ें

टी20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दी मात। (फोटो सोर्स: एपी)
टी20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दी मात। (फोटो सोर्स: एपी)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। गुरुवार को सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। पहले मैच में मेजबान टीम ने टी-20 की विश्व चैंपियन टीम को हरा दिया है। मैच की बात करें बांग्लादेश ने टॅास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 157 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया।

नजमुल हुसैन शान्तो ने खेली शानदार पारी

बांग्लादेश टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच में जीत ली। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शान्तो ने 30 गेंद पर शानदार 51 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इसके बाद कप्तान शाकिब अल हसन ने 24 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेली। बता दें कि कप्तान शाकिब अल हसन ने अंतिम ओवरों में महत्वपूर्ण 34 रन बनाए। 

बटलर के अलावा नहीं चले इंग्लैंड के कोई बल्लेबाज

इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो फिल साल्ट और कप्तान जोस बटलर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। साल्ट ने 35 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान जोस बटलर ने 42 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। हालांकि, बटलर के अलावा इंग्लैंड के कोई भी बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों के आगे अपना दम खम दिखा में असमर्थ रहे।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मलान ने 4 रन बनाए। डकलेट ने 20 रन, सैम करन ने 6 और क्रिस वोक्स महज 1 रन बनाकर आउट हुए।  बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं. शाकिब, तस्कीन, नासूम, मुस्तफिजुर ने 1-1 विकेट लेने में सफलता हासिल की।