Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SL Asia Cup 2023 Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 10 विकेट से दी मात

IND vs SL Asia Cup 2023 Final Score: एशिया कप 2023 के फाइनल (Asia Cup Final) मैच में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी। भारत ने 8वीं बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए थे।

By Umesh KumarSun, 17 Sep 2023 06:34 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India Vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 के फाइनल (Asia Cup Final) मैच में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट मात देकर 8वीं बार खिताब जीत लिया। सिराज की आंधी के आगे पूरी श्रीलंका मात्र 50 रन पर ढह गई थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत टीम ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशान ने नाबाद 23 रन और शुभमन गिल ने नाबाद 27 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कप्तान शनाका का उस वक्त गलत साबित हो गया। जब बुमराह ने पहले ओवर में परेरा को शून्य पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद तीसरे ओवर में सिराज श्रीलंका पर कहर बनकर टूटे।

सिराज के ओवर में बिखरी श्रीलंका की टीम

सिराज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में चार विकेट चटकाए। इसमें पथुम निशांका 02, सदीरा समरविक्रमा 0, चरिथा असलांका 0 धनजंय डी सिल्वा 4 का विकेट शामिल रहा। हालांकि, सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। सिराज ने इसके अलावा मेंडिस और कप्तान शनाका को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

पांच बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता

श्रीलंका के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं, चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। टीम के तरफ से सबसे ज्यादा कुसल मेंडिस ने 17 रन बनाए। इसके बाद दासुन हेमंथा ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। हार्दिक ने तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह को एक विकेट मिला।

Ind Vs SL Live Score Aisa Cup 2023 FInal Match Updates;

17 Sept 20236:09:50 PM
IND vs SL Final: भारत ने जीता एशिया कप

 भारत ने श्रीलंका को हराते हुए 8वीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया। ईशान ने नाबाद 23 रन और गिल ने नाबाद 27 रन बनाए। भारत ने 6.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल किया।

7th time’s the charm! Team India secures their record 7th ODI Asia Cup title! 🇮🇳💙#AsiaCup2023 pic.twitter.com/5oGDD5U5pC

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 17, 2023
17 Sept 20236:03:10 PM
IND vs SL Final: भारत जीत से मात्र 6 रन दूर

 भारत एशिया कप जीतने से मात्र 6 रन दूर है। ईशान किशन और रोहित ने पांचवें ओवर में ही टीम का स्कोर 40 के पार पहुंचा दिया। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर गिल ने चौका जड़ा।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 45/0 , गिल 23 और किशन 21 बनाकर खेल रहे।

17 Sept 20235:58:14 PM
Asia Cup 2023 Final: तीन ओवर में बने 30 रन

 ईशान किशन और शुभमन गिल ने चौकों की झड़ी दी है। तीन ओवर में भारत ने तीस रन बना लिए हैं। किशन 14 रन और गिल 19 रन बनाकर खेल रहे। 

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 34/0

17 Sept 20235:50:26 PM
IND vs SL Final Live Score: भारत की तेज शुरुआत

 ईशान किशन ने दूसरे ओवर में पथिराना को दो लगातार चौके लगाए। किशन 13 रन और शुभमन गिल 4 रन बनाकर खेल रहे।

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 17/0

17 Sept 20235:45:26 PM
IND vs SL Live Score: भारत की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव

 भारत की तरफ से शुभमन गिल और ईशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। छोटे लक्ष्य को देखते हुए रोहित शर्मा ओपनिंग करने नहीं आए। 

17 Sept 20235:19:57 PM
IND vs SL: 50 रन पर आल आउट हुई श्रीलंका

 सिराज की तूफानी गेंदबाजी के आगे पूरी श्रीलंका टीम 50 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। सिराज ने 6 विकेट लिए। हार्दिक ने तीन विकेट चटकाए। बुमराह को एक विकेट मिला। भारत को जीतने के लिए 51 रन बनाने हैं।

17 Sept 20235:03:15 PM
IND vs SL Final Live Score: श्रीलंका का हाल बेहाल

 सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही। दूसरी तरफ हार्दिक और जसप्रीत ने भी कहर बरपा रहे। 

14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 49/8

17 Sept 20234:55:50 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 8 विकेट गिरा

 मोहम्मद सिराज ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए। मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर पवेलिन भेजा। वहीं, हार्दिक ने वेल्लालागे को आउट कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया।

17 Sept 20234:39:08 PM
IND vs SL Asia Cup 2023: मेंडिस को मिला जीवनदान

 कुसल मेंडिस को सिराज के ओवर में जीवनदान मिला। पहली स्लिप पर खड़े विराट कोहली से थोड़ा आगे ही गेंद गिर गई। मेंडिस 17 रन और वेल्लालागे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 31/6

17 Sept 20234:31:11 PM
Asia Cup 2023 Final Live Score: भारत का दबदबा

 भारत  के दोनों तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका पर पूरी तरह से नकेल कसी है। मेंडिस और वेल्लालागे को रन बनाने का मौका नहीं दे रहे हैं। 

8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 18/6

17 Sept 20234:21:59 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का गिरा छठा विकेट

 सिराज ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को पवेलियन भेजा। शनाका शून्य पर आउट हुए। भारत ने पहले पॉवरप्ले में 6 विकेट निकाल लिए हैं। क्रीज पर मेंडिस और वेल्लालागे मौजूद हैं। 

6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 13/6

17 Sept 20234:13:52 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर- 12/5

 बुमराह ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर मेडन किया। इस ओवर में एक भी रन नहीं बने। शनाका और मेंडिस अभी भी क्रीज पर हैं। 

17 Sept 20234:11:22 PM
IND vs SL Final Live Score: एक ही ओवर में गिरे चार विकेट

 सिराज ने अपने दूसरे ओवर में श्रीलंका की पारी को तहस-नहस कर दिया। सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट लेकर कमाल कर दिया। सिराज ने दो ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कुसल मेंडिस और दासुन शनाका बल्लेबाजी कर रहे हैं।

4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 12/5 

17 Sept 20234:00:11 PM
Ind Vs SL Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

 तीन तक भारत ने बेहतरीन दबाव बनाए रखा है। बुमराह अंदर और बाहर की तरफ गेंद को घुमाई। चौथे ओवर में सिराज ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। पथुम निशांका का प्वाइंट पर जडेजा ने कैच पकड़ा।

17 Sept 20233:53:25 PM
Asia Cup 2023 Final Live Score: भारत की शानदार गेंदबाजी

 दूसरा ओवर सिराज ने किया। अपनी गति से प्रभावित करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं मिला। यह ओवर मेडन रहा।

2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 7/1

17 Sept 20233:47:15 PM
IND vs SL Live: भारत को पहले ओवर में मिली सफलता

 भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कुसल परेरा को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। परेरा शून्य पर आउट हुए।

1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 7/1

17 Sept 20233:28:48 PM
Ind Vs SL Asia Cup 2023 Live: श्रीलंका और भारतीय टीम में बदलाव

 श्रीलंका टीम ने चोटिल तीक्षणा के स्थान पर दुशान हेमंथा को शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय टीम में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है।

17 Sept 20233:22:38 PM
India Vs Sri Lanka Live Score: 3:45 पर शुरु होगा मैच

 ग्राउंड स्टाप कवर हटा रहे हैं। अंपायार साढे़ तीन बजे तक पिच का निरीक्षण करेंगे। मैच 3:45 तक शुरू होने की उम्मीद है।

17 Sept 20233:19:03 PM
IND vs SL Final Live: ग्राउंड से हटाए जा रहे कवर

 कोलंबो ग्राउंड स्टाफ मैदान से कवर हटा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मैच शुरू हो सकता है।

17 Sept 20233:16:29 PM
Ind vs SL Live: 250 वनडे मैच खेलने वाले 9वें भारतीय रोहित

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 250 वनडे मैच खेलने वाले 9वें खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ही 264 रन की पारी खेली थी।

17 Sept 20233:11:08 PM
IND vs SL Final Live Score: एशिया कप में भारत का दबदबा

 एशिया कप के इतिहास में भारत का दबदबा रहा है। भारत ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है। दूसरी तरफ श्रीलंका ने 6 बार फाइनल जीता है।

17 Sept 20232:52:21 PM
IND vs SL Live Score: राहुल द्रविड़ ने क्‍या कहा

 भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा- हम मौसम को लेकर कुछ चिंतित थे, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान हमें पर्याप्‍त क्रिकेट खेलने को मिला। उम्‍मीद है कि हम आज जीतने में कामयाब होंगे। कभी आप अपने सर्वश्रेष्‍ठ पर नहीं होते और जीत से वंच‍ित रह जाते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में भारतीय टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी गजब की रही। हमें अच्‍छी और स्‍मार्ट क्रिकेट खेलने की जरुरत है। श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों में बेहतर खेलती है और हमें जीत के लिए अपनी शैली का उपयोग करना होगा। सभी टीमें चोटिल खिलाड़‍ियों के मामले में समान स्थिति में हैं। हां, वर्ल्‍ड कप से पहले आपको यह भारी जरूर पड़ सकता है। हमें अपनी प्रक्रिया पर विश्‍वास करना होगा। हम अलग स्थिति में हैं, जहां कुछ खिलाड़‍ियों को आराम दिया गया जबकि कुछ को मैच खेलने की जरुरत थी। ऐसे में स्थिति अलग होती है, जिसे संतुलित करना आसान बड़ी उपलब्धि है।

17 Sept 20232:43:24 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Final Live: श्रीलंका की प्‍लेइंग 11

कुसल परेरा, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, दासुन शनाका (कप्‍तान), दुनीथ वेलालागे, दुशान हेमंत, मथीश पाथिराना और कसुन रजित। 

17 Sept 20232:41:48 PM
IND vs SL Asia Cup Final 2023: रोहित शर्मा ने टॉस के बाद क्‍या कहा

रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, - हम भी पहले बल्‍लेबाजी करना पसंद करते। मगर हमारी कोशिश श्रीलंकाई बल्‍लेबाजों पर शुरुआत में दबाव बनाने की होगी। हमें बांग्‍लादेश के खिलाफ लक्ष्‍य का पीछा करने से विश्‍वास मिला और शुभमन गिल के फॉर्म को लेकर काफी खुश हैं। वॉशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया है। 

17 Sept 20232:41:24 PM
SL vs IND Final Live: शनाका ने टॉस के बाद क्‍या कहा

दासुन शनाका ने टॉस के बाद कहा - दिन के समय में कुछ स्पिन हो सकती है, लेकिन इसके अलावा विकेट बल्‍लेबाजी के लिए मददगार नजर आ रहा है। चयनकर्ताओं को श्रेय देना होगा कि अच्‍छी और युवा टीम दी। हमने महीश थीक्षणा की जगह दुशान हेमंत को शामिल किया है।

17 Sept 20232:38:21 PM
IND vs SL Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

 भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

17 Sept 20232:36:53 PM
IND vs SL Final Live: अक्षर की जगह सुंदर की एंट्री

 अक्षर पटेल की जगह पर भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है। वहीं, सभी अहम खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ आराम करने के बाद टीम में लौट आए हैं।

17 Sept 20232:32:37 PM
IND vs SL Live: टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी

 श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी।

17 Sept 20232:16:36 PM
IND vs SL Live Score: स्टेडियम के लिए टीम इंडिया हुई रवाना

 कोलंबो में मौसम एकदम साफ है और टीम इंडिया स्टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है। रोहित की पलटन की निगाहें एशिया कप की ट्रॉफी को 8वीं बार अपने नाम करने पर होगी।

17 Sept 20231:47:04 PM
IND vs SL Final Live Score: टॉस निभाएगा अहम रोल

 कोलंबो में पहले बैटिंग करने वाली टीम का बोलबाला रहा है। दूसरी इनिंग में पिच धीमी हो जाती है और रनों का पीछा करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। ऐसे में टॉस काफी अहम भूमिका निभाएगा।

17 Sept 20231:27:32 PM
IND vs SL Final: फाइनल में 8 बार हुआ है आमना-सामना

 एशिया कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका 8 बार आमने-सामने हुए हैं। भारत ने 5 बार तो श्रीलंका ने 3 बार जीत हासिल की है।

17 Sept 202312:38:32 PM
IND vs SL Live: हिटमैन मचाएंगे बल्ले से धमाल

 श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 राउंड में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था। हिटमैन ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया था। भारतीय कप्तान को वनडे में वैसे भी श्रीलंका का बॉलिंग अटैक खुद रास आता है। ऐसे में फाइनल में भी टीम उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद करेगी।

17 Sept 202312:02:11 PM
Asia Cup Final: भारतीय टीम को वेल्लालागे का खौफ

 एशिया कप के सुपर-4 में वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ तबाही मचाई थी। डुनिथ वेल्लालागे ने पहले गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। उसके बाद नाबाद 42 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का भी जौहर दिखाया था। भारत को वेल्लालागे के खिलाफ सचेत रहने की जरूरत होगी।

17 Sept 202311:21:16 AM
IND vs SL Final Live Match: बारिश बन सकती है विलेन

 भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में फाइनल मैच खेला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज कोलंबो में 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हालांकि, फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

17 Sept 202311:07:06 AM
IND vs SL Final: दोनों टीमें हैं बराबरी की

 वनडे एशिया कप (वनडे फॉर्मेट) में 20 बार आमने-सामने हुई हैं। दोनों ने ही 10-10 बार मुकाबला जीता है। यहां पढ़ें पूरी खबर- आंकड़े देख लें एक बार

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us