Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Ashes 2023 2nd Test Day-2: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाकर बनाए 278 रन

Eng vs Aus Ashes 2023 Day 2 LIVE: एशेज सीरीज 2023 का दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की मेजबानी लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान कर रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं।

By Shubham MishraThu, 29 Jun 2023 11:22 PM (IST)
News Article Hero Image

Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 138 रन पीछे है।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपना 32वां शतक जड़ा। वह 110 रन बनाकर आउट हुए। ट्रैविस हेड ने 77 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया 416 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

इंग्लैंड ने अपनी पहली की ठोस शुरुआत की। पहला विकेट 98 के स्कोर पर गिरा। जैक क्रॉली 48 रन बनाकर आउट हुए। बेन डकेट शतक से चूक गए। वह 98 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ओली पोप ने 42 रन बनाए। जो रूट ने निराश किया और वह मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हैरी ब्रूक (45*) और कप्तान बेन स्टोक्स (17*) नाबाद लौटे। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 339 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन शानदार फॉर्म में नजर आए और वह 85 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वही, एलेकस कैरी 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। डेविड वॉर्नर ने 66 रन का योगदान दिया, तो मार्नस लाबुशेन 47 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोश टंग और जो रूट ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

ENG vs AUS Playing 11

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बैन डकेन, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक्स, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रोबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन।

29 Jun 202311:07:50 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live:

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। ब्रूक और स्टोक्स पारी ने रूट के बाद पारी को संभाला। दोनों ने अपनी साझेदारी का अर्धशतक पूरा कर लिया है। अंग्लैंड की पारी का 61 ओवर समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया को बड़े विकेट की तलाश है। 

29 Jun 202310:04:19 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धूम

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अंग्रेजी टीम के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर टिकने नहीं दे रहा हैं। इंग्लैंड के 227 रन पर ही 4 विकेट खो गए हैं। अब स्टार्क ने स्मिथ के साथ मिलकर अपने गेंदबाजी के दौरान जो रूट को पवेलियन भेजा।  

29 Jun 20239:46:19 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: शतक से चूके बेन डकेट

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट शतक बनाने से चूक गए। डकेट 98 रन पर आउट हो गए। हेज़लवुड की गेद पर वार्नर बोल्ड ने डकेट का कैच लपका। इसके बाद अब हैरी ब्रूक और जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 217 रन पर 3 विकेट हो गया है।

A stunning knock, Ben ✊

So unlucky to come up short ❤️ #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/BpxwCe8w5K

— England Cricket (@englandcricket) June 29, 2023

 

29 Jun 20239:20:27 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: ग्रीन ने पोप को भेजा पवेलियन

 विकेट की तलाश में ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय बाद सफलता मिली और कैमरून ग्रीन ने स्मिथ के साथ मिलकर ओली पोप को पवेलियन भेजा। इसके बाद जो रूट बल्लेबाजी करने आए हैं। हालांकि ग्रीन को एक विकेट में दो सफलता मिलने वाली थीं, लेकिन वो नो बॉल थी। 

29 Jun 20239:00:51 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: शतक के करीब बेन डकेट

 इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट शानदार खेल रहे हैं। इसके साथ ही बेन डकेट शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 86 रन पर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ ओली पोप भी अपने अर्धशतक 39 रन पर खेल रहे हैं।दोनों के बीच अब तक 88 रन की साझेदारी हो गई है। कैमरून ग्रीन गेंदबाजी कर रहे हैं।    

29 Jun 20238:28:41 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: डकेट और पोप की अच्छी साझेदारी

 इंग्लैंड को पहला झटका लगने के बाद बेन डकेट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके साथ ओली पोप भी साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 54 रन की साझेदारी हो गई है। बेन डकेट इस वक्त 62 और पोप 32 रन पर खेल रहे हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को विकेट की तलाश है, जिससे वह इंग्लैंड की तरफ से बड़ी पारी को रोक सके।

His 6th Test fifty! 👏

Looking good, Ben 👌@IGcom | @BenDuckett1 pic.twitter.com/a9h1EB1TbV

— England Cricket (@englandcricket) June 29, 2023

 

29 Jun 20237:39:37 PM
Ashes 2023 2nd Test Live: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

 दूसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल चल रहा है। इंग्लैंड को पहला झटका जैक क्रॉली के रूप में लगा है। वह 48 रन बनाकर नेथन लायन का शिकार बने। 

22 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 106/1 ओली पोप 13 और बेन डकेट 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

29 Jun 20235:58:16 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: इग्लैंड की पहली पारी की शुरुआत

 इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और जैक क्रॉली बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरे हैं। दोनों टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली गेंद स्टार्क ने डाली। अब तक सिर्फ स्टार्क और कमिंस गेंदबाजी करने आए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 4 ओवर तर 13 रन की पार्टनरशिप हुई है।   

29 Jun 20234:59:18 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: रॉबिन्सन को मिली सफलता

रॉबिन्सन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9वां झटका दिया और नाथम लियोन का विकेट अपने नाम किया। यह रॉबिन्सन का दूसरा विकेट है। फाइन लेग पर खड़े टंग ने कैच लपका। जोश हेज़लवुड कप्तान के साथ मिलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

29 Jun 20234:47:54 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: ऑस्ट्रेलिया ने पूरा किया 400 का आंकड़ा

आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की खराब शुरुआत के बाद मुश्किलों से जूझते हुए 400 रन पूरे कर लिए हैं। टीम की ओर से कप्तान कमिंस और नाथन बल्लेबाजी कर रहे हैं। टंग की गेंद पर आस्ट्रेलिया ने 400 का स्कोर पूरा किया। स्टीव स्मिथ ने 110 रन की अहम पारी खेली। 

29 Jun 20234:41:57 PM
Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd Test Match Day 2 Live: 400 के करीब ऑस्ट्रेलिया

 आखिरकार  टंग ने स्मिथ को पवेलियन भेजा दिया। यह टंग का तीसरा विकेट है। स्मिथ ने अपना शतक पूरा किया और 110 रन पर टंग ने डकेट के साथ मिलकर उन्हें पवेलियन भेजा। नाथन अब कप्तान का साथ देने के लिए क्रीज पर आए हैं।

A fine innings comes to an end for Steve Smith 🤝 https://t.co/gywkuUUD3T pic.twitter.com/Bxn4vbbRg5

— England Cricket (@englandcricket) June 29, 2023

29 Jun 20234:03:35 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा

 एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया का एक और बड़ा विकेट अपने नाम किया है। मिचेल स्टार्क को एंडरसन ने बेयरस्टो के साथ मिलकर आउट किया। ऑस्टेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस बल्लेबाजी करने आए हैं। 

29 Jun 20233:50:35 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: एलेक्स केरी चले पवेलियन

दूसरे दिन के दूसरे ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड ने केरी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 84 वें ओवर की पांचवी गेंद पर स्टुअर्ट ने केरी को एलबीडब्ल्यू कर आउट किया। आस्ट्रेलिया का स्कोर अब 357 पर 6 विकेट हो गया है। 

29 Jun 20233:40:17 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल

लॉड्स में बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल भी देरी से शुरू हुआ। बारिश के बाद ग्राउड से कवर हटाए गए और मैच को शुरू किया गया। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने दिन की पहली गेंद स्मिथ को डाली। ऑस्ट्रेलिया 343 रन पर 5 विकेट के नुकसान के साथ खेल रहा है।

A special day.
A brilliant cause.

Today, @HomeOfCricket turns #RedForRuth ❤️ pic.twitter.com/iaixKap8BJ

— England Cricket (@englandcricket) June 29, 2023

 

28 Jun 202311:31:21 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन

England make late inroads, but Australia are on top at stumps on day one 💪#WTC25 | #ENGvAUS 📝: https://t.co/liWqlPCKqn pic.twitter.com/ScKfYpqg9t

— ICC (@ICC) June 28, 2023
28 Jun 202311:24:41 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 339/5

 पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप के समय तक 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 339 रन लगा दिए हैं। स्टीव स्मिथ बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और 85 रन बनाकर नाबाद है। वहीं, एलेक्स कैरी 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

28 Jun 202310:49:18 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: हेड का विकेट

 74वें ओवर में दूसरी गेंद पर रूट गेंदबाजी कर रहे थे। हेड बड़ा शाट खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनसे दूस जाकर सीधा बेयरस्टो के हाथों में चली गई। 

28 Jun 202310:28:06 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: विकेट के तलाश में इंग्लैंड

 स्मिथ ने टंग की गेंद को फिर बाउंड्करी के पार पहुंचाया। ऑस्टेलिया की पारी के 69 वां ओवर है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 284 पर 3 विकेट है। स्मिथ और ट्रेविस हेड दोनों अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। स्मिथ 66 और हेड 61 रन पर खेल रहे हैं। 

28 Jun 20239:49:20 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: हेड ने गेंद को पहुंचाया बाउंड्री पार

 कंगारू टीम की ओर से स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62 ओवर में 236 रन पर 3 विकेट है। 

28 Jun 20239:12:12 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: लाबुशेन चले पवेलियन

 ओली रोबिन्सन ने टी ब्रेक से लौटते ही मार्नस लाबुशेन की पारी का अंत कर दिया है। लाबुशेन अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 47 रन बनाकर चलते बने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विकेट 198 के स्कोर पर गंवाया है।

28 Jun 20238:50:13 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया 190/2

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टी ब्रेक हो चुका है। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने कंगारू टीम की पारी को बखूबी तरीके से संभाल लिया है। स्मिथ 38 और लाबुशेन 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 190 रन बना लिए हैं।

28 Jun 20238:12:30 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: अर्धशतक के करीब स्मिथ-लाबुशेन

 45 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 181 रन लगा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 43 और स्टीव स्मिथ 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

28 Jun 20237:17:21 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 130/2

 35 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 130 रन लगा दिए हैं। स्टीव स्मिथ 25 और मार्नस लाबुशेन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

28 Jun 20237:02:23 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE:टंग के हाथ लगी दूसरी सफलता

And Josh Tongue gets his second ☝️#WTC25 | #ENGvAUS 📝: https://t.co/liWqlPCKqn pic.twitter.com/6N5nvtpuUD

— ICC (@ICC) June 28, 2023
28 Jun 20237:00:44 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE Score: वॉर्नर चले पवेलियन

 ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लग गया है। डेविड वॉर्नर को युवा तेज गेंदबाज जोश टंग ने पवेलियन की राह दिखाई है। वॉर्नर 66 रन बनाकर चलते बने हैं। 

28 Jun 20235:34:14 PM
Ashes 2023 2nd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा और पहले टेस्ट में दमदार पारी खेलने वाले उस्मान ख़्वाजा पवेलियन लौटे। टंग ने उस्मान का विकेट लिया। उन्होंने 70 गेंदों पर दो चौकों के साथ 17 रन बनाए।

28 Jun 20235:12:28 PM
Ashes 2023 2nd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरूआत

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने टीम को अच्छी शुरुआथ दिलाई है। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 56 रन बना दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कोई विकेट नहीं खोया है। 

28 Jun 20234:18:22 PM
Ashes 2023 2nd Test Live Score: बारिश की वजह से रूका मैच

लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ प्रदर्शनकारियों ने मैदान पर हंगामा किया और इस वजह से मैच रूक दिया गया। इसके बाद लॉर्ड्स में बारिश ने दस्तक दे दी है और मैच बारिश की वजह से मैच में देरी हो गई है।

28 Jun 20234:10:12 PM
Ashes 2023 2nd Test Live Score: लॉर्ड्स मैदान पर हुआ भारी हंगामा

लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए एक प्रदर्शनकारी मैदान पर उतरा और मैच इस वजह से रूक गया।

सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) कंधे पर उठाकर उस प्रदर्शनकारी को मैदान से बाहर ले जाते हुए नजर आ रहे है।

#JonnyBairstow

28 Jun 20233:36:49 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

 ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज हो चुका है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है।

28 Jun 20233:11:59 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

 ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बैन डकेन, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक्स, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रोबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन।

28 Jun 20233:08:57 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: मिचेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी हुई है

Australia XI: David Warner, Usman Khawaja, Marnus Labuschagne, Steve Smith, Travis Head, Cameron Green, Alex Carey (wk), Mitchell Starc, Pat Cummins (c), Nathan Lyon, Josh Hazlewood #Ashes

— cricket.com.au (@cricketcomau) June 28, 2023
28 Jun 20233:07:55 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

🏏 Weve won the toss and... were bowling first!

COME ON LADS! 💪 #EnglandCricket | #Ashes

— England Cricket (@englandcricket) June 28, 2023
28 Jun 20233:07:23 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी

 इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी ऑस्ट्र्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई नजर आएगी।

28 Jun 20232:40:21 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: लॉर्ड्स में हो रही बारिश

 लॉर्ड्स में इस समय बारिश हो रही है और इसकी वजह से दूसरे टेस्ट का टॉस थोड़ी देर से होगा। हालांकि, बारिश भारी नहीं है,तो बस थोड़ी देर का इंतजार करना होगा।

28 Jun 20232:10:49 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने मारी थी बाजी

एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा था और ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की पारी के दम पर 2 विकेट से मैदान मारा था। 

28 Jun 20232:09:27 PM
Ashes 2023 2nd Test LIVE: इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है

📋 We can confirm our team for the second Ashes Test match at Lords.

Congratulations, Josh Tongue 🤝 #EnglandCricket | #Ashes

— England Cricket (@englandcricket) June 27, 2023
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us