Move to Jagran APP

बड़े स्टार्स भी चाहते थे मुंबई की जीत, ट्विटर पर खुला राज

मुंबई इंडियंस के आईपीएल का नया चैंपियन बनने पर ट्विटर पर बधाई संदेशों का तांता लग गया। मनोरंजन से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की उपलब्धि की सराहना की। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन मैच में डूबे हुए थे। उन्होंने ट्वीट किया, 'यससससस, मुंबई!!! वेलडन।' लेकिन जैसे ही सचिन तेंदुल

By Edited By: Published: Tue, 28 May 2013 08:54 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2013 08:54 AM (IST)
बड़े स्टार्स भी चाहते थे मुंबई की जीत, ट्विटर पर खुला राज

कोलकाता। मुंबई इंडियंस के आईपीएल का नया चैंपियन बनने पर ट्विटर पर बधाई संदेशों का तांता लग गया। मनोरंजन से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की उपलब्धि की सराहना की।

loksabha election banner

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन मैच में डूबे हुए थे। उन्होंने ट्वीट किया, 'यससससस, मुंबई!!! वेलडन।' लेकिन जैसे ही सचिन तेंदुलकर ने आइपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की वह सकते में पड़ गए। जूनियर बच्चन ने लिखा, 'नहीं अभी ऐसा नहीं होना चाहिए।' रितेश देशमुख ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, 'सचिन सुपर छह आइपीएल सत्रों के लिए आपका शुक्रिया। आपके फैसले का सम्मान करते हैं। हमें आपकी कमी खलेगी।' इसके बाद उन्होंने मुंबई को बधाई संदेश भेजा, 'और हम जीत गए। मुंबई इंडियंस। आप चैंपियंस हो।'

पढ़ें : कैसे मुंबई बना हीरो, धौनी के धुरंधर हुए ढेर

कुछ और स्टार्स के ट्विट

'छह साल के इंतजार के बाद आखिर में मुंबई इंडियंस जीत गई। साहसिक पारी खेलने के लिए धौनी प्रशंसा के हकदार हैं, लेकिन जीत से मैं बहुत खुश हूं।' - विवेक ओबरेाय

'येयेयेये मुंबई इंडियंस। जश्न का समय है। शानदार जीत के लिए बधाई।' - सोनाक्षी सिन्हा

'मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पहली जीत पर बधाई। वह जीत की हकदार थी। धौनी को विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी ख्याति पर खरा उतरने के लिए बधाई। इस वन मैन आर्मी के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है। शाबाश सीएसके।' - सुष्मिता सेन

'बधाई मुंबई इंडियंस, आईपीएल- 6 चैंपियन।' - विजय माल्या

'बधाई मुंबई इंडियंस। मुंबई का होने के कारण मैं बहुत खुश हूं। सीएसके के लिए खेद है, लेकिन आप पहले भी जीत चुकेहो। धौनी आपने अच्छा खेल दिखाया।' - प्रीटी जिंटा

'मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ईपीएल और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल जीता। हाहाहाहा, शाबाश मुंबई पलटन।'- राज कुंद्रा

'मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने पर बधाई। शानदार जीत। आप सभी विशेषकर रोहित शर्मा के लिए खुश हूं। उम्मीद है कि वह आगे भी चमकता रहेगा।' -गौतम गंभीर

'मुंबई इंडियंस को बधाई। उसने अपना काम अच्छी तरह से निबटाया। - ब्रेट ली

'अच्छा खेल दिखाया।'- कैमरून व्हाइट

'हम आईपीएल चैंपियन हैं। मुंबई इंडियंस रॉक्स। कितना सुखद अहसास है।' -प्रज्ञान ओझा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.