जब मैच खत्म होते ही धौनी के पास पहुंचीं मुंबई की मालकिन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे सत्र के पांचवें मुकाबले में जैसे ही मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 रनों से हराया, मुंबई की मालकिन नीता अंबानी खुशी से झूम उठीं। पहले उन्होंने अपने सभी खिलाडि़यों को जीत की बधाई दी और आखिर में पहुंच गई चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पास।
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे सत्र के पांचवें मुकाबले में जैसे ही मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 रनों से हराया, मुंबई की मालकिन नीता अंबानी खुशी से झूम उठीं। पहले उन्होंने अपने सभी खिलाडि़यों को जीत की बधाई दी और आखिर में पहुंच गई चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पास।
नीता अंबानी ने धौनी से काफी देर तक कुछ बातचीत की। उस दौरान दोनों काफी खुश थे। जिस जगह खड़े होकर ये दोनों बातें कर रहे थे, ठीक उसके ऊपर स्टैंड में उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं। दोनों को बातें करते देख वे भी काफी खुश थीं। इसके बारे में जब नीता अंबानी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे धौनी की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्हें वे काफी अच्छे कप्तान लगते हैं। बातचीत के बारे में बताते हुए नीता ने कहा कि उन्होंने धौनी से पूछा कि वे मैदान पर आखिर इतने कूल कैसे रहते हैं। ऐसे माहौल में वे खुद को इतने शांत कैसे रख लेते हैं।
गौरतलब है कि अगले साल आईपीएल में सभी खिलाडि़यों की फिर से नीलामी होगी। ऐसे में सभी टीम के मालिकों की नजर कप्तान धौनी पर जरूर टिकी होगी। इस कप्तान को हरकोई अपनी टीम में शामिल करना चाहता है। इसमें कोई शक नहीं कि नीता अंबानी भी, जो कि धौनी की बहुत बड़ी फैन हैं, ऐसा ही चाहती होंगी। धौनी ने मुंबई के खिलाफ उस मुकाबले में 26 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 51 रन बनाए थे। उनका विकेट मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर गिरा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर