विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RR: वानखेड़े में Yashasvi Jaiswal के बल्ले ने मचाई तबाही, IPL में ठोका अपना पहला शतक

By Jagran NewsEdited By: Shubham Mishra
Published: Sun, 30 Apr 2023 09:25 PM (IST)

Yashasvi Jaiswal First IPL Hundred MI vs RR वानखेड़े में राजस्थान और मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच में ...और पढ़ें

Yashasvi Jaiswal First IPL Hundred MI vs RR
Yashasvi Jaiswal First IPL Hundred MI vs RR

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 के 42वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ हो रही है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वानखेड़े के मैदान पर यशस्वी अपने बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं और मुंबई के दिग्गज गेंदबाज 21 साल के युवा बल्लेबाज के आगे मजाक बनकर रह गए हैं। यशस्वी ने आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा कर लिया है।

यशस्वी ने ठोका पहला शतक

यशस्वी जायसवाल शुरुआत से ही बेहतरीन फॉर्म में नजर आए और उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरी करने के बाद यशस्वी ने आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों कोने में एक के बाद एक दमदार शॉट्स लगाए। यशस्वी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद में आईपीएल में अपना पहला शतक जमाया। रिले मेरिडेथ के ओवर में यशस्वी ने चौकों की हैट्रिक लगाई और मुंबई के गेंदबाजी अटैक से खूब खिलवाड़ किया।

शतक जमाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में यशस्वी जायसवाल शतक जमाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। यशस्वी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना शतक 21 साल और 123 दिन की उम्र में पूरा किया है। आईपीएल में सबसे कम उम्र में सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम है, जिन्होंने 19 साल की उम्र में शतक जमाया था।

बटलर-सैमसन हुए फ्लॉप

यशस्वी जायसवाल ने भले ही बल्ले से धमाल मचाया, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले में जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा। बटलर महज 18 रन बनाकर आउट हुए, तो संजू 10 गेंदों में 14 रन बनाकर चलते बने।