विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs MI: कौन हैं Vignesh Puthur ? जिसने चेन्नई के खेमे में मचाई खलबली; आईपीएल के डेब्यू मैच में दिखाया जलवा

Published: Sun, 23 Mar 2025 10:55 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में युवा कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर का इस्तेमाल किया। पुथुर को ...और पढ़ें

विग्नेश पुथुर ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया आईपीएल डेब्यू। फोटो- BCCI
विग्नेश पुथुर ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया आईपीएल डेब्यू। फोटो- BCCI

HighLights

  1. विग्नेश पुथुर ने पहले तीन ओवर में लिए तीन विकेट
  2. रोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया आईपीएल डेब्यू
  3. केरल से आते हैं विग्नेश पुथुर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में 24 साल के विग्नेश पुथुर पर भरोसा जताया और रोहित शर्मा की जगह इम्पैट खिलाड़ी के रूप में आईपीएल डेब्यू करवाया। ये युवा गेंदबाज उस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरा। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने चेन्नई के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। मुंबई ने पुथुर को स्काउट किया है।

विग्नेश पुथुर ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपने जाल में फंसाया। पुथुर ने धीमी गेंद फेंककर गायकवाड़ को आउट किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे को आउट किया। अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। विग्नेश ने 10 गेंद के अंदर ही दो विकेट चटकाए।

तीन ओवर में चटकाए तीन विकेट

विग्नेश ने इसके बाद 15 गेंद बाद एक फिर चेन्नई को चौंका दिया। विग्नेश ने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को स्पिन के जाल में फंसाया। पुथुर ने दीपक हु्ड्डा को भी कैच आउट करवाया और मुंबई को तीन महत्वपूर्ण विकेट दिलाई। पुथुर ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

कौन हैं Vignesh Puthur

24 साल के विग्नेश पुथुर बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं। केरल के मलप्पुरम से ताल्लुक रखने वाले पुथुर ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। पुथुर के पिता ऑटो रिक्शा चालक हैं। अपने थोड़े अपरंपरागत बॉलिंग एक्शन के कारण वे रैंक में ऊपर उठे और केरल क्रिकेट लीग के उद्घाटन सत्र में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा थे।

मुंबई इंडियंस ने किया स्काउट

पुथुर ने उस टूर्नामेंट में सिर्फ तीन विकेट लिए, लेकिन मुंबई इंडियंस के स्काउट्स का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ, जिन्होंने उन्हें ट्रायल के लिए आमंत्रित किया। विग्नेश पुथुर ने अभी तक घरेलू क्रिकेट में केरल का प्रतिनिधित्व नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही आईपीएल अनुबंध हासिल कर लिया है। वे आईपीएल 2025 में सरप्राइज कमोडिटी बन गए हैं।

उन्हें आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने 30 लाख बेस प्राइस पर चुना था। चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने इंम्पैक्ट प्लेयर के रूप में विग्नेश पुथुर का उपयोग किया। अनुभवी बल्लेबाज और मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बाहर बैठाया और पुथुर को मैदान पर भेजा।

यह भी पढे़ं- CSK vs MI: ये MSD मैजिक है... 0.12 सेकेंड में धोनी ने उड़ा दी स्टंप्स; सूर्यकुमार ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा