Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हैदराबाद के हाथ लगी जीत, राजस्थान को 44 रन से हराया

SRH vs RR Live Score: आईपीएल 2025 में हैदराबाद ने पिछले सीजन की झलक दिखा दी है। अपने पहले ही मैच में हैदराबाद ने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। ईशान किशन ने आईपीएल में अपनी पहली सेंचुरी जड़ी।

By Umesh Kumar Sun, 23 Mar 2025 07:35 PM (IST)
News Article Hero Image

 SRH vs RR Live Score, IPL 2025: पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद पहली बार चैंपियन बनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में भिड़े। हैदराबाद ने राजस्थान को 44 रन से हराकर जीत के साथ आगाज किया। 

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रियान का यह फैसला गलत साबित हुआ। 

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत की। पहले 3.1 ओवर में 45 रन जोड़े। अभिषेक 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेड 67 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि ईशान किशन ने राजस्थान के गेंदबाजों की खूब खबर ली। 

किशन ने 45 गेंद पर अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। क्लासेन ने 14 गेंद पर 34 रन और नीतीश रेड्डी ने 15 गेंद पर 30 रन की तेज पारी खेली। तुषार देशपांडे ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 76 रन दिए।  

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 242 रन बनाए। संजू सैमसन ने 66 रन और ध्रुव जुरेल ने 70 रन की तेज पारी खेली। शिमरन हेटमायर ने 23 गेंद पर 40 रन बनाए। शुभम दुबे ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स पीछे रह गया।  

23 Mar 20257:35:52 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को मिली शिकस्त

 राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 242 रन ही बना सका। हैदराबाद ने 44 रन से मुकाबला अपने नाम किया। 

23 Mar 20257:21:56 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हेटमायर शुभम की तोड़-फोड़

 राजस्थान की पारी के 18 ओवर समाप्त हो गए हैं। 217 रन बन गए हैं। शुभम दुबे 9 गेंद पर 32 रन और शिमरन हेटमायर 13 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

23 Mar 20257:02:09 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान को लगे दो बड़े झटके

 राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन 66 रन और जुरेल 70 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शिमरन हेटमायर और शुभम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 169 पर पांच हो गया है। 

23 Mar 20256:51:27 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

 ध्रुव जुरेल ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 31 गेंद पर 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूंज सैमसन 33 गेंद पर 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान ने 13 ओवर के बाद 151 रन बना लिए हैं। 

23 Mar 20256:37:31 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान के 100 रन पूरे

 राजस्थान रॉयल्स ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। संजू सैमसन ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ध्रूव जुरेल ने 19 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं और 118 रन बना लिए हैं। 60 गेंद पर 169 रन चाहिए। 

23 Mar 20256:24:23 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान को सैमसन का भरोसा

 राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट गंवा दिया है और 82 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 11 गेंद पर 26 रन और संजू सैमसन 16 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

23 Mar 20256:12:41 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान ने गंवाया तीसरा विकेट

 राजस्थान तीसरा विकेट गंवा दिया है। नीतीश राणा को शमी ने पैट कमिंस के हाथों कैच आउट करवाया। ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए हैं। 5 ओवर में राजस्थान ने तीन विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। सैमसन 12 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

23 Mar 20255:55:48 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: दूसरे ओवर में गिर दो विकेट

 राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। सिमरजीत ने यशस्वी जायसवाल को 1 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान रियान पराग को पैट कमिंस के हाथों कैच आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया है। संजू सैमसन इंम्पैक्ट सब के रूप में क्रीज पर हैं। 

23 Mar 20255:32:50 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हैदराबाद ने बनाए 286 रन

 ईशान किशन ने नाबाद 106 रन की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 67 रन की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से तीन गेंदबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन दिये। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बना दिए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 287 रन बनाने हैं। 

23 Mar 20255:27:17 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: ईशान किशन का शतक

 ईशान किशन ने 45 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। हैदराबाद ने टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। हैदराबाद ने 279 रन बना दिए हैं। किशन 100 रन बनाकर नाबाद हैं। 

23 Mar 20255:19:41 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हैदराबाद का स्कोर 250 के पार

 हैदराबाद ने 250 का स्कोर पार कर लिया है। 18 समाप्त हो चुका है। 256 रन बन चुके हैं। ईशान किशन 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

23 Mar 20254:57:43 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: नीतीश रेड्डी लौटे पवेलियन

 महेश तीक्षणा ने राजस्थान को तीसरी सफलता दिलाई। तीक्षणा ने नीतीश रेड्डी को आउट किया। वह 15 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए हैं। 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं। हैदराबाद ने 208 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

23 Mar 20254:44:07 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: ईशान किशन की फिफ्टी

 ईशान किशन ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। किशन ने दो गेंद पर दो लगातार सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जोफ्रा आर्चर के एक ओवर में ईशान किशन ने तीन शानदार सिक्स लगाए। 13 ओवर में 178 रन बन गए हैं। दो विकेट गिरे हैं। किशन 28 गेंद पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

23 Mar 20254:32:50 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हैदराबाद ने गंवाई दूसरी विकेट

 हैदराबाद ने दूसरी विकेट गंवा दी है। तुषार देश पांडे ने ट्रेविस हेड को हेटमायर के हाथों कैच आउट करवाया। हेड ने 31 गेंद पर 67 रन बनाए। ईशान किशन 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर आए हैं। 

23 Mar 20254:12:59 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: ट्रेविस हेड का अर्धशतक

 ट्रेविस हेड ने 21 गेंद पर तीन सिक्स और 6 चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। ईशान किशन भी दूसरे छोर से गेंदबाजों की पिटाई कर रहे हैं। 

23 Mar 20254:10:50 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हैदराबाद के 100 रन पूरे

 हैदराबाद ने 7 ओवर में 100 का आंकड़ा छू लिया है। हेड 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। किशन 29 रन बनाकर खेल रहे हैमं ।

23 Mar 20254:06:19 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हेड बने राजस्थान का सिर दर्द

 हैदराबाद ने 6 ओवर में 94 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और ईशान किशन के बल्ले से लगातार चौके और छक्के निकल रहे हैं। हेड ने 18 गेंद पर 46 रन और किशन 9 गेंद पर 20 रन बना लिए हैं। 

23 Mar 20253:50:34 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को लगा पहला झटका

 सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लग गया है। तीक्षणा ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया। अभिषेक ने 24 रन बनाए। ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए हैं। वह भी चार का पहाड़ा पढ़ रहे हैं। हैदराबाद ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। 

23 Mar 20253:46:38 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: अभिषेक का चार का पहाड़ा

 एक छोर से ट्रेविस हेड छक्कों में डील कर रहे हैं तो अभिषेक शर्मा चार का पहाड़ा पढ़ रहे हैं। फारूकी के दूसरे ओवर की पहली तीन गेंद पर तीन चौके लगाए। हेड दो छक्का और एक चौका लगा चुके हैं। 3 ओवर समाप्त हो गए हैं और हैदराबाद ने 45 रन बना लिए हैं। हेड 9 गेंद पर 19 रन और अभिषेक 10 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

23 Mar 20253:36:00 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: चौके के साथ हुई हैदराबाद की शुरुआत

 राजस्थान की तरफ से फजलहक फारूकी पहले ओवर की जिम्मेदारी ली। पहली गेंद डॉट रही। उसके बाद अगली दो गेंद पर अभिषेक शर्मा ने दो लगातार चौके लगाए। ट्रेविस हेड ने अभी अपना खाता खोल लिया है। पहले ओवर में 10 रन बने। 

23 Mar 20253:10:00 PM
SRH Vs RR Live Score: राजस्थान की प्लेंइग-11

यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी

23 Mar 20253:09:21 PM
SRH Vs RR Live Score: राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की प्लेइंग-11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

23 Mar 20253:06:30 PM
SRH Vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी।

23 Mar 20252:27:29 PM
SRH Vs RR Live: 3 बजे उछलेगा टॉस का सिक्का

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का पहला डबल हेडर मैच आज खेला जाना है। इस मैच का टॉस 3 बजे होना है।

23 Mar 20252:19:48 PM
SRH Vs RR Live: रियान पराग हासिल करेंगे खास मुकाम

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रियान पराग मैच में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। संजू सैमसन बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैच में खेलेंगे। रियान पराग इस तरह आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करने वाले चौथे युवा प्लेयर बन जाएंगे।

इस मामले में वह श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को पछाड़ेंगे। रियान पराग 23 साल 133 दिन की उम्र में आज राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे।

23 Mar 20252:19:36 PM
RR Vs SRH Live Score: कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का लाइव मैच फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो स्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

23 Mar 20252:14:56 PM
SRH Vs RR Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
  • मैच खेले गए- 20
  • सनराइजर्स हैदराबाज ने जीते- 11
  • राजस्थान रॉयल्स ने जीते- 9
23 Mar 20251:10:16 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान को भेदना होगा हैदराबाद का किला

  घर में SRH का रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ बेहतर रहा है। RR के खिलाफ 20 में से 11 मैचों में जीत हासिल की है। राजस्थान रॉयल्स पांच प्रयासों में से केवल एक बार हैदराबाद के मैदान पर जीत हासिल करने में सफल रही है।

23 Mar 20251:08:37 PM
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: हैदराबाद में ऑरेंज अलर्ट

 भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक हैदराबाद सहित तेलंगाना के विभिन्न क्षेत्रों में गरज के साथ आंधी और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मैच के दिन बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

23 Mar 20251:07:32 PM
SRH vs RR Live Score: राजस्थान की कमान रियान के हाथ में

 राजस्थान रॉयल्स ने पहले तीन मैच के लिए रियान पराग को कप्तान बनाया है। संजू सैमसन चोट से उबर रहे हैं। टीम किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में पहले मैच में राजस्थान को संजू की जगह ध्रूव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us