Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2025 SRH vs PBKS Highlights: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने 9 गेंद पहले ही चेज‍ किया सबसे बड़ा टारगेट

SRH vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 27वें मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्‍स की टक्‍कर हुई। हैदराबाद ने 8 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा ने 141 और ट्रेविस हेड ने 66 रन बनाए।

By Rajat Gupta Sat, 12 Apr 2025 11:23 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 27वें मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्‍स की टक्‍कर हुई। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए। कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 42, प्रियांश आर्य ने 36 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 34 रन की पारी खेली।

जवाब में हैदराबाद ने 9 गेंद पहले ही लक्ष्‍य का पीछा कर लिया और 8 विकेट से मैच जीता। सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने शतक और ट्रेविस हेड ने अर्धशतक लगाया। शर्मा ने 141 और हेड ने 66 रन बनाए। आईपीएल में हैदराबाद का यह सबसे सफल रन चेज है। हेनरिक क्‍लासेन 22 और ईशान 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

12 Apr 202511:23:00 PM
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद ने चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

 246 रनों के लक्ष्‍य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंद पहले ही चेज कर लिया है। अभिषेक शर्मा ने शतक और ट्रेविस हेड ने अर्धशतक लगाया। आईपीएल में हैदराबाद का यह सबसे सफल रन चेज है। क्‍लासेन 22 और ईशान 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

12 Apr 202511:11:14 PM
SRH vs PBKS Live Score: अभिषेक शर्मा कैच आउट

 पंजाबी मुंडे अर्शदीप सिंह ने अभिषेक शर्मा का विकेट चटकाया। शर्मा ने 55 गेंदों पर 141 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्‍होंने 14 चौकों के साथ ही 10 छक्‍के भी लगाए। प्रवीण दुबे ने यह कैच लपका।

12 Apr 202510:47:30 PM
SRH vs PBKS Live Score: अभिषेक शर्मा का शतक

 अभिषेक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगा दिया है। उन्‍होंने इसके लिए 40 गेंदों का सहारा लिया। पहली सेंचुरी तक पहुंचने के लिए शर्मा ने 11 चौके और 6 छक्‍के जड़ दिए हैं।

12 Apr 202510:45:52 PM
SRH vs PBKS Live Score: हेड हुए कैच आउट

 171 के स्‍कोर पर हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। युजवेंद्र चहल ने ट्रेविस हेड को ग्‍लेन मैक्‍सवेल के हाथों कैच आउट कराया। हेड ने 37 गेंदों का सामना किया और 66 रन बनाए। अपनी इस पारी में हेड ने 9 चौके और 3 छक्‍के लगाए।

12 Apr 202510:26:38 PM
SRH vs PBKS Live Score: शर्मा और हेड की शतकीय साझेदारी

 246 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। इस दौरान अभिषेक को कुछ जीवनदान भी मिले। 8 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर 109 रन हो गया है।

12 Apr 20259:44:08 PM
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद की तूफानी शुरुआत

 246 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को तेज शुरुआत मिली है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड में आते ही हवाई फायर शुरू कर दिए हैं। 2 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर 28 रन है।

12 Apr 20259:23:38 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब ने बनाए 245 रन

 टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए। कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 42, प्रियांश आर्य ने 36 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 34 रन की पारी खेली।

12 Apr 20259:09:16 PM
SRH vs PBKS Live Score: मैक्‍सवेल के बाद श्रेयस आउट

 18वें ओवर में हर्षल पटेल ने 2 विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद पर उन्‍होंने मैक्‍सवेल का शिकार किया। ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने हेउ को कैच थमा दिया। अय्यर ने 36 गेंदों पर 82 रन ठोक दिए। वहीं मैक्‍सवेल 3 रन ही बना सके।

12 Apr 20258:51:36 PM
SRH vs PBKS Live Score: शशांक सिंह का नहीं चला बल्‍ला

 अच्‍छी शुरुआत के बाद पंजाब ने 2 विकेट जल्‍दी खो दिए हैं। वढेरा के बाद अब शशांक सिंह अपने विकेट गंवा चुके हैं। उन्‍होंने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। हर्षल पटेल ने उन्‍हें LBW आउट किया।

12 Apr 20258:48:46 PM
SRH vs PBKS Live Score: ईशान ने वढेरा को भेजा पवेलियन

 बड़े स्‍कोर की ओर बढ़ रही पंजाब का तीसरा विकेट गिर गया है। डेब्‍यू मैच खेल रहे ईशान मलिंगा ने नेहल वढेरा को पवेलियन भेज दिया है। नेहल वढेरा ने 27 रन की पारी खेली।

12 Apr 20258:38:33 PM
SRH vs PBKS Live Score: अय्यर ने 22 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी

 पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। इस दौरान वह 2 चौके और 5 छक्‍के लगा चुके हैं। ऐसे में पंजाब अब बड़े स्‍कोर की ओर बढ़ रही है। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्‍स का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान 160 रन है।

12 Apr 20258:14:39 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

 ईशान मलिंगा को पहला विकेट मिल गया है। उन्‍होंने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। सिंह ने 23 गेंदों पर 42 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 7 चौके और 1 छक्‍का निकला।

12 Apr 20257:54:34 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

 पंजाब किंग्‍स का पहला विकेट गिर गया है। चौथे ओवर में हर्षल पटेल ने प्रियांश आर्य को पवेलियन की राह दिखाई। आर्य ने 13 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 2 चौके और 4 छक्‍के लगाए।

12 Apr 20257:42:13 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब की तेज शुरुआत

 टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्‍स की सलामी जोड़ी ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर रही है। 2 ओवर में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन ठोक दिए हैं। दोनों ने शमी और पैट कमिंस को निशाना बनाया है।

12 Apr 20257:33:39 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब की सलामी जोड़ी मैदान पर

 पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह मैदान पर उतरे हैं। वहीं हैदराबाद की ओर से पहला ओवर मोहम्‍मद शमी ने किया।

12 Apr 20257:12:58 PM
SRH vs PBKS Live Score: इम्पैक्ट प्‍लेयर
  •  पंजाब किंग्स: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रवीण दुबे, विशाल विजयकुमार, हरप्रीत बराड़।
  • सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट।
12 Apr 20257:10:56 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

 प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।

12 Apr 20257:10:41 PM
SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्‍तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा।

12 Apr 20257:03:34 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। पंजाब किंग्‍स की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं हैदराबाद की प्‍लेइंग 11 में ईशान मलिंगा की एंट्री हुई है।

12 Apr 20256:45:28 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब की संभावित प्‍लेइंग 11

 प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर।

12 Apr 20256:30:20 PM
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद की संभावित प्‍लेइंग 11

 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह/जयदेव उनादकट, राहुल चाहर।

12 Apr 20256:07:55 PM
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स टीम

 प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

12 Apr 20256:07:40 PM
SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद टीम

 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, हर्षल पटेल, एडम जैम्पा, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा।

12 Apr 20256:07:26 PM
SRH vs PBKS Live Score: लाइव ब्‍लॉग

 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 27वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्‍स का मैच होने वाला है। दोनों टीम हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टकराने जा रही हैं। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको यहां पर मिलने वाली हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us