विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SRH vs CSK Live Streaming: यहां पर फ्री में देख सकेंगे सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

Published: Fri, 05 Apr 2024 01:31 PM (IST)

आईपीएल 2024 के 18वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय ...और पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच होगा मैच
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच होगा मैच

HighLights

  1. आईपीएल 2024 के 18वें मैच में भिड़ेंगे हैदराबाद और चेन्‍नई
  2. राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत
  3. हैदराबाद और चेन्‍नई के बीच मैच का लाइव टेलीकास्‍ट और स्‍ट्रीमिंग आप यहां देख सकते हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर काबिज है। वहीं, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम तीसरे स्‍थान पर मौजूद है।

याद हो कि हैदराबाद और चेन्‍नई दोनों को ही अपने पिछले मैच में शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी, जिसके चलते यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है। हैदराबाद को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से शिकस्‍त मिली थी। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पराजित किया था।

चलिए जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

SRH vs CSK के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मैच कब खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला शुक्रवार यानी 5 अप्रैल 2024 को खेला जाएगा।

SRH vs CSK के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मैच कहां खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

SRH vs CSK के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मैच कितने बजे शुरू होगा?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

SRH vs CSK के बीच आईपीएल 2024 के 18वें मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच आईपीएल 2024 के 18वें मैच का लाइव प्रसारण आप टीवी में स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

SRH vs CSK के बीच आईपीएल 2024 के 18वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच आईपीएल 2024 के 18वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पर मुफ्त में देख सकते हैं।