विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकेले अय्यर ने ही कर दिया ऐसा काम, कोलकाता की पूरी टीम मिलकर भी जो न कर सकी

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 28 Apr 2018 11:19 AM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 05:25 PM (IST)

अय्यर ने धमाकेदार पारी खेलते हुए दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में शिवम मावी की गेंदों पर 29 रन कूट दिए।

अकेले अय्यर ने ही कर दिया ऐसा काम, कोलकाता की पूरी टीम मिलकर भी जो न कर सकी
अकेले अय्यर ने ही कर दिया ऐसा काम, कोलकाता की पूरी टीम मिलकर भी जो न कर सकी

नई दिल्ली, प्रदीप सहगल। दिल्ली के नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर की दमदारी पारी की बदौलत डेयडेविल्स ने केकेआर को 55 रन से मात दे दी। आइपीएल के 26वें मुकाबले में दिल्ली की टीम गौतम गंभीर के बिना और नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरी और जीत हासिल की। हार की मार झेल रही दिल्ली की मौजूदा आइपीएल में ये दूसरी जीत रही और डेयरडेविल्स की इस जीत के हीरो कप्तान श्रेयय अय्यर रहे। उन्हें इस मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाज़ा गया। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा काम कर दिया जो कोलकाता की पूरी टीम मिलकर भी नहीं कर सकी। 

अकेले अय्यर पड़े केकेआर पर भारी

दिल्ली के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान अय्यर के बल्ले से 3 चौके और 10 छक्के निकले। इस मैच में अय्यर ने इतने छक्के जड़ दिए कि कोलकाता की पूरी टीम मिलकर भी इतने छक्के नहीं जड़ सकी। अय्यर ने 10 छक्के लगाए तो केकेआर की तरफ से 9 छक्के लगे। कोलकाता की ओर से सबसे अधिक छक्के आंद्रे रसेल ने लगाए। रसेल के बल्ले से चार छक्के निकले। वहीं सुनील नरेन ने 3 छक्के लगाए। दिनेश कार्तिक और शुभमन गिल ने भी एक-एक छक्का लगाया। इस तरह कोलकाता की पूरी टीम मिलकर जो न कर सकी वो अकेले दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कर दिया।

अय्यर यहां भी निकले सबसे आगे  

मैच में 10 छक्के लगाकर तो अय्यर सबसे आगे रहे ही इसके साथ ही साथ वो आइपीएल में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए। अय्यर ने 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर एरॉन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। फिंच ने 2013 में पुणे वॉरियर्स की कप्तानी करते हुए अपने पहले मैच में 64 रन बनाए थे।

कप्तानी के पहले मैच में बने नंबर वन 

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी में 10 छक्के लगाए। इसके साथ ही कप्तान के तौर पर आइपीएल की पारी में 10 छक्के लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, वह दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से एक पारी में 10 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। अय्यर से पहले दिल्ली की तरफ से एक पारी में 9 छक्के लगाने का रिकॉर्ड केविन पीटरसन और रिषभ पंत के नाम था।

IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आइपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

अय्यर ने ऐसी बदली दिल्ली की किस्मत

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 219 रन बनाए। अय्यर ने धमाकेदार पारी खेलते हुए दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में शिवम मावी की गेंदों पर 29 रन कूट दिए। इसी की दम पर ही दिल्ली ने कोलकोता के सामने 220 रन का पहाड़ सा लक्ष्य रखा। इस चुनौती का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली ने इस सत्र की दूसरी जीत दर्ज करते हुए अपने पिछली तीन हार के सिलसिले पर भी विराम लगा दिया। कोलकाता की यह लगातार दूसरी हार रही।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें