विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपशब्द का इस्तेमाल करने के लिए शिवम और आवेश को लगी फटकार

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 28 Apr 2018 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 12:11 AM (IST)

शिवम मावी और आवेश खान को आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया और फटकार लगाई गई।

अपशब्द का इस्तेमाल करने के लिए शिवम और आवेश को लगी फटकार
अपशब्द का इस्तेमाल करने के लिए शिवम और आवेश को लगी फटकार

नई दिल्ली, आइएएनएस। कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज शिवम मावी और दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाज आवेश खान को आइपीएल मैच के दौरान शुक्रवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर हुए मैच में आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई है।

आइपीएल अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि मावी और खान को दो अलग-अलग घटनाओं के मामले में फटकार लगाई गई है। दोनों ने आइपीएल आचार संहिता नियम 2.1.7 के तहत लेवल वन के आरोप और इसके तहत मिली सजा को भी स्वीकार कर लिया है। आइपीएल नियमानुसार लेवल वन के आरोपों में मैच रेफरी का निर्णय ही अंतिम और बाध्य होता है। मावी ने दिल्ली के बल्लेबाज कोलिन मुनरो को और खान ने कोलकाता के बल्लेबाज आंद्रे रसेल को आउट करने के बाद अपशब्द कहे थे। 

गौरतलब है कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर शु्क्रवार को दिल्ली और कोलकाता के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में दिल्ली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए थे और कोलकाता को जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जबाव में कोलकाता की बल्लेबाजी पूरी तरह से धराशाई हो गई और इस टीम को 55 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 

आइपीएल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें