Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

RR vs SRH: राजस्थान ने जीता मुकाबला, 72 रन से हैदराबाद को मिली शिकस्त

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live Score: यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ। हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में आरआर ने 203 रन बनाए। इस मैच को राजस्थान ने 72 रन से हरा दिया।

By Piyush KumarSun, 02 Apr 2023 07:25 PM (IST)
News Article Hero Image

RR vs SRH Live Score: आईपीएल 2023 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयलिस (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 72 रन से जीत लिया। 

यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। बता दें कि हैदराबाद के नियमित कप्तान एडिन मार्कम की गैर-मौजूदगी में भुवी कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की ओर जोश बटलर ने 22 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।  

यशस्वी जायसवाल ने भी 37 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा संजू सैमसन ने भी कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए। 

इन स्टार प्लेयर्स पर दोनों टीमों की निगाहें

इस लीग में पहली बार दोनों टीमें मैदान में दिखेगी। दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज पर टिकी होगी। राजस्थान के स्टार खिलाड़ियों की बात करें तो इस टीम के फैंस को यजुवेंद्र चहल और जॉस बटलर को काफी उम्मीदे हैं। वहीं, टीम के पास आर अश्विन और एडम जाम्पा जैसे स्पिनर भी है। वहीं, जो रूट, शिमरेन हेटमायर और जेसन होल्डर से विस्फोटक बैटिंग की उम्मीद होगी।

हैदराबाद टीम की बात करें तो टीम को ग्लेन फिलिप्स और उमरान मलिक से काफी उम्मीदें होंगी।

दूसरी पारी में पहली ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने हैदराबाद को दो झटके दिए। इस ओवर में अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद हैदराबाद की पारी को संभलने का समय नहीं मिला। इस मैच को राजस्था ने 72 से जीत लिया। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

हैदराबाद: अभिशेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फ़िलिप्स, हैरी ब्रूक्स, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, आदिल रशीद, उमरान मलिक, टी नटराजन


राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पड़िक्कल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेशन होल्डर, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, के एम आसिफ़

2 Apr 20237:22:08 PM
RR vs SRH Live Score: राजस्थान ने जीता मुकाबला

अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने नवदीप सैनी आए। ओवर की पहली गेंद पर समद ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर उमरान मलिक ने छक्का जड़ दिया। गौरतलब है कि इस गेंद को नो बॉल करार दिया गया। समद ने चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर भी समद ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। इसी के साथ राजस्थान ने मुकाबला जीत लिया। 
 

2 Apr 20237:15:15 PM
RR vs SRH Live Score: 19 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 108/8

19वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। ओवर की चौथी गेंद पर उमरान मलिक ने चौका जड़ दिया। इसी के साथ हैदराबाद ने 100 का आंकड़ा छू लिया। वहीं, पांचवीं गेंद पर उमरान मलिक ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने। 

2 Apr 20237:10:52 PM
RR vs SRH Live Score: 18 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 95/8

18वें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। पांचवीं गेंद पर चहल ने भुवनेश्वर कुमार को क्लीन बोल्ड कर दिया। भुवी ने 10 गेंदों पर 6 रन बनाए। 

2 Apr 20237:06:51 PM
RR vs SRH Live Score: 17 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबादा का स्कोर- 92/7

 17वें ओवर में गेंदबाजी करने जेसन होल्डर आए। इस ओवर में महज 3 रन बने। 

2 Apr 20237:00:36 PM
RR vs SRH Live Score: 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 89/7

16वें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। ओवर की पहली दो गेंदों पर दो सिंगल आए। इस ओवर में 4 रन बने। 

2 Apr 20236:53:47 PM
RR vs SRH Live Score: 15 की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 86/7

 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आसिफ आए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 

2 Apr 20236:49:19 PM
RR vs SRH Live Score: 14 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 81/7

14वें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर चहल ने राशिद को स्टंप आउट कर दिया। इस ओवर में 6 रन बने। 

2 Apr 20236:43:58 PM
RR vs SRH Live Score: 13 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 75/6

13वें ओवर में गेंदबाजी करने नवदीप सैनी आए। सैनी की तीसरी गेंद को नो बॉल करार दिया गया। वहीं, फ्री हिट गेंद पर भी नो बॉल करार दिया गया। वहीं, फ्री हिट गेंद पर आदिल राशिद ने चौका लगा दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 

2 Apr 20236:35:43 PM
RR vs SRH Live Score: 12 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 63/6

12वें ओवर में गेंदबाजी करने आदिल राशिद आए। पहली गेंद पर समद ने 2 रन बनाए। अंतिम गेंद पर आदिल रशिद ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। 

2 Apr 20236:31:35 PM
RR vs SRH Live Score: 11 ओवर समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 52/6

11वें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। इस ओवर में चार सिंगल आए। वहीं, अंतिम गेंद पर मयंक अग्रवाल कैच आउट हो गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 27 रन बनाए। 

2 Apr 20236:26:56 PM
RR vs SRH Live Score: 10 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 48/5

दसवें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स कैच आउट हुए। उन्होंने 6 गेंदों पर 8 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से फारुकी की जगह अब्दुल समद आए। इस ओवर में दो रन बने। 

2 Apr 20236:21:25 PM
RR vs SRH Live Score: 9 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 46/4

9वें ओवर में गेंदबाजी करने  जेसन होल्डर आए। ओवर की दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर कैच आउट हो गए। उन्होंने 5 गेंदों पर महज 1 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 8 रन बने। 

2 Apr 20236:13:51 PM
RR vs SRH Live Score: आठ ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 38/3

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने के एम आसिफ आए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 

2 Apr 20236:07:43 PM
RR vs SRH Live Score: सात ओवर की समाप्ति के बाद हैदरबाद का स्कोर- 34/3

सातवें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। अंतिम गेंद पर चहल ने ब्रुक को क्लीन बोल्ड कर दिया। ब्रुक ने 21 गेंदों पर 13 रन बनाए। 

2 Apr 20236:03:26 PM
RR vs SRH Live Score: 6 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 30/2

छठे ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 

2 Apr 20235:59:37 PM
RR vs SRH Live Score: पांच ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 20/2

 पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। इस ओवर में सिर्फ तीन सिंगल आए। 

2 Apr 20235:55:41 PM
RR vs SRH Live Score: चार ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर- 17/2

 चौथे ओवर में गेंदबाजी करने मयंक अग्रवाल आए। दूसरी गेंद पर सीधे बल्ले से मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में पांच रन बने। 

2 Apr 20235:51:31 PM
RR vs SRH Live Score: तीन ओवर समाप्त के बाद हैदराबाद का स्कोर- 12/2

तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। तीसरी गेंद पर मयंक ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में पांच रन बने। 

2 Apr 20235:47:30 PM
RR vs SRH Live Score: दो ओवर समाप्त होने के बाद हैदराबाद का स्कोर- 7/2

 दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने के एम आसिफ आए। पहली गेंद पर मयंक ने दो रन जोड़े। चौथी गेंद पर हैरी ब्रुक ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। इस ओवर  में सात रन बने। 

2 Apr 20235:41:14 PM
RR vs SRH Live Score: एक ओवर में गिरे दो विकेट

 हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी करने मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा आए। वहीं, गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। तीसरी गेंद पर बोल्ट ने अभिषेक शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। शर्मा पूरी तरह चकमा खा बैठे और ऑफ स्टंप बाहर हो गया। अभिषेक बिना खाता खोले आउट हुए। 

पांचवीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी के बल्ले से गेंद लगकर स्लिप में मौजूद जेशन होल्डर के हाथों चल गया। हालांकि, कैच को लेकर  त्रिपाठी ने कैच को लेकर रिव्यू अपील की, लेकिन डीआरएस का फायदा नहीं मिला और राहुल त्रिपाठी आउट हुए। 

2 Apr 20235:17:57 PM
RR vs SRH Live Score: 20 की समाप्ति के बाद आरआर ने बनाए 203 रन

अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी आए। पहली गेंद पर हेटमायर ने दो रन बटोरे। चौथी गेंद पर भी दो रन बटोर लिए। पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 

2 Apr 20235:11:38 PM
RR vs SRH Live Score: सैमसन अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट

19वें ओवर में गेंदबाजी करने टी नटराजन आए। सैमसन ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस ओवर में 7 रन बने।  

2 Apr 20235:06:11 PM
RR vs SRH Live Score: 18 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 186/4

 18वें ओवर में गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। तीसरी गेंद पर हिटमायर ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर भी हेटमायर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन आए। 

2 Apr 20235:01:24 PM
RR vs SRH Live Score: 17 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 173/4

17वें ओवर में गेंदबाजी करने टी नाटराजन आए। पहली गेंद पर रियान पराग कैच आउट हो गए। पराग ने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए। इस ओवर में संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने। 

2 Apr 20234:53:04 PM
RR vs SRH Live Score: 16 ओवर समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 170/3

16वें ओवर में गेंदबाजी करने आदिल रशिद आए। पहली ही गेंद पर सैमसन ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। इस  ओवर में 10 रन बने। 

2 Apr 20234:48:39 PM
RR vs SRH Live Score: 15 ओवर समाप्त के बाद आरआर का स्कोर- 160/3

15वें ओवर में गेंदबाजी करने उमरान मलिक आए। पहली ही गेंद पर उमरान मलिक ने पडिकल को क्लीन बोल्ड कर दिया। 149 किलोमीटर की रफ्तार गेंद पर पूरी तरह बेबस दिखे पडिकल। उन्होंने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। इसके बाद रयान पराग बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। 

2 Apr 20234:41:49 PM
RR vs SRH Live Score: 14 ओवर समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 151/2

 14वें ओवर में गेंदबाजी करने वाशिंगटन सुंदर आए। पहली ही गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में चार सिंगल आए। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 

2 Apr 20234:37:04 PM
RR vs SRH Live Score: 54 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए जायसवाल

13वें ओवर में गेंदबाजी करने फजलहक फारुकी आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर यशसवी जायसवाल 54 रन बनाकर कैच आउट हो गए। उनकी जगह गेंदबाजी करने देवदत्त पडिकल आए। इस ओवर में 6 रन बने। 

2 Apr 20234:30:09 PM
RR vs SRH Live Score: 12 ओवर समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 135/1

12वें ओवर में गेंदबाजी करने वाशिंगटन सुंदर आए। 36 गेंदों पर सैमसन और जायसवाल के बीच 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हुई। इस ओवर में तीन रन बने। 

2 Apr 20234:25:46 PM
RR vs SRH Live Score: 11 ओवर समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 132/1

11वें ओवर में आदिल रशिद गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में चार सिंगल आए। वहीं, इस ओवर में 10 रन बने।  

2 Apr 20234:23:32 PM
RR vs SRH Live Score: 10 ओवर समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 129/1

10वें ओवर में गेंदबाजी करने उमरान मलिक आए। ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल ने आफ स्टंप की लाइन की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 

2 Apr 20234:18:48 PM
RR vs SRH Live Score: 9 ओवर समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 110/1

9वें ओवर में गेंदबाजी करने आदिश रशिद आए। इस ओवर में महज 5 रन बने। इस ओवर में आरआर ने 100 का आंकड़ा छू लिया। 

2 Apr 20234:14:15 PM
RR vs SRH Live Score: आठ ओवर समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 94/1

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने उमरान मलिक आए। तीसरी गेंद पर सैमसन ने चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर भी सैमसन ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 

2 Apr 20234:08:41 PM
RR vs SRH Live Score: सात ओवर के बाद आरआर का स्कोर- 93/1

बटलर की जगह बल्लेबाजी करने संजू सैमसन आए। सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आदिल रशिद आए। पहली गेंद पर जायसवाल ने दो रन बटोरे। अंतिम गेंद पर जायसवाल ने चार रन बटोरे। इस ओवर में 8 रन बने। 

2 Apr 20234:01:00 PM
RR vs SRH Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए बटलर

छठे ओवर में गेंदबाजी करने फजलहक फारुकी आए। ओवर की पहली गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर भी बटलर ने एक और चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर बटलर ने एक और चौका लगा दिया। वहीं, पांचवीं गेंद पर फारुकी ने बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया। बटलर ने 22 गेंदों पर 54 रन की तूफानी पारी खेली। 

2 Apr 20233:56:37 PM
RR vs SRH Live Score: पांच ओवर समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 76/0

पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने थंगारसु नटराजन आए। पहली और तीसरी गेंद पर बटलर ने चौके जड़े। वहीं,चौथी और पांचवीं गेंद पर बटलर ने चौका जड़ा। इस ओवर में 17 रन बने।  

2 Apr 20233:51:37 PM
RR vs SRH Live Score: चार ओवर समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 56/0

चौथे ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर आए। पहली दो गेंदों पर बटलर ने दो छक्के जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 19 रन आए। 

2 Apr 20233:46:34 PM
RR vs SRH Live Score: तीन ओवर के बाद आरआर का स्कोर- 37/0

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बटलर ने शानदार छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर भी जायसवाल ने चौका लगा दिया। इस ओवर में 17 रन बने। 

2 Apr 20233:42:04 PM
RR vs SRH Live Score: दो ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 20/0

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल ने चौका जड़ दिया है। वहीं, तीसरी गेंद पर तीन रन जोड़े। पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 14 रन आए। 

2 Apr 20233:36:00 PM
RR vs SRH Live Score: जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने की पारी की शुरुआत

राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी करने जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल आए। वहीं, गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। इस मैच में 6 रन आए।  

2 Apr 20233:20:01 PM
RR vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

हैदराबाद: अभिशेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फ़िलिप्स, हैरी ब्रूक्स, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, आदिल रशीद, उमरान मलिक, टी नटराजन

राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पड़िक्कल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेशन होल्डर, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, के एम आसिफ़

2 Apr 20233:15:08 PM
RR vs SRH Live Score: बल्लेबाजी करने में हमें कोई परेशानी नही: संजू सैमसन

संजू सैमसन टॉस के बाद कहा कि हमें पहले बल्लेबाजी करने में कोई समस्या नहीं है। आज हमारे टीम के चार विदेशी खिलाड़ी - बटलर, हेटमायर, बोल्ट और होल्डर हैं। यह विकेट गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए अच्छी है। हम जो भी करेंगे, उसमें हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

2 Apr 20233:04:32 PM
RR vs SRH Live Score: हैदाबाद प्लेइंग 11 के ये हैं चार विदेशी खिलाड़ी

टॉस जीतने के बाद भुवी ने बताया कि हैदराबाद में अक्सर दिन के मैच के पहली पारी में गेंद रूक कर आती है, इसी कारण से हमने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। हैदराबाद में चार विदेशी खिलाड़ी, फारूकी, ब्रूक्स, रशीद और फीलिप्स खेल रहे हैं। 

2 Apr 20233:02:06 PM
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

2 Apr 20232:23:17 PM
RR vs SRH Live Score: दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

हैदराबाद संभावित 11 (SRH): अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), उमरान मलिक, टी नटराजन

राजस्थान संभावित 11 (RR): जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

2 Apr 20232:23:16 PM
RR vs SRH Live Score: पहली जीत की तलाश में भिड़ेगी दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई संजू सैमसन करने वाले हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तान भुवनेश्वर कुमार करेंगे। दोनों टीमों की निगाहें लीग में पहली जात हासिल करने पर होगी।

2 Apr 20232:23:16 PM
RR vs SRH Live Score: सुपर सन्डे के लिए हो जाएं तैयार

नमस्कार स्वागत है आपका राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। सन्डे को सुपर सन्डे बनाने के लिए आईपीएल में आज दो मुकाबले होने जा रहे हैं। दोपहर 3:30 बजे राजस्थान का मुकाबला हैदराबाद से होगा। वहीं, रात को बैंगलौर का मुकाबला मुंबई से होने जा रहा है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us