RR vs RCB Highlights: जोस बटलर ने सिक्स लगाकर पूरा किया शतक, राजस्थान को दिलाई 6 विकेट से जीत
RR vs RCB: आईपीएल 2024 के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने आरसीबी को हराकर लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2024 के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) से हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 183 रन लगाए हैं। टीम की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का पहला शतक ठोका। कोहली 72 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, फाफ डू प्लेसी ने 44 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। संजू सैमसन 69 रन बनाकर आउट हुए। बटलर अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने सिक्स लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।
RR vs RCB Playing 11
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरैल, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
जोस बटलर ने सिक्स लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। बटलर को शतक के लिए 6 रन की जरूरत थी और टीम को जीत के लिए 1 रन चाहिए था। राजस्थान ने आईपीएल 2024 में लगातार चौथी जीत दर्ज की।
राजस्थान ने चौथा विकेट गंवा दिया है। ध्रुव जुरेल 2 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले रियान पराग 4 रन बनाकर आउट हुए। शिमरन हेटमायर क्रीज पर आए हैं। जोस बटलर 88 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने मैच में पकड़ बना ली है। हालांकि, कप्तान सैमसन 69 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने उनका विकेट लिया। रियान पराग बल्लेबाजी करने आए हैं। जोस बटलर 77 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं।
15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 152/2
संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। मैच पर राजस्थान ने पूरी तरह से पकड़ बना ली है। बटलर 58 रन और सैमसन 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 109/1
जोस बटलर और संजू सैमसन ने राजस्थान की पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच 84 रन की साझेदारी हो चुकी है। जोस बटलर 48 और सैमसन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 84/1
जायसवाल का विकेट जल्द गिरने के बाद सैमसन और बटलर ने राजस्थान की पारी को संभाल लिया है। जोस बटलर 19 और सैमसन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 34/1
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
विराट कोहली ने आखिरी ओवर में तीन चौके जमाते हुए टीम के टोटल को 183 तक पहुंचा दिया है। कोहली 72 गेंदों पर 113 रन बनाकर नाबाद रहे। कमाल की पारी किंग कोहली की तरफ से। राजस्थान को अब इस मैच को जीतने के लिए 184 रन बनाने होंगे।
67 गेंदों पर विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का पहला शतक ठोक डाला है। कमाल की पारी किंग कोहली के बल्ले से। आरसीबी काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
सौरभ चौहान को 9 रन के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने पवेलियन की राह दिखा दी है। आरसीबी को तीसरा झटका 155 के स्कोर पर लगा है।
तीन चौके के साथ विराट कोहली ने पारी के 16वें ओवर का अंत किया है। कोहली 87 पर पहुंच गए हैं और आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 144 रन लग चुके हैं।
फाफ डू प्लेसी के बाद ग्लेन मैक्सवेल भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। मैक्सवेल को महज एक रन के स्कोर पर नांद्रे बर्गर ने चलता किया है।
44 रन की पारी खेलने के बाद कप्तान फाफ डू प्लेसी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। युजवेंद्र चहल ने दिलाई है राजस्थान रॉयल्स को पहली सफलता। 125 के स्कोर पर आरसीबी को लगा है पहला झटका।
13 ओवर का खेल हो चुका है और आरसीबी ने स्कोर बोर्ड पर 115 रन लगा दिए हैं। विराट कोहली 65 और फाफ डू प्लेसी 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। फाफ और कोहली इस सीजन सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप जमा चुके हैं।
विराट कोहली ने छक्के के साथ एक और अर्धशतक पूरा कर लिया है। 39 गेंदों में विराट ने इस सीजन की तीसरी फिफ्टी पूरी की है। 11 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 98 रन लग चुके हैं। कोहली 53 और फाफ 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ फाफ डू प्लेसी ने जमकर हाथ खोले हैं। फाफ ने बोल्ट को दो जोरदार सिक्स जमाते हुए ओवर से 16 रन बटोरे हैं। फाफ 34 पर पहुंच गए हैं और कोहली उनका साथ 38 रन बनाकर निभा रहे हैं।
7 ओवर का खेल हो चुका है और आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 60 रन लग चुके हैं। कोहली 35 और फाफ डू प्लेसी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवर का पावरप्ले पूरी तरह से आरसीबी के नाम रहा है। विराट कोहली लय में दिख रहे हैं और 32 रन ठोक चुके हैं। फाफ डू प्लेसी भी उनका 14 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं। स्कोर बोर्ड पर 53 रन लग चुके हैं।
चौथे ओवर का अंत फाफ डू प्लेसी ने जोरदार चौके के साथ किया है। आरसीबी को मनचाही शुरुआती मिल गई है और स्कोर बोर्ड पर 42 रन लग गए हैं। कोहली लय में दिख रहे हैं और 16 गेंदों पर 24 रन ठोक चुके हैं। फाफ 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
विराट कोहली ने भी अपना बाउंड्री का खाता खोल लिया है। ओवर का अंत भी कोहली ने विराट चौके के साथ किया है। 2 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 21 रन लग गए हैं। कोहली 10 और फाफ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ओवर का अंत फाफ डू प्लेसी ने चौके के साथ किया है। आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 8 रन लग चुके हैं। फाफ ने बाउंड्री का खाता खोल लिया है।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरैल, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
अब से थोड़ी देर में राजस्थान बनाम आरसीबी मैच के टॉस का सिक्का उछलेगा। टॉस जीतकर आरसीबी स्कोर बोर्ड पर पहले रन जरूर लगाना चाहेगी।
आरसीबी को अगर आज हार के क्रम को तोड़ना है, तो विराट कोहली के साथ-साथ फाफ या फिर मैक्सवेल में से किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी। कोहली टीम के लिए बल्ले से अकेले लड़ाई लड़ते दिखाई दिए हैं।
आरसीबी के लिए इस सीजन अब तक कुछ भी सही नहीं रहा है। खासतौर पर टीम का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। मोहम्मद सिराज रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं। पिछले मैच में भी उनकी जमकर पिटाई हुई थी। बाकी गेंदबाजों का भी यही हाल रहा है।
राजस्थान रॉयल्स आज अपने स्टार बल्लेबाज जोस बटलर से जरूर एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। बटलर का बल्ला अब तक उस कदर नहीं बोला है, जिसके लिए वह इस लीग में जाने जाते हैं।
राजस्थान के लिए इस सीजन सबसे अच्छी बात यह रही है कि टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही फॉर्म में दिखाई दिए हैं। ट्रेंट बोल्ट लगभग हर मुकाबले में टीम को शुरुआती सफलताएं दिलाने में सफल रहे हैं, तो बीच के ओवर्स में यह काम चहल ने बखूबी करके दिखाया है।
नमस्कार, स्वागत है आपका आईपीएल 2024 के एक और रोमांचक मुकाबले में। आज राजस्थान की भिड़ंत होनी है आरसीबी के साथ। एक तरफ राजस्थान के रजवाड़े विजय रथ पर सवार हैं, तो दूसरी ओर बेंगलुरु की हालत खस्ता है।
