विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RR vs PBKS Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे राजस्थान बनाम पंजाब किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

Published: Wed, 15 May 2024 07:00 AM (GMT+05:30)

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। संजू सैमसन की पिंक आर्मी को लगातार तीन ...और पढ़ें

RR vs PBKS Live Streaming: राजस्थान की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी।
RR vs PBKS Live Streaming: राजस्थान की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी।

HighLights

  1. राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी
  2. राजस्थान की टीम लगा चुकी है हार की हैट्रिक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। संजू सैमसन की पिंक आर्मी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक जीत की दरकार है। वहीं, पंजाब के किंग्स अंतिम चार की रेस से लगभग आउट हो चुके हैं।

IPL 2024 में RR vs PBKS का मैच कब खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 65वां मैच 15 मई यानी बुधवार को खेला जाएगा।

IPL 2024 का 65वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 65वां मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

RR vs PBKS का मैच कितने बजे शुरू होगा?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 65वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

RR vs PBKS के मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: इम्पैक्ट प्लेयर नियम के सपोर्ट में उतरे रवि शास्त्री, आर अश्विन ने भी गिनाई खूबियां, बोले- ज्यादा रोमांचक हो रहे मुकाबले

RR vs PBKS के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं। जागरण डॉट कॉम पर आप मैच से संबंधित महत्‍वपूर्ण कवरेज हासिल कर सकते हैं।

कैसी खेलती है गुवाहाटी की पिच?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुवाहाटी का यह मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस मैदान पर शॉट लगाना काफी आसान रहता है। दूसरी पारी में ओस बड़ा रोल प्ले कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

क्या कहते हैं आकंड़े?

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक कुल 4 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 2 मैचों में मैदान मारा है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। पहली पारी में औसतन स्कोर 192 का रहा है, तो दूसरी पारी में भी एवरेज स्कोर 189 का रहा है।