RR vs MI Highlights: यशस्वी जायसवाल ने ठोका जोरदार शतक, राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा मुकाबले में मुंबई को 9 विकेट से धोया
आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 180 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 180 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।
टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। यशस्वी 104 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान संजू सैमसन ने 38 रन की दमदार पारी खेली। यशस्वी और संजू ने दूसरे विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी निभाई।
पहले बैटिंग करे हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संदीप शर्मा ने पांच विकेट झटके। आखिरी ओवर में संदीप शर्मा ने मुंबई इंडियंस के तीन बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई। मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। उनके अलावा नेहाल वढेरा ने 49 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक के बूते राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। यशस्वी 104 और संजू सैमसन 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। शानदार, जानदार और कमाल की पारी यशस्वी के बल्ले से। इस सीजन का पहला और कुल दूसरा शतक।
16 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 160 रन लगा दिए हैं। यशस्वी 95 और संजू सैमसन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। यशस्वी अपने शतक के करीब हैं और 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, कप्तान संजू सैमसन 24 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
13 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 123 रन लगा दिए हैं। संजू सैमसन काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और 20 रन सिर्फ 14 गेंदों पर बना चुके हैं। वहीं, यशस्वी 65 पर पहुंच गए हैं।
12 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 113 रन लगा दिए हैं। संजू सैमसन 12 और यशस्वी जायसवाल 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी आज यशस्वी की तरफ से।
9 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 83 रन लगे हैं। यशस्वी जायसवाल 45 और कप्तान संजू सैमसन एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
जोस बटलर को 35 रन के स्कोर पर पीयूष चावला ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। राजस्थान को पहला झटका 74 के स्कोर पर लगा है।
बारिश थमने के बाद फिर से मैच शुरू हो चुका है। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर राजस्थान की पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं।
जयपुर में बारिश पूरी तरह से थम चुकी है और कवर्स को भी हटाया जा रहा है। सब ठीक रहा, तो जल्द ही मैच की शुरुआत होगी।
जयपुर में अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते मैच को रोकना पड़ गया है। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही बारिश थमेगी और हमको पूरा मैच देखने को मिलेगा।
6 ओवर का खेल हो चुका है और पावरप्ले पूरी तरह से राजस्थान रॉयल्स के नाम रहा है। स्कोर बोर्ड पर 61 रन लग चुके हैं। यशस्वी जायसवाल 31 और जोस बटलर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन लगा दिए हैं। जोस बटलर 14 और यशस्वी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन लगा दिए हैं। जोस बटलर 11 और यशस्वी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। आखिरी ओवर में संदीप शर्मा कहर बनकर टूटे और उन्होंने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा को पोवेल के हाथों कैच आउट कराया। दूसरी गेंद पर संदीप ने गेराल्ड कोएत्जी को चलता किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने टिम डेविड को 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। संदीप शर्मा ने इस तरह पांच विकेट झटके।
पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान ने हार्दिक पांड्या को एलबीडब्ल्यू आउट कराया। इस दौरान हार्दिक 10 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 18 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 170 रन रहा। हार्दिक पांड्या (10) और तिलक वर्मा (64) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
151 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा। नेहाल वढेरा ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। संदीप शर्मा ने नेहाल का कैच लपका।
मुंबई इंडियंस के विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट खोकर 151 रन रहा।
14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट खोकर 120 रन रहा। नेहाल (31) और तिलक वर्मा (43) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अपने 200वें विकेट पूरे कर लिए। पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद नबी को अपनी ही गेंद पर चहल ने उनका कैच लपका। युजवेंद्र चहल आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
7 ओवर के खेल के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है।
संदीप शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया। इस दौरान वह 8 गेंद पर 10 रन बना सके।
पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 27/3 रहा।
6 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित इस दौरान 6 रन ही बना सके। दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। इस दौरान ईशान अपना खाता तक नहीं खोल सके।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू हो चुकी। रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हार्दिक आज अपना मुंबई इंडियंस के लिए 100वां मैच खेल रहे हैं। हार्दिक ने प्लेइंग 11 में बताया कि वह तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरे है। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में नुवान तुषारा, नेहाल वढेरा और पीयूष चावला को मौका मिला है, जबकि रोमारियो शेफर्ड, मधवाल और श्रेयस गोपाल को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया।
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 के 38वें मैच की टॉस प्रक्रिया कुछ देर में होगी।
आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा है।
