यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RR vs KKR Pitch Report: बैटर्स या बॉलर्स किसका रहेगा जलवा? जानिए गुवाहाटी की पिच का मिजाज
राजस्थान रॉयल्स बनाम केकेआर के बीच रोमांचक मुकाबला 19 मई को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर और ...और पढ़ें

HighLights
- आईपीएल 2024 के 70वें मैच में राजस्थान की केकेआर से टक्कर
- गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थन और केकेआर की जंग
- राजस्थान और केकेआर दोनों ही आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए कर चुकी क्वालीफाई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 70वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होनी है। केकेआर और राजस्थान दोनों ही टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर रखा है। केकेआर की टीम मौजूदा समय में अंक तालिका पर 19 अंक के साथ पहले स्थान पर है, जबकि राजस्थान की टीम चार मैचों में हार के साथ 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में जानते हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम केकेआर के बीच होने वाले मैच की पिच का मिजाज।
RR vs KKR Pitch Report: कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिच?
राजस्थान रॉयल्स बनाम केकेआर के बीच रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच पर बैटर्स को जमकर रन बनाते हुए देखा जाता है और बॉलर्स को भी इस पिच पर मदद मिलती है। इस मैदान पर खेले गए पिछले गेम में राजस्थान रॉयल्स का पंजाब किंग्स से सामना हुआ था, जिसमें 144 रन का टारगेट दिया गया था। गेंदबाजों को इस पिच पर काफी मदद मिली थी। ऐसे में इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला लेना चाहेंगी।
यह भी पढ़ें: RCB vs CSK: Virat Kohli ने IPL इतिहास में दूसरी बार किया यह कमाल, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में कुल आईपीएल के 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, जबकि एक मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीती। आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 180 रन है।
RR vs KKR Head-to-Head Record: राजस्थान बनाम केकेआर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अगर बात करें राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि दोनों टीमों के बीच कुल आईपीएल में 29 मैच खेले गए, जिसमें राजस्थान की टीम और केकेआर दोनों ने 14-14 मैच जीते, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
