Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से दी मात, बटलर और बोल्ट ने किया कमाल

RR vs DC Live Score Update: आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। यह मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हरा दिया।

By Piyush KumarSat, 08 Apr 2023 07:26 PM (IST)
News Article Hero Image

RR vs DC Live Score Update: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals)  के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच को राजस्थान ने 57 रन से जीत लिया। 

यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया । इस लीग में दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेल रही थी।

इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जास बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। 

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। महज 27 गेंदों पर टीम ने 50 का आंकड़ा छू लिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले का खूब फायदा उठाया। पावरप्ले समाप्त होने के बाद राजस्थान ने 68 रन बनाए। 

9वें ओवर में मुकेश कुमार ने राजस्थान को पहला झटका दिया। 31 गेंदों पर 60 रन बनाकर जायसवाल कैच आउट हुए। 10वें ओवर में राजस्थान ने 100 का आंकड़ा भी छू लिया। 

वहीं, राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बिना खाता खोले कुलदीप यादव के शिकार हो गए। जोस बटलर ने भी इस पारी में अपना अर्धशतक जड़ दिया। 

20 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट गंवाकर 199 रन बनाए। जोस बटलर ने 51 गेंदों पर शानदारी 79 रन की पारी खेली। मुकेश कुमार की गेंद पर वो कैच आउट हुए। 

विशाल लक्ष्य का पीछे करने उतरे दिल्ली के बल्लेबाजों की शुरुआत बेहद खराब रही। इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, मणीस पान्डे भी अपनी पहली गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए। 

आखिरकार दिल्ली के बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। 

एक ओर जहां राजस्थान ने 1 जीत दर्ज कर ली है, वहीं दिल्ली अभी भी अपने पहली जीत की तलाश में है। बता दें कि आईपीएल में दोनों टीमों का 26 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें दोनों टीमों ने 13-13 मैच जीते हैं। यानी दोनों टीमों के बीच जंग हमेशा टक्कर की होती है।

गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की विकेट बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। तेज गेंदबाजों को भी यह विकेट काफी मदद करती है।


दोनों टीमों के प्लेइंग-11

दिल्ली: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, राइली रुसो, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अनरिख नॉर्खिए, मुकेश कुमार, खलील अहमद

राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा

8 Apr 20237:21:24 PM
RR vs DC Live: राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया

अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। ओवर की दूसरी गेंद पर अनरिख नॉर्खिए क्लीन बोल्ड हो गए। इस ओवर में तीन रन आए। 20 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली ने 142 रन बनाए। 

8 Apr 20237:17:28 PM
RR vs DC Live: 19 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 139/8

19वें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। दूसरी गेंद पर अभिषेक पोरेल कैच आउट हो गए। 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर अभिषेक पोरेल आउट हुए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर वॉर्नर एलबीडब्लू आउट हुए। 55 गेंदों पर वॉर्नर ने 65 रन बनाए। 

8 Apr 20237:02:31 PM
RR vs DC Live: 17 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 129/6

17वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने मुरुगन अश्विन आए। अभिषेक पोरेल और डेविड वॉर्नर चौके छक्को की जगह फिलहाल सिंंगल डबल बटोर रहे हैं। पांचवी गेंद पर वॉर्नर कैच आउट लगभग हो ही गए थे, लेकिन जायसवाल की फिल्डिंग गलती ने वॉर्नर को जीवनदान मिल गया। जायसवाल 30 मीटर दायरे से बाहर होकर फील्डिंग कर रहे थे। इस ओवर में 11 रन बने। 

8 Apr 20236:57:20 PM
RR vs DC Live: 16 ओ वर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 118/6

16वें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। तीसरी गेंद पर पॉवेल ने एक लंबा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को सीमा रेखा पार नहीं कर सके। हेटमायर ने उनका कैच पकड़ लिया। पॉवेल ने दो गेंदों पर 2 रन बनाए। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 


8 Apr 20236:50:18 PM
RR vs DC Live: 15 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 113/5

15वें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। ओवर की अंतिम गेंद पर अक्षर ने कदमों का इस्तेमाल करके बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन अक्षर पूरी तरह चूक गए। 6 गेंदों पर अक्षर ने बनाए सिर्फ 2 रन। इस ओवर में 7 रन बने। 

8 Apr 20236:42:47 PM
RR vs DC Live: 14 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 106/4

14वें ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। इस ओवर में संदीप ने काफी सधी हुई गेंदबाजी की। अंतिम गेंद पर वॉर्नर ने चौका लगा दिया। इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने। धीरे-धीरे यह मैच दिल्ली के हाथों से फिसलता हुआ। 

8 Apr 20236:37:17 PM
RR vs DC Live: दिल्ली को लगा चौथा झटका, ललित आउट हुए

 13वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बॉल्ट आए। ओवर की पांचवी गेंद पर ललित ने चौका जड़ दिया। वहीं आखिरी गेंद पर बोल्ट ने ललित को क्लीन बोल्ड कर दिया। ललित ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। 

8 Apr 20236:32:00 PM
RR vs DC Live: 12 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 93/3

12वें ओवर में गेंदबाजी करने जेसन होल्डर आए। पहली गेंद पर ललित ने बाउंसर गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 

8 Apr 20236:27:58 PM
RR vs DC Live: 11 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 83/3

11वें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। ओवर की पहली और चौथी गेंद पर ललित ने दौ चौके जड़ दिए। इस ओवर में 15 रन आए।

8 Apr 20236:23:36 PM
RR vs DC Live: 10 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 68/3

 दसवें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। इस ओवर में सात रन बने। 

8 Apr 20236:16:10 PM
RR vs DC Live: 9 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 61/3

9वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बॉल्ट आए। तीसरी और पांचवी गेंद पर वॉर्नर ने दो चौके जड़ दिए। इसी के साथ वॉर्नर ने आईपीएल में अपने 6 हजार रन पूरे किए। इस ओवर में 13 रन बने। 

8 Apr 20236:12:18 PM
RR vs DC Live: 8 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 48/3

 8वें ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। इस ओवर में 6 सिंगल आए। 

8 Apr 20236:06:53 PM
RR vs DC Live: सात ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर- 42/3

 सातवें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। 

8 Apr 20236:02:27 PM
RR vs DC Live: अश्विन ने दिलाई आरआर को तीसरी सफलता, रुसो हुए कैच आउट

छठे ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। चौथी गेंद पर रुसो कैच आउट हुए। 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर रुसो कैच आउट हो गए। इस ओवर में 8 रन बने। 

8 Apr 20235:58:37 PM
RR vs DC Live: रूसो-वॉर्नर ने बीच जम रही साझेदारी

पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने जेसन होल्डर आए। दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर रुसो ने करारा चौका जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बने। 

8 Apr 20235:51:57 PM
RR vs DC Live: दिल्ली की लड़खड़ाती बल्लेबाजी को वॉर्नर ने संभाला

चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। तीसरी गेंद पर रुसो ने सिंगल बटोरे। चौथी गेंद पर वॉर्नर ने पुल शॉट के जरिए चौका बटोर लिया। इस ओवर में 7 रन बने। 

8 Apr 20235:48:27 PM
RR vs DC Live: तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 14/2

तीसरी ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बॉल्ट आए। ओवर की पहली गेंद पर राइली रुसो ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने। 

8 Apr 20235:44:38 PM
RR vs DC Live: दिल्ली की शांत शुरुआत

दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर वॉर्नर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में पांच रन बने। 

8 Apr 20235:37:30 PM
RR vs DC Live: पहले ही ओवर में बोल्ट ने दिल्ली को झटका दिया

दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर आए। दिल्ली की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने पृथ्वी शॉ आए। खलील अहमद की जगह उन्हें सब्स्टीट्यूट किया गया। गेंदबाजी करने ट्रेंट बॉल्ट आए। तीसरी गेंद पर सैमसन ने शानदार कैच लिया। पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए। चौथी गेंद पर बोल्ट ने मनीष पांडे एलबीडब्लू आउट हो गए। 

शून्य के स्कोर पर दिल्ली को दो झटके लग चुके हैं। बोल्ट की स्विंग का दिल्ली के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं है। 

8 Apr 20235:15:42 PM
RR vs DC Live: 20 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 199/ 4

अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने अनरिख नॉर्खिए आए। पहली गेंद पर हेटमायर ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर हेटमायर ने एक और छक्का लगा दिया। इस ओवर में 16 रन बने। 

8 Apr 20235:11:14 PM
RR vs DC Live Score: 19 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 183/4

19वें ओवर में गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। पहली ही गेंद पर हेटमायर ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर मुकेश ने बटलर का कैच लिया। हालांकि, रिव्यू के बाद बटलर आउट हुए। बटलर ने 51 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। चौथी गेंद पर जुरेल ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 15 रन बने। 

8 Apr 20235:04:13 PM
RR vs DC Live Score: 18 ओवर समाप्त के बाद आरआर का स्कोर- 168/3

18वें ओवर में गेंदबाजी करने एनरिक नॉर्किया आए। दूसरी गेंद पर दिल्ली के लिए एक मौका बना लेकिन, ललित ने  हेटमायर का कैच ड्रॉप कर दिया। तीसरी गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर बटलर ने सीधे बल्ले से एक और चौका लगा दिया। 

8 Apr 20234:58:53 PM
RR vs DC Live Score: हेटमायर ने की तूफानी पारी की शुरुआत

17वें ओवर में गेंदबाजी करने पॉवेल आए। पहली गेंद पर हेटमायर ने वाइड के लिए रिव्यू लिया और अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया। हालांकि, हेटमायर फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके। तीसरी गेंद पर हेटमायर ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर हेटमायर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 14 रन बने। 

8 Apr 20234:53:39 PM
RR vs DC Live Score: 16 की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 143/3

16वें ओवर में गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। इस ओवर की पांचवीं गेद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर बटलर ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने। 

8 Apr 20234:48:16 PM
RR vs DC Live Score: 15 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 130/3

15वें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। दूसरी गेंद पर बटलर ने डबल बटोरे। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 

8 Apr 20234:44:00 PM
RR vs DC Live Score: 14 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान का स्कोर- 126/3

14वें ओवर में गेंदबाजी करने पॉवेल आए। पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने रियान पराग को क्लीन बोल्ड कर दिया। पराग ने 11 गेंदों पर 7 रन बनाए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 

8 Apr 20234:35:43 PM
RR vs DC Live Score: बटलर ने जड़ा अपना अर्धशतक

13वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर ने चौका जड़ दिया। इसी के साथ बटलर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 10 रन बने। 

8 Apr 20234:33:30 PM
RR vs DC Live Score: 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 112/2

12वें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल आए। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। स्पिनर्स ने राजस्थान के बल्लेबाजों पर थोड़ा लगाम लगाया है। 

8 Apr 20234:30:02 PM
RR vs DC Live Score: 11 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान ने दो विकेट गंवाकर 107 रन बनाए

11वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर में 4 रन बने। 11 ओवर की समाप्ति के  बाद राजस्थान ने दो विकेट गंवाकर 107 रन बनाए

8 Apr 20234:27:32 PM
RR vs DC Live Score Update: कुलदीप ने संजू को बेझा पवेलियन, बिना खाता खेला आउट हुए कप्तान

दसवें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। पहली और तीसरी गेंद पर बटलर ने दो डबल बटोरे। पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट हो गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस ओवर में पांच रन बने। 

8 Apr 20234:21:05 PM
RR vs DC Live Score Update: अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए जायसवाल

9वें ओवर में गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर जायसवाल कैच आउट हुए। मुकेश ने ही उनका कैच भी लिया। जायसवाल ने 31 गेंदों पर शानदार 60 रन की पारी खेली। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने। 

8 Apr 20234:12:59 PM
RR vs DC Live Score Update: कुलदीप की भी जायसवाल ने की पिटाई, बटोरी सातवें ओवर में 17 रन

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। आज किस्मत भी राजस्थान टीम के साथ दिखाई दे रही है। बटलर के बल्ले से अंधरुनी किनारा लगा और गेंद चौके के लिए सीमा रेखा पार कर गई। चौथी गेंद पर जायसवाल ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 17 रन बने। 

8 Apr 20234:08:28 PM
RR vs DC Live Score Update: जायसवाल ने 25 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया

सातवें ओवर में गेदबाजी करने अक्षर पटेल आए। चौथी गेंद पर जायसवाल ने कट लगाकर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने गैप ढूंढकर चौका लगाया। इसी के साथ जायसवाल ने चौका जड़ दिया। 

8 Apr 20234:02:27 PM
RR vs DC Live Score Update: पावरप्ले का राजस्थान ने उठाया खूब फायदा, बनाए 68 रन

छठे ओवर में गेंदबाजी करने एनरिक नॉर्किया आए। चौथी गेंद पर बटलर ने हवाई शॉट लगाकर मिड ऑफ के ऊपर से चौका जड़ दिया। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। पावरप्ले खत्म होने के बाद राजस्थान ने 68 रन बनाए। 

8 Apr 20233:57:23 PM
RR vs DC Live Score Update: जायसवाल ने अक्षर को जड़े तीन चौके

पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर अक्षर पटेल आए। तीसरी गेंद पर जायसवाल ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने कट लगाकर ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक और चौका। इस ओवर में 13 रन बने। 

8 Apr 20233:53:56 PM
RR vs DC Live Score Update: राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए 50 का आंकड़ा छुआ

 चौथे ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर खलील अहमद आए। पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर उनका स्वागत चौका लगाकर किया। तीसरी गेंद पर जायसवाल ने सिंगल बटोरे। इस ओवर में खलील ने दो वाइड दिए। खलील पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। 

8 Apr 20233:45:04 PM
RR vs DC Live Score Update: तीसरे ओवर में सिर्फ 7 रन बने

तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने इस पारी का पहला सिंगल लिया। अभी तक दोनों बल्लेबाज चौके से ही डील कर रहे थे। चौथी गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने। 

8 Apr 20233:39:56 PM
RR vs DC Live Score Update: बटलर ने ज्वाइन किया पार्टी, दूसरे ओवर में बटोरे तीन चौके

 दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने अनरिख नॉर्खिए आए। तीसरी गेंद पर बटलर ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। दोनों बल्लेबाज चौकों से ही बात करते नजर आ रहे हैं। पांचवीं गेंद पर बटलर के बल्ले से आउट साइड ऐज लगा और गेंद सीमा रेखा पार हो गई। इस गेंद पर भी एक और चौका आया। अंतिम गेंद पर भी चौका लगा। इस ओवर में 12 रन आए। 

8 Apr 20233:34:21 PM
RR vs DC Live Score Update: यशस्वी जायसवाल की तूफानी शुरुआत

दिल्ली की ओर से गेंजबादी करने खलील अहमद आए। पहले तीन गेंदों पर जायसवाल ने तीन चौके जड़ दिए। पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर भी जायसवाल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 20 रन बने। 

8 Apr 20233:14:17 PM
RR vs DC Live Score Update: राजस्थान टीम की प्लेइंग 11

राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा

8 Apr 20233:13:48 PM
RR vs DC Live Score Update: दिल्ली टीम की प्लेइंग 11

दिल्ली: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, राइली रुसो, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अनरिख नॉर्खिए, मुकेश कुमार, खलील अहमद

8 Apr 20233:07:46 PM
RR vs DC Live Score Update: प्लेइंग 11 में दिल्ली ने किए तीन बदलाव, राजस्थान ने दो

दिल्ली ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। मिचेल मार्श, अमन खान और सरफराज खान को आराम दिया गया है। उनकी जगह पर क्रमशः रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे और ललित यादव को टीम में शामिल किया गया है। राजस्थान टीम ने अपने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। 

8 Apr 20233:03:26 PM
RR vs DC Live Score Update: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

 दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

8 Apr 20232:36:24 PM
RR vs DC Live Score Update: पहली जीत की तलाश में उतरेगी दिल्ली टीम

राजस्थान की अगुवाई संजू सैमसन करने वाले हैं। वहीं दिल्ली का दारोमदार डेविड वॉर्नर के कंधों पर है। इस लीग में राजस्थान ने जीत का खाता खोल लिया है, वहीं दिल्ली को अभी भी अपने पहली जीत की तलाश है।

8 Apr 20232:30:57 PM
RR vs DC Live Score Update: राजस्थान और दिल्ली की सेना होगी आमने-सामने

नमस्कार! स्वागत है आप सभी का आईपीएल के 11वें मैच के लाइव ब्लॉग में। शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का होगा। शाम 3 बजे टॉस होगा।  

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us