Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

RCB vs CSK IPL 2025 Highlights: सांस रोक देने वाले मुकाबले में जीती आरसीबी, चेन्नई को दो रन से हराया

RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आईपीएल 2025 के 52वें मैच में आरसीबी ने चेन्नई को 2 रन से हराया। आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 214 रन का स्कोर दिया था। चेन्नई 211 रन ही बना सकी।

By Umesh Kumar Sat, 03 May 2025 11:27 PM (IST)
News Article Hero Image

 RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आईपीएल 2025 के 52वें मैच में आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरसीबी 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने सधी शुरुआत की। आयुष महात्रे ने 94 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 77 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालांकि, चेन्नई 20 ओवर में 211 रन ही बना सकी। 

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। जेकब ब्रेथल, विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड ने अंत में 14 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाकर माहौल सजा दिया।  

3 May 202511:27:34 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आरसीबी ने दो रन जीता मुकाबला

 आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हराया। बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने 213 रन बनाए थे। चेन्नई 211 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा 77 रन बनाकर नाबाद रहे। 

3 May 202511:00:43 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आयुष महात्रे शतक से चूके

 आयुष महात्रे अपने पहले आईपीएल शतक से 6 रन से चूक गए। महात्रे ने 48 गेंद पर 9 चौके और 5 छक्के लगाए। जडेजा के साथ 114 रन की साझेदारी की। 

3 May 202510:49:00 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: जडेजा का भी अर्धशतक

 रवींद्र जडेजा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 29 गेंद पर जडेजा ने यह उपलब्धि हासिल की। महात्रे और जडेजा के बीच 56 गेंद पर 102 रन की साझेदारी कर दी है। महात्रे 91 रन और जडेजा 50 रन  बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद चेन्नई ने 160 रन बना लिए हैं। 

3 May 202510:11:34 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आयुष महात्रे का अर्धशतक

 आयुष महात्रे ने 25 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। वह आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 9 ओवर समाप्त हो चुके हैं और चेन्नई ने 88 रन बना लिए हैं। जडेजा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 May 20259:56:22 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: चेन्नई का गिरा दूसरा विकेट

 चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। लुंगी एनगिडी ने अपने पहले ही ओवर में सैम करन को आउट किया। वह 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

3 May 20259:49:09 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा पहला झटका

 चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिर गया है। शेख रशीद 14 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या ने आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। 

3 May 20259:47:07 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: भुवनेश्वर के ओवर में बने 26 रन

 आयुष महात्रे ने भुवनेश्वर के ओवर में पांच चौके और एक सिक्स के साथ कुल 26 रन लुटे। महात्रे 15 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई ने चार ओवर में 49 रन बना लिए हैं। 

3 May 20259:41:26 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: सीएसके की सधी हुई शुरुआत

 सीएसके ने सधी हुई शुरुआत की है। टीम ने पहले तीन ओवर में 23 रन बना लिए हैं। रशीद 13 और महात्रे 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 May 20259:15:23 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: शेफर्ड ने 14 गेंद पर जड़ा अर्धशतक

 रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर छक्के और चार चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी ने 20 ओवर में 213 रन बना दिये हैं। 

3 May 20259:09:23 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: खलील के ओवर में बने 33 रन

 खलील अहमद के ओवर में कुल 33 रन बने। रोमारियो शेफर्ड ने चार छक्के और दो चौके लगाए। इससे आरसीबी का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। 

3 May 20259:01:18 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: कप्तान रजत पाटीदार हुए आउट

 कप्तान रजत पाटीदार पथिराना का शिकार बने। पाटीदार 11 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद टीम ने 159 रन बना लिए हैं। 

3 May 20258:54:41 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आरसीबी का गिरा चौथा विकेट

 आरसीबी ने जितेश शर्मा का विकेट गंवा दिया है। नूर अहमद की गेंद पर जितेश कैच आउट हुए। बाउंड्री पर सैम करन और डेवाल्ड की जोड़ी ने कैच पूरा किया। 17 ओवर हो चुके हैं टीम ने 154 रन बना लिए हैं। 

3 May 20258:46:34 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आरसीबी का गिरा तीसरा विकेट

 आरसीबी ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। पथिराना ने देवदत्त को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवाया। आरसीबी ने पिछली 30 गेंद पर 40 रन बनाए हैं और दो विकेट गंवा दिए हैं। 

3 May 20258:32:20 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: विराट कोहली भी लौटे पवेलियन

 अर्धशतक बनाकर विराट कोहली सैम करन का शिकार बने। कोहली ने 33 गेंद पर 62 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और पांच छक्के लगाए। 13 ओवर का खेल हो चुका है टीम ने 128 रन बना लिए हैं। 

3 May 20258:23:37 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: विराट का अर्धशतक पूरा

 विराट कोहली ने 29 गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली 30 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम ने 11 ओवर में 114 रन बना लिए हैं। 

3 May 20258:20:12 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

 आरसीबी को पहला झटका लगा है। मथिशा पथिराना 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेकब ब्रेथल को डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच आउट करवाया। जेकब 55 रन बनाकर आउट हुए। कोहली 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं। 

3 May 20258:06:55 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: पहले पावर प्ले में बने 73 रन

 आरसीबी ने पहले पावरप्ले में कोई विकेट गंवाए 73 रन बनाए। जेकब 24 पर 43 और कोहली 18 पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई को पहली विकेट की तलाश है। 

3 May 20257:52:48 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आरसीबी का स्कोर 40 के पार

 आरसीबी ने चार ओवर में 40 का स्कोर पार कर लिया है। जेकब 28 रन और कोहली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे ओवर में जेकब को एक जीवनदान मिला। 

3 May 20257:36:21 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: आरसीबी की तेज शुरुआत

 आरसीबी ने तेज शुरुआत की है। पहले ओवर में तीन चौके लगे। खलील के ओवर में कुल 13 रन बने। एक पथिराना की मिस फील्ड के चलते गया। 

3 May 20257:18:31 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किया एक बदलाव

 बेंगलुरु ने एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी को जगह दी गई है। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जेकब बेथेल, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल

इम्पैक्ट सब : सुयश शर्मा, रसिख डार, मनोज भांडगे, लियम लिविंग्स्टन, स्वप्निल सिंह

3 May 20257:16:39 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: चेन्नई सुपर की प्लेइंग इलेवन

 चेन्‍नई सुपर किंग्‍स: आयुष महात्रे, शेख रशीद, सैम करन, रवींद्र जाडेजा, डेवॉल्ड ब्रेविस, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल काम्बोज, मथीशा पथिराना

इम्पैक्ट सब : शिवम दुबे, आर अश्विन, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष

3 May 20257:04:01 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: सीएसके ने जीता टॉस

 चेन्नई सुपर किंग्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा है। 

3 May 20256:38:35 PM
RCB vs CSK IPL 2025 Live Score: बेंगलुरु में होगा रोमांचक मैच

 बेंगलुरु में आरसीबी का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है, इससे इतर फैंस रोमांचक मुकाबले की उम्मीद करेंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us