RCB vs CSK: आरसीबी फैंस के टूटे दिल, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 रनों से जीता मुकाबला
RCB vs CSK IPL 2023: चेन्नई ने बैंगलोर को 8 रनों से हरा दिया।

RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला खेला गया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
चेन्नई की पारी
चेन्नई की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़ आए। तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने गायकवाड़ को कैच आउट कर दिया। उन्होंने 6 गेंदों पर 3 रन बनाए।
चेन्नई को दूसरा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। उन्होंने 20 गेंदों पर 38 रन बनाए। डेविन कॉन्वे ने 45 गेंदों पर 83 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस शानदार पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए।
वहीं, शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर शानदार 52 रनों की पारी खेली। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 226 रनों बनाए।
बैंगलौर की ओर से विजयकुमार वैशाख ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 62 रन लुटाए। वहीं, वेन पॉर्नेल ने चार ओवर में 1 विकेट लेकर 48 रन दिए।
बैंगलौर की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी आए। बैंगलौर की बल्लेबाज शुरुआत में बेहद खराब रही। पहले ओवर में विराट कोहली महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, तीसरे ओवर में महिपाल लोमरोर भी कैच आउट हो गए। हालांकि, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने आक्रमक शॉट लगातार खेल रहे हैं।
पहले 6 ओवर में आरसीबी ने 2 विकेट गंवाकर 76 रन बनाए।
13वें ओवर में गेंदबाजी करने महीश थीक्षणा आए। पहले ही गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल कैच आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेली।
14वें ओवर में गेंदबाजी करने मोईन अली आए। दूसरी गेंद पर शाहबाज़ अहमद ने छक्का जड़ दिया। वहीं. चौथी गेंद पर फाफ ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर फाफ कैच आउट हो गए। फाफ ने 33 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली।
दिनेश कार्तिक 14 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। अंत में बैंगलौर की टीम 20 ओवरों में 210 रन बना सकी। यह मुकाबला चेन्नई ने 8 रनों से जीत लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बेंगलुरु
फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक,ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, वेन पर्नेल, वनिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वयस्क
चेन्नई सुपर किंग्स
डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, रवींद्र जाडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दूबे, मोईन अली, मथिसा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षणा
आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने मथीशा पथिराना आए। तीसरी गेंद पर सुयश ने छक्का जड़ दिया। चेन्नई ने इस मुकाबले को 8 रनों से जीत लिया।
19वें ओवर की पहली गेंद पर वेन पर्नेल कैच आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने लिया उनका विकेट। चौथी गेंद पर सुयश प्रभुदेसाई ने छक्का जड़ दिया।
18वें ओवर में गेंदबाजी करने मथीशा पथिराना गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर शाहबाज़ अहमद 12 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
17वें ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। पहली गेंद पर कार्तिक ने फुल टॉस गेंद पर चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कार्तिक का कैच छोड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़ दिया। पांचवी गेंद पर दिनेश कार्तिक कैच आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए।
16वें ओवर में गेंदबाजी करने महीश थीक्षणा आए। पहली गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़ दिया। 16 ओवर के बाद आरसीबी ने चार विकेट गंवाकर 181 रन बनाए।
15वें ओवर में गेंदबाजी करने रविंद्र जडेजा आए। इस ओवर चौथी गेंद पर कार्तिक ने छक्का जड़ दिया।
14वें ओवर में गेंदबाजी करने मोईन अली आए। दूसरी गेंद पर शाहबाज़ अहमद ने छक्का जड़ दिया। वहीं. चौथी गेंद पर फाफ ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर फाफ कैच आउट हो गए। फाफ ने 33 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली।
13वें ओवर में गेंदबाजी करने महीश थीक्षणा आए। पहले ही गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल कैच आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेली।
12वें ओवर में गेंदबाजी करने रविंद्र जडेजा आए। इस ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने छ्क्का जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने।
11वें ओवर में गेंदबाजी करने महीश थीक्षणा आए। इस ओवर में महीश थीक्षणा ने फाफ का कैच छोड़ दिया। कैच छोड़ने की अगली गेंद यानि पांचवी गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का जड़ दिया।
10वें ओवर में गेंदबाजी करने मथीशा पथिराना आए। इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने दो चौके जड़ दिए। इसी के साथ मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक जड़ दिया। पांचवी गेंद पर मैक्सवेल ने एक जोरदार छक्का जड़ दिया। फाफ और मैक्सवेल के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई।
9वें ओवर में गेंदबाजी करने रविंद्र जडेजा आए। इस ओवर में फाफ डुप्लेसी ने 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया।
आठवें ओवर में गेंदबाजी करने मथीशा पथिराना आए। इनका गेंदबाज का एक्शन श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से मिलता जुलता है। इस ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने चौका और चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का जड़ दिया।
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने आकाश सिंह आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर डुप्लेसी ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर डुप्लेसी ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर डुप्लेसी के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा पार कर गई।
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर डुप्लेसी ने दो चौके जड़ दिए। वहीं, पांचवी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया।
तीसरे ओवर में मैक्सवेल नेआकाश सिंह के ओवर में दो छक्के जड़ दिए।
दूसरे ओवर में आरसीबी को दूसरा झटका लगा। इस ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए थे, उन्होंने पांचवी गेंद पर महिपाल लोमरोर को कैच आउट कर दिया। वो बिना खाता खोले आउट हो गए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी आए। पहली ओवर में गेंदबाजी करने आकाश सिंह आए। ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 4 गेंदों पर 6 रन बनाए।
अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर में हर्षल पटेल ने दो नो बॉल दे दिए। दोनों वेस्ट हाउट के ऊपर की गेंद रही। दो बीमर गेंद फेंकने की वजह से गेंदबाजी में बदलाव हुआ। गेंदबाजी के लिए मैक्सवेल आए। पहली गेंद पर रविंद्र जडेजा ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर जडेजा 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
19वें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। पहली गेंद पर मोईन अली ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने।
18वें ओवर में गेंदबाजी करने विजयकुमार वैशाख आए। इस ओवर की पहली गेंद पर अंबाती रायुडू ने चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर रायडू एक लंबा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। इस ओवर में सीएसके ने 200 का आंकड़ा छू लिया
17वें ओवर में गेंदबाजी करने वेन पॉर्नेल आए। ओवर की पहली गेंद पर शिवम दुबे ने छ्क्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर शिवम एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों पर शानदार 52 रनों की पारी खेली।
16वें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। दूसरी गेंद पर दुबे ने थर्ड मैन की ओर चौका बटोर दिया। इस ओवर की चौथी गेंद पर हर्षल पटेल ने कॉन्वे को क्लीन बोल्ड कर दिया।
कॉन्वे ने 45 गेंदों पर 83 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस शानदार पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए।
15वें ओवर में गेंदबाजी करने विजयकुमार वैशाख आए। ओवर की तीसरी गेंद पर दुबे ने छक्का जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर कॉन्वे ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कॉन्वे ने चौका जड़ दिया।
14वें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे ने चौका जड़ दिया। पांचवी गेंद पर शिवम दुबे ने छक्का जड़ दिया। 14 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई ने 2 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए।
13वें ओवर में हर्षल पटेल आए। दूसरी गेंद पर दुबे ने 111 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने।
12वें ओवर में गेंदबाजी करने विजयकुमार वैशाख आए। पहली और दूसरी गेंद पर कॉन्वे ने दो चौके जड़ दिए। अंतिम गेंद पर कॉन्वे ने कलाई के जरिए छक्का जड़ दिया।
अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी करने के लिए आए। 11वें ओवर में गेंदबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल आए। शिवम ने इस ओवर के चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने।
10वें ओवर में गेंदबाजी करने हसरंगा आए। पहली गेंद पर डेविड कॉन्वे ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर हसरंगा ने रहाणे को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 20 गेंदों पर 37 रन बनाए। 10 ओवर की समाप्ति के बाद सीएसके ने 2 विकेट गंवाकर 97 रन बनाए।
9वें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। ओवर की दूसरी गेंद पर कॉन्वे ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 14 रन बने।
आठवें ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर वानिंदु हसरंगा आए। इस ओवर में पांच रन बने।
सातवें ओवर में गेंदबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल आए। पांचवी गेंद पर कॉन्वे ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने।
छठे ओवर में गेंदबाजी करने वेन पॉर्नेल आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे ने कवर ड्राइव जड़ते हुए चौका लगा दिया। पांचवी गेंद पर रहाणे ने ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर रहाणे ने एक और चौका जड़ दिया।
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने विजयकुमार वैशाख आए। तीसरी गेंद पर रहाणे ने ऑन साइड की ओर लंबा छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने।
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने वेन पॉर्नेल आए। वहीं, गायकवाड़ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए अजिंक्य रहाणे आए। इस ओवर में 6 रन बने।
तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने आए। दूसरी गेंद पर सिराज ने ऋतुराज गायकवाड़ को कैच आउट कर दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 6 गेंदों पर 3 रन बनाए। तीन ओवर के बाद चेन्नई ने 1 विकेट गंवाकर 19 रन बनाए।
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने वेन पॉर्नेल आए। तीसरी गेंद पर कॉन्वे ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कॉन्वे ने स्वीप लगाकर छक्का जड़ दिया।
चेन्नई की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़ आए। वहीं, गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। पहली ही गेंद पर गायकवाड़ ने सिंगल लिए। दूसरी गेंद पर कॉन्वे ने डबल बटोर लिए। पहले ओवर में सिर्फ 3 रन बने।
बेंगलुरु: फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक,ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, वेन पर्नेल, वनिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वयस्क
चेन्नई सुपर किंग्स : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, रवींद्र जाडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दूबे, मोईन अली, मथिसा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षणा
